EntertainmentFeature

इन 8 बॉलीवुड सितारों को आउटसाइडर समझने की भूल ना करना,इनके भी है तगड़े फिल्मी कनेक्शन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आउटसाइडर और इनसाइडर को लेकर काफी बहस होती है। जाहिर सी बात है,कि जिनके फिल्मी दुनिया में कनेक्शन होते है। उनको आसानी से काम मिल जाता है। तो वही, जो लोग आउटसाइडर होते है,उनको बेहद मेहनत करनी पड़ती है।  हालांकि, इंडस्ट्री में कुछ ऐसे सितारे भी होते है, जिनको हम आउटसाइडर समझते हैं, लेकिन हक़ीक़त में नहीं होते है। बल्कि फ़िल्म इंडस्ट्री में इन सितारों के बहुत ही तगड़े कनेक्शन है। जिनमें कियारा आडवाणी से लेकर रणवीर सिंह तक का नाम शामिल हैं। तो आइए आपको ऐसे बॉलीवुड सितारों के बारे में बताते है। जिनके तगड़े फिल्मी कनैक्शन है।

1- विकी कौशल

विकी कौशल के पिता एक प्रसिद्ध स्टंट डायरेक्टर शाम कौशल हैं,जिन्होंने दंगल,बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और कृष 3 समेत 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है।

2- कियारा आडवाणी

बात अगर कियारा आडवाणी की करें तो वह जूही चावला (Juhi Chawla ) और अशोक कुमार से ताल्लुक रखती है। जूही चावला कियारा के माता पिता की मित्र हैं। एक साक्षात्कार के दौरान अभीनेत्री ने बताया,कि जूही ने  अपने घर की पार्टी में फिल्म निर्देशकों से उनकी मुलाकात करवाई थी। तो वहीं,कियारा की दूसरी नानी भारती गांगुली अशोक कुमार की बेटी थीं।

3- रणवीर सिंह

 
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को भी एक आउटसाइडर ही समझा जाता है, लेकिन यह सच नहीं है। रणवीर की मां अंजू भवनानी और अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर चचेरी बहनें हैं। यानि रिश्तेदारी के मुताबिक, रणवीर और सोनम दोनों ही कज़िन हैं। इसके अलावा वह किरदार आर्टिस्ट चांद बर्क के नाती भी हैं।

4- यामी गौतम 

 
फिल्म विक्की डोनर से अपने करियर की शुरुआत करने वाले यामी गौतम ने इससे पहले फेयर एंड लवली के एड में काम किया था। वह मुकेश गौतम के बेटे हैं, जो पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एक लोकप्रिय फिल्म निर्देशक और निर्माता हैं। इसके अलावा उनकी बहन भी पंजाबी फिल्मों में काम करती हैं।

5- अमीषा पटेल

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल भी बड़े रसूखदार परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वो वकील और राजनेता बैरिस्टर रजनी पटेल की पोती हैं, जो कि मुंबई की कांग्रेस प्रदेश कमेटी की अध्यक्ष थीं। ऐसा कहा जाता है कि‘कहो ना प्यार है’ में उन्हें सिर्फ इसलिए कास्ट किया गया था, क्योंकि उनके पिता और राकेश रोशन अच्छे दोस्त हैं।

6- तारा सुतारिया

 
अब बात करते है तारा सुतारिया की, तो आपको बता दें कि इनका भी फ़िल्मी कनेक्शन काफी मजबूत है। फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 से बॉलीवुड में कदम रखने वाली तारा की नजदीकियां जॉन अब्राहम के परिवार से हैं। उनका परिवार जॉन अब्राहम और कपूर परिवार के बीच पुरानी दोस्ती है।

7- सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी भी एक बड़े परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता विरप्पा शेट्टी एक होटल के व्यवसायी थे। उनके फ़िल्म उद्योग में अच्छा खासा कनेक्शन था।  यहां तक कि सलमान खान से लेकर जैकी श्रॉफ तक सुनील शेट्टी के मित्र हैं।

8- अजय देवगन

अजय देवगन के पिता वीरू देवगन एक लोकप्रिय एक्शन कोरियोग्राफर हैं,जिन्होंने फिल्म इश्क़ और मिस्टर इंडिया जैसी फ़िल्मों के लिए स्टंट डायरेक्ट किए थे और उनकी मां वीना देवगन भी एक फिल्म निर्माता हैं।  इसके अलावा उनके चचेरे भाई अनिल देवगन भी एक फ़िल्म निर्माता और स्क्रीन राइटर हैं।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Back to top button