अजय देवगन द्वारा रिजेक्ट ये 5 फिल्में हुईं थीं सुपरहिट

अजय देवगन ने फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में अच्छी जगह बनाई है। उन्हें अपनी एक्टिंग के 30 वर्षों के लंबे करियर में कई पुरस्कार और प्रशंसाएँ मिली हैं। उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है।अजय ने अपने अब तक के तीन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता है।
अजय ने अपने करियर में बहुत हिट फिल्में दी हैं। लेकिन कुछ ऐसी फिल्में भी है जिन्हें अजय ने रिजेक्ट किया है। जो रिलीज होने के बाद सुपर हिट हुई हैं। ‘कुछ कुछ होता है’ से लेकर ‘बाजीराव मस्तानी’ तक में उन्होंने काम करने से मना किया है। आज हम आपको ऐसी ही 5 फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनको अजय ने रिजेक्ट किया था।
1.) डर:
यह फिल्म साल 1993 में रिलीज हुई थी। इसमे जूही चावला, शाहरूख खान, और सनी देओल लीड रोल में थे। अपनी कहानी और शानदार प्रदर्शन के लिए जानी जाने वाली फिल्म ‘डर’ 90 के दशक की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक थी।
यह फिल्म पहले अजय को ऑफर की गई थी। हालाँकि, उस समय अजय अपने करियर में खलनायक का रोल नही करना चाहते थे। और उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया। फिर इस फ़िल्म को शाहरुख ने किया और रातों रात स्टार बन गये थे।
2.) करण-अर्जुन:
बॉलीवुड की आइकॉनिक मूवीज में गिनी जाने वाली फिल्म करण-अर्जुन साल 1995 में रीलीज हुई थी। इसमे शाहरुख खान और सलमान खान लीड रोल में थे। दो भाइयों की इस जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया था।
इस फिल्म में करण का रोल पहले अजय देवगन को ऑफर हुआ था। लेकिन कुछ क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से अजय ने यह फिल्म छोड़ दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी दौरान फिल्म में सलमान की एंट्री हुई।
3.) कुछ-कुछ होता है:
साल 1998 में आई यह फिल्म मल्टीस्टारर फिल्म थी। इसका निर्देशन करन जौहर ने किया था। इसमे शाहरुख और काजोल की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। रोमांटिक फिल्म कुछ कुछ होता है बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है।
रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख का रोल पहले अजय देवगन को दिया गया था, लेकिन किसी वजह से उन्होंने इस ऑफर को मना कर दिया और फिर शाहरुख को ये रोल मिल गया। फिल्म के हिट होते ही शाहरुख की किस्मत चमक गई।
4.) पद्मावत:
संजय लीला भंसाली की यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसमे रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, और दीपिका पादुकोण ने काम किया है। फिल्म ‘पद्मावत’ में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार के लिए पहले अजय देवगन को चुना गया था। लेकिन डेट इशू के कारण अजय ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया। जिसके बाद रणवीर सिंह ने यह किरदार निभाया।
रिलीज से पहले विवादों में रही इस फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये की कमाई की, बल्कि कई बड़े अवार्ड भी अपने नाम किए थे।
5.) बाजीराव मस्तानी:
‘बाजीराव मस्तानी’ 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह थे। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था।
फिल्म में बाजीराव के किरदार के लिए पहले अजय देवगन को बोला गया था लेकिन अजय ने कुछ कारणों से फिल्म करने से मना कर दिया। हालांकि, अजय को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद थी लेकिन डेट्स की वजह से वो ये फिल्म नहीं कर पाए और बाद में ये फिल्म रणवीर सिंह को मिली और बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।