EntertainmentFeature

साउथ सिनेमा के 5 कलाकार जो शाहरुख खान के फैन है

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के फैंस की दुनियाभर में कोई कमी नहीं है। शाहरुख खान के फैन बॉलीवुड-हॉलीवुड स्टार्स के अलावा साउथ इंडस्ट्री के कलाकार भी उनके फैन है।

Advertisement

वो समय-समय पर किंग खान की तारीफ करते रहते हैं। तो आज हम आपको साउथ के उन 5 सुपरस्टार्स के बारे में बताने जा रहे है जो शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन है।

1. नयनतारा

नयनतारा की गिनती साउथ की दिग्गज अभिनेत्रियों में की जाती हैं। वो एक अवार्ड शो में बता चुकी हैं कि वो शाहरुख खान की बड़ी फैन है। वहीं वो अब शाहरुख खान के साथ जवान फिल्म कर रही है और यह उनका बॉलीवुड में डेब्यू होगा।

Advertisement

यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इसके अलावा नयनतारा गॉडफादर, कनेक्ट, लेडी सुपरस्टार 45 में काम कर रही है। वहीं वो आखिरी बार काथुवाकुला रेंदु काधली में काम करती हुई दिखाई दी थी।

2. समांथा रुथ प्रभु

इस लिस्ट में समांथा रुथ प्रभु भी अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गयी है। वहीं जब उनसे एक बार किसी इंटरव्यू में पुछा गया कि वो किन-किन अभिनेताओं के साथ करना चाहती है तो उन्होंने सूर्या, महेश बाबू और शाहरुख खान का नाम लिया था। अब देखना दिलचस्प रहेगा कि उन्हें किंग खान के साथ कब काम करने का मौका मिलता हैं।

समांथा रुथ प्रभु के फिल्मी करियर की बात की जाए तो वो शाकुंतलम, यशोदा में काम कर रही है। वहीं वो आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई फिल्म काथुवाकुला रेंदु काधली में काम करती हुई नजर आयी थी।

Advertisement

3. प्रभास

साउथ सुपरस्टार प्रभास भी शाहरुख खान के फैन है। उन्होंने राधे-श्याम फिल्म के प्रमोशन के दौरान बताया था कि वो बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और किंग खान को पसंद करते हैं। वो इन दोनों स्टार्स की फिल्में भी देखना पसंद करते हैं।

प्रभास आखिरी बार राधे-श्याम फिल्म में ही काम करते हुए दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े ने काम किया था। हालांकि इन दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद नहीं आयी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गयी। उनकी आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वो आदिपुरुष, सालार और प्रोजेक्ट के में काम कर रहे है।

4. विजय देवरकोंडा

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम विजय देवरकोंडा का भी शामिल है। हाल ही में जब वो कॉफी विद करण-7 के चौथे एपिसोड में अनन्या पांडे के साथ आये थे। तब उन्होंने कहा था कि, “बचपन में मैंने देखा कि कैसे शाहरुख दिल्ली से आते हैं और चिरंजीवी जिनके पास कुछ नहीं था। इन दोनों ने ही अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया।

Advertisement

इससे यह उम्मीद जाग जाती है कि कोई बाहरी भी एक्टर बनकर दिखा सकता हैं। मेरा मानना है कि मुझे अपनी पीढ़ी और मेरे बाद आने वाले लोगों के लिए भी ऐसा ही करना चाहिए क्योंकि ये सभी को रास्ता दिखाने का काम करता हैं। वहीं उनकी फिल्मी करियर की बात की जाए तो वो लाइगर में काम कर रहे है। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म बड़े परदे पर 25 अगस्त 2022 को रिलीज हो रही है।

5. अल्लू अर्जुन

पुष्पा स्टार भी इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हुए है। उन्हें शाहरुख की 1995 में रिलीज हुई फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे बहुत पसंद है।

इसी चीज को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा था, “1995 में जब दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म को उन्होंने पहली बार देखा था, 23 साल बाद भी वैसा ही जादू वो आज भी महसूस करते हैं। अल्लू की आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वो पुष्पा 2 में काम कर रहे है। इस फिल्म का पहला भाग बहुत बड़ा हिट हुआ था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button