टॉक्सिस रिलेशनशिप पर आधारित हैं बॉलीवुड की ये 5 फिल्में

हर साल कई फिल्में बनती हैं और कोई ना कोई फिल्म विवादों में घिर जाती है। कभी किसी फिल्म की कहानी पर सवाल उठते है तो कभी फिल्म के नाम पर। कई बार स्टार्स के बयानों की वजह से भी फिल्म चर्चा में रहती है। तो कभी फिल्म स्टार्स के बीच दिखाए गए रिश्ते लोगों के दिमाग में गलत प्रभाव छोड़ते हैं।
‘कुछ-कुछ होता है’ में राहुल से लेकर ‘कबीर सिंह’ तक फिल्म में ऐसे कई रिश्ते हैं जो समाज में गलत छाप छोड़ते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी 5 फिल्मों के बारे में जिसमें स्टार्स के बीच गलत संबंध दिखाए गए हैं।
1.) कबीर सिंह:
‘कबीर सिंह’ शाहिद कपूर के करियर की सबसे अच्छी फिल्म थी। इसका निर्देशन संदीप रेड्डी ने किया। बॉक्सऑफिस में यह फिल्म 21 जून 2021 को रिलीज हुई थी। तब से लेकर अभी तक ‘कबीर सिंह’ सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म सुपरहिट होने के बाद भी हमेशा हमारे दिमाग मे गलत कारणों से रहती है।
आलोचक और फैंस ने महिला के साथ गलत व्यवहार करने में आपत्ति जताई है। कुछ लोग बोल रहे हैं कि उनका ये किरदार समाज के लिए हानिकारक है और महिलाओं के खिलाफ गलत को बढ़ावा देता है।
2.) गहराइयां:
साल 2022 में आई फिल्म ‘गहराइयां’ को शकुन बत्रा ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी, और धैर्य करवा लीड रोल में हैं। यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म है।
यह फिल्म दो रिश्तो को दिखाती है। जहाँ चारों लोग अपने-अपने रिश्तो को धोखा देते हुए नजर आते है। इस फिल्म में दिखाए गए एक्सट्रा अफेयर से समाज में गलत संदेश मिल रहा हैं। और आज के बच्चों में इसका बुरा असर पड़ रहा है।
3.) कुछ-कुछ होता है:
करन जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान,काजोल और रानी मुखर्जी लीड रोल में हैं। यह शाहरुख की रोमांटिक फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी और काजोल त्रिकोण प्रेम का किरदार निभा रही हैं।
जब तीनों कॉलेज में होते हैं, तो राहुल ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त अंजलि के कपड़ों की पसंद का सबके सामने मजाक बनाया। बाद में, जैसे ही अंजलि ने खुद को बदला अपने बाल लंबे किए, और रेशम की साड़ी पहनना शुरू किया तो राहुल को उससे प्यार हो गया। इस फिल्म में महिलाओं के लिए जलन, रूढ़िवादिता और महिलाओं पर जबरन ड्रेसिंग संस्कृति सहित कई समस्याओं को दिखाया गया है।
4.) ये जवानी है दीवानी:
‘ये जवानी है दीवानी’ साल 2013 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण हैं। फिल्म की कहानी 4 दोस्तों की है।
इस फिल्म में यह दिखाने का प्रयास किया गया है कि जो शराब पीता हो, जुआ खेलता हो, पढ़ाई में मुश्किल से पास हुआ हो वही असल जिंदगी जीता है। और जो अपने माता पिता की बात मानता है वह डरपोक है। ऐसी सोच का सीधा असर युवाओं पर हो रहा है। जिससे हमारे समाज में गलत प्रभाव पड़ रहा है।
5.) आशिक़ी 2:
‘आशिक़ी 2’ 2013 में आई रोमांटिक फिल्म है। कहानी- राहुल जयकर (आदित्य रॉय कपूर) एक बहुत ही मशहूर और सफल सिंगर होता है। एक दिन गोवा में एक कॉसर्ट के बाद उसकी मुलाकात आरोही शिरके (श्रृद्धा कपूर) से होती है आरोही की आवाज सुनकर राहुल उसे एक बड़ा सिंगर बनाने की ठान लेता है। आरोही बड़ी सिंगर बन जाती है।
जब वह देखता है कि आरोही का करियर उससे आगे बढ़ रहा है तो वह उस पर अपनी इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं को थोपना शुरू कर देता है। फिल्म में दिखाया गया है कि महिलाओं को पुरुषों से आगे नही बढ़ना चाहिए। फिल्म में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास होना चाहिए न कि नकारात्मक।