Trending

बप्पी लाहिड़ी के निधन से शोक में डूबा देश, ट्विटर पर कुछ इस प्रकार दी जा रही है श्रद्धांजलि

69 वर्षीय दिग्गज गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का बुधवार सुबह मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया। लाहिरी पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और बीमार थे । इस दिग्गज गायक-संगीतकार के निधन से पूरे संगीत जगत में शोक का माहौल है, ट्विटर पर लोगो ने अपना दुख जाहिर किया है।

Advertisement

“लाहिड़ी दा को एक महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन मंगलवार को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें फिर से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। आपको बता दे कि लाहिड़ी दा को कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं। अस्पताल के निदेशक डॉ दीपक नामजोशी ने पीटीआई को बताया कि
ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (ओएसए) के कारण, उनकी मृत्यु हो गयी।

जैसे ही, लाहिड़ी दा की मौत की खबर आई, सभी संगीत प्रेमियों को एक झटका सा लगा। ट्विटर यूजर्स ने डिस्को किंग के प्रति अपनी संवेदनाऐ व्यक्त की। एक यूजर ने लिखा, ”बप्पी लाहिड़ी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। वो एक प्रतीक और एक किंवदंती की तरह याद किये जाएंगे, बप्पी दा के गीतों ने मनोदशा, माधुर्य और व्यवस्था का एक शानदार संतुलन बनाया। बप्पी दा आप हमेशा याद रहेंगे कभी अलविदा न कहना, ओम शांति।”

Advertisement

बीजेपी के संबित पात्रा ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘सुनहरी आवाज वाले एक और लीजेंड नहीं रहे! रॉकस्टार @BappiLahiri के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। उनका संगीत हमेशा हमारे दिलों में रहेगा। शांति!! 🙏”

पप्पी लाहिड़ी का जन्म बंगाली परिवार में हुआ था। भारतीय सिनेमा में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने में लाहरी का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने हिंदी और बंगाली फिल्मों जैसे चलते चलते, डिस्को डांसर, अमर संगीत, आशा ओ भालोबाशा, अमर तुमी, अमर प्रेम, मंदिरा, बदनाम, रक्तलेखा, प्रिया आदि में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलताएं दी थीं। मशहूर गायक किशोर कुमार, रिश्ते में उनके मामा लगते थे।

2014 में, लाहिड़ी भाजपा में शामिल हुए और 2014 के भारतीय आम चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) से उम्मीदवार घोषित किए गए थे पर वहाँ उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लाहिड़ी का आखिरी बॉलीवुड गाना 2020 की फिल्म ‘बागी 3’ के लिए ‘भंकस’ था।

Advertisement

आपको बता दे कि इसी महीने कुछ दिन पहले हमारे बीच लता दी नही रहीं और फिर अचानक पप्पी दा की मौत की खबर आने से संगीत जगत में शोक की लहर आ गयी है अभी हम लता दी के शोक से बाहर निकल भी नही पाये थे कि अचानक पप्पी दा के जाने से मन बहुत दुखी हो गया है।

कुछ और ट्विटर यूज़र्स ने पप्पी लाहिड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है ।

https://twitter.com/GDBakshi2/status/1493776061598814213?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1493776061598814213%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-16424782413390464331.ampproject.net%2F2202042210001%2Fframe.html

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Back to top button