EntertainmentFeatureMovies

सलमान खान द्वारा रिजेक्ट ये 5 फिल्में हुईं थी सुपरहिट

सलमान खान बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा एक्टर्स में से एक हैं। सलमान ने अपने करियर की शुरुवात ‘बीवी हो तो ऐसी’ में सहायक भूमिका के साथ की और बाद में ‘मैंने प्यार किया’ में प्रमुख भूमिका निभाई। सलमान खान हम साथ साथ हैं, एक था टाइगर, दबंग, सुल्तान, बजरंगी भाईजान और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

Advertisement

सलमान ने हिट फिल्में देने के साथ कई सितारों को इंडस्ट्री में लॉन्च भी किया है। इसके साथ ही सलमान ने कई फिल्मों में काम करने से मना भी किया है। आज हम आपको ऐसी ही 5 फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनको सलमान ने ठुकराया था।

1.) चक दे इंडिया:

खेल पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन शिमित आमीन ने किया था। ‘चक दे इंडिया’ पहले सलमान खान को ऑफर हुई थी। इंडियन एक्सप्रेस में उन्होंने बताया कि “ जब मुझे ‘चक दे ​​इंडिया’ की पेशकश की गई थी, तो मेरी छवि बिल्कुल अलग थी क्योंकि मैं ‘पार्टनर’ और उस तरह की सभी फिल्में कर रहा था। चक दे ​​​​में मेरी एकमात्र बात यह थी कि मेरे फैंस मुझसे विग पहनने और भारत के लिए मैच जीतने की उम्मीद करेंगे जो फिल्म के लिए नहीं जाएगा।

Advertisement

यह अधिक गंभीर किस्म की फिल्म थी। और मैं कमर्शियल किस्म की फिल्में कर रहा था जो अब भी कर रहा हूं”। चक दे इंडिया बाद में शाहरुख खान के पास गई और उन्होंने इसे बहुत अच्छे से निभाया।

2.) बाजीगर:

‘बाजीगर’ भी सलमान खान ऑफर हुई थी। लेकिन उन्होंने इसे भी मना कर दिया। इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक इंटरव्यू में, सलमान ने बताया कि, “ जब अब्बास मस्तान मेरे पास स्क्रिप्ट लेकर आए, तो मैंने अपने पिता से उनकी राय मांगी।

उन्होंने महसूस किया कि यह एक नकारात्मक चरित्र की कहानी है, इसलिए उन्हें इसमें मदर एंगल को जोड़ना चाहिए पर वे नहीं माने और जब मैंने फिल्म के लिए मना किया तो वे शाहरुख खान के पास गए और उन्होंने मदर एंगल को जोड़ा (हंसते हुए) लेकिन मुझे इसका बिल्कुल भी मलाल नहीं है”। बाद में इस फिल्म को भी शाहरुख खान ने किया।

Advertisement

3.) कल हो न हो:

साल 2003 में आई इस फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया। ‘कल हो ना हो’ में प्रीति जिंटा, शाहरुख खान, और सैफ अली खान लीड रोल में थे।

सैफ का रोल पहले सलमान को ऑफर किया गया था लेकिन वो शाहरुख के साथ सेकंड लीड रोल नही करना चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने इस फिल्म को भी ठुकरा दिया। बाद में यह मूवी बॉक्सऑफिस में ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

4.) गजनी:

गजनी साल 2008 में रिलीज हुई थी। यह एक एक्शन थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन ए. आर. मुरुगदोस ने किया है। गजनी में आमिर खान ने एक यादगार प्रदर्शन दिया।

Advertisement

बताया जाता है कि फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद आमिर ने सलमान का नाम इस फिल्म के लिए आगे किया लेकिन सलमान ने इस रोल को करने से मना कर दिया। इसके बाद आमिर ने ये फिल्म कर ली। आमिर और आसिन की सुपरहिट फिल्म गजनी ने बॉलीवुड में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

5.) जोश:

साल 2000 में आई इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, और चंद्रचूड़ सिंह लीड रोल में थे। फिल्म में शाहरुख और ऐश्वर्या ने भाई-बहन का रोल किया था।

कथित तौर पर पहले ये फिल्म सलमान खान को ऑफर हुई थी। लेकिन सलमान ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया। क्योंकि फिल्म में उन्हें ऐश्वर्या के भाई का रोल मिला था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button