
वीकेंड के साथ ही लोगों को नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का इंतजार रहता है। सस्पेंस, थ्रिलर और हॉरर जैसे टॉपिक पर बनी फिल्में आज की पीढ़ी को खूब लुभाती हैं। रहस्य और रोमांच से भरी इन फिल्मों की कहानी दर्शकों को अपने साथ आखिरी तक बांधे रखती हैं।
नए जमाने में मनोरंजन के लिए ओटीटी सबसे अच्छा प्लेटफार्म है। इस प्लेटफॉर्म पर आप अपनी पसंद की थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर कंटेंट देख सकते है। ओटीटी पर रोमांच से भरी मर्डर मिस्ट्री भी मौजूद हैं। तो चलिए 5 ऐसी बेहतरीन मर्डर मिस्ट्री वाली वेब सीरीज पर नजर डालते हैं जो आपको निराश नहीं करेंगी।
1.) कैंडी:
शो की कहानी एक मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती है। 8 एपिसोड की इस सीरीज में ड्रग्स, करप्शन, शैतान, पुलिस, मास्टर, स्टूडेंट्स जैसे कई एलिमेंट्स हैं। कहानी में एक स्कूली छात्रा की हत्या हो जाती है। जिसकी जाँच पुलिस अधिकारी रत्ना संखवार (ऋचा चड्ढा) करतीं हैं।
वहीं दूसरी तरफ टीचर जयंत पारिख (रोनित रॉय) अपने तरीके से सबूत ढूंढ़ते हैं। इस बीच एक चौकाने वाला खुलासा होता है,कि छात्रा कि हत्या किसी इंसान ने नही बल्कि राक्षस नुमा मसान नें कि है। कैंडी की कहानी आपको मनोरंजन का अच्छा डोज देगी। और इसकी कहानी आपको लास्ट तक जोड़ के रखेगी।
2.) हसमुख:
‘हसमुख’ एक वेब सीरीज है। जिसमें लीड रोल में काॅमडियन वीरदास हैं। कहानी में वीरदास एक मर्डर्स और स्टेज परफ़ॉर्मर का रोल कर रहे हैं। ‘हसमुख’ एक सीरियल किलर की कहानी दिखती है। जो हर परफार्मेंस से पहले एक मर्डर करते हैं।
वीरदास ने अपनी शानदार एक्टिंग के जरिए दर्शकों को बांधे रखा है। रणवीर शौरी और पाहवा जैसे कलाकार भी सीरीज में नजर आते हैं। नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध इस सीरीज की सबसे ख़ास बात है कि इसमें एक अगल किस्म का प्रयोग किया गया है। स्टैंडअप और ड्रामा को एक साथ लाने का प्रयास किया गया है। इस सीरीज में आपको भरपूर सस्पेंस देखने को मिलेगा।
3.) 13 मसूरी:
यह सीरीज एक ऐसे सीरियल किलर की कहानी बताती है। जो एपिसोड दर एपिसोड ट्विस्ट के साथ आगे बढ़ती है। VOOT पर मौजूद इस सीरीज में विराफ पटेल और श्रिया पिलगांवकर जैसे स्टार नजर आते हैं। ’13 मसूरी’ में श्रेया जहां एक पत्रकार के किरदार में हैं तो, वहीं विराफ एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आते हैं।
अक्ष नाम के सीरियल किलर पर आधारित है ’13 मसूरी’ की कहानी। उसके नाम का डर पूरे मसूरी में छाया हुआ रहता है। ऐसे में एक महिला पत्रकार इस केस पर काम करती हुई नजर आती है। बाद में उसे एक ऐसी खबर मिलती है जिसे जानकर उसके पैरों तले की जमीन खिसकने लगती है। यह सीरीज आपको जरूर देखनी चाहिए।
4.) असुर:
वेब सीरीज ‘असुर’ फॉरेंसिक एक्सपर्ट निखिल (बरुन सोबती) और सीबीआई ऑफिसर धनंजय राजपूत (अरशद वारसी) की कहानी है। इसके साथ एक और किरदार है जो रहस्यों से भरा है। इस वेब सीरीज में साइंस और माइथोलॉजी को मिलाकर एक ऐसी कहानी दिखाने की कोशिश की गई है, जिसे पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए यकीनन काफी मजेदार साबित होगा।
ये सीरीज एक सस्पेंस थ्रिलर है जिसमें लॉजिक और मान्यता दोनों ही एक साथ आगे बढ़ते हैं। हिंदू धर्म में असुरों को एक खास जगह प्राप्त है। इस सीरीज में भी असुरों की उत्पत्ति से लेकर उनके अस्तित्व की कहानी बयां करने की कोशिश की गई है।
5.) निशाचर:
वेब सीरीज निशाचर एक मर्डर मिस्ट्री ड्रामा है। रोहित राजावत इसमें लीड रोल में हैं। इसमे लखनऊ शहर के आस पास की स्टोरी दिखायी गयी है।
निशाचर ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘जेमप्लेक्स’ पर उपलब्ध है। इस सीरीज में कई ट्विस्ट और टर्न्स हैं। ये सीरीज आपको काफी रोमांचक लगेगी।