EntertainmentFeatureMovies

10 करोड़ से कम बजट में बनी इन 6 फिल्मों ने तोड़े थे कमाई के सभी रिकॉर्ड

केजिन्हें लगता है कि एक अच्छी फिल्म बनाने के लिए मोटी रकम और विदेशी लोकेशंस चाहिए, वो इन 6 फिल्मों के बारे में जान लें। इनमें से एक फिल्म 60 लाख रुपए में बनी थी और उसने 18 करोड़ रुपए कमाए थे।

Advertisement

साउथ हो या बॉलीवुड, आज फिल्में बनाने में पैसा पानी की तरह बहाया जाता है। एक-एक सीन को क्यूरेट और शूट करने में फिल्म मेकर्स करोड़ों रुपये खर्च कर देते हैं। हीरो-हीरोइन के कपड़ों से लेकर गानों और फीस पर मोटी रकम खर्च की जाती है। दो से तीन घंटे की फिल्म को बनाने में काफी समय और लागत लगती है। टेक्नोलॉजी की मदद से फिल्मों का निर्माण तो जल्दी होने लगा है, लेकिन इनका बजट काफी ऊपर चला जाता है।

किसी भी फिल्म पर मोटी रकम खर्च किया जाना इस बात की गारंटी नहीं है, कि वो फिल्म हिट ही होगी। कोई भी फिल्म अच्छे कंटेंट और दमदार एक्टिंग पर ही चलती है, फिर चाहे वह एक कमरे या किसी गली-मोहल्ले में शूट क्यों न की गई हो। इसका जीता जागता उदाहरण ये फिल्मे है। जो बेहद ही कम बजट में बनी लेकिन कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। आज हम ऐसी ही उन फिल्मो के बारे में बताएँगे जो 10 करोड़ से कम के बजट में बनीं और करोड़ों की कमाई की।

Advertisement

1.) भेजा फ्राई:

यह जरूरी नहीं कि ब्लॉकबस्टर फिल्म बनानी है तो उसके लिए तगड़ा बजट चाहिए। कहानी और कलाकार अच्छे हों तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर सकती है। इसका उदाहरण साल 2007 में आई फिल्म ‘भेजा फ्राई’ है। यह फिल्म सिर्फ 60 लाख में बनी। लेकिन रिलीज होने पर इसने बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। जो फिल्म के बजट को देखते हुए सुपरहिट साबित हुई।

यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसको बाद में हॉलीवुड में ‘Dinner for Schmucks’ नाम से बनाया गया था। ‘भेजा फ्राई’ में रजत कपूर के साथ विनय पाठक, सारिका, मिलिंद सोमन और रणवीर शौरी जैसे स्टार्स थे।

 

Advertisement

2.) पीपली लाइव:

आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘पीपली लाइव’ साल 2010 में रिलीज हुई थी। फिल्म में किसानों के हालात और आत्महत्या के बारे में दिखाया गया। और यह बताने की कोशिश की गई कि, किस तरह कृषि प्रधान देश में उसके ही किसानों की हालत बदतर हैं। ‘पीपली लाइव’ सफल और कम बजट वाली 9 बॉलीवुड फिल्में। उन लोगों की कहानी है। जो भारत के भीतरी इलाकों में रहते हैं। अभी इनकी सुध कोई नहीं लेता बस चुनाव के समय इन्हें याद किया जाता है। तरक्की के नाम पर शाइनिंग इंडिया की तस्वीर पेश की जाती है।

भारत की लगभग दो तिहाई आबादी इन दूरदराज गाँवों में रहती है जिन्हें एक समय का भोजन भी भरपेट नहीं मिलता। उनके लिए कई योजनाएँ बनाई जाती हैं, लेकिन उन तक पहुँचने से पहले ही योजनाएँ दम तोड़ देती हैं। कम बजट में बनी इस फिल्म की कहानी लोगों के दिल को छू गई। इस फिल्म की लागत 10 करोड़ थी। ‘पीपली लाइव’ ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया। और 48 करोड़ की कमाई की। ‘पीपली लाइव’ 83वें ऑस्कर्स के लिए भी चुनी गई। लेकिन रेस से बाहर हो गई थी।

3.) नो वन किल्ड् जेसिका:

इस फिल्म का बजट 9 करोड़ का था।और इसने बॉक्स ऑफिस पर 46 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की। फिल्म में विद्या बालन और रानी मुखर्जी मुख्य किरदार में थीं। ‘नो वन किल्ड्’ लोगों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म में दोनों एक्ट्रेस के किरदार की काफी तारीफ हुई।

Advertisement

इसकी लागत महज 9 करोड़ थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने जमकर कमाई की। राज कुमार गुप्ता की डायरेक्ट की हुई फिल्म ‘नो वन किल्ड्’ साल 2011 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही।

4.) कहानी:

इस लिस्ट में विद्या बालन की फिल्म ‘कहानी’ का नाम भी शामिल है। साल 2012 में आई फिल्म ‘कहानी’ जिसमें विद्या बालन ने मुख्य भूमिका निभाई। दमदार एक्टिंग की वजह से फिल्म लोगों में काफी पसंद की गई थी।

इसका बजट काफी कम था। लेकिन कमाई में इसने कई बड़े सितारों की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। इसको कुल 8 करोड़ में बनाया गया था। जबकि इसकी कमाई 104 करोड़ की रही। यही नहीं, सुजॉय घोष द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म ने 3 नेशनल अवॉर्ड और 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते थे।

Advertisement

5.) पान सिंह तोमर:

साल 2012 में रिलीज हुई बायोपिक फिल्म ‘पान सिंह तोमर’ में इरफान खान द्वारा सूबेदार पान सिंह का किरदार निभाया गया था। इसमे बताया गया कि 7 बार नेशनल एथलीट और आर्मी के जवान रहे पान सिंह, डकैत कैसे बने। ‘पान सिंह तोमर’ 8 करोड़ के छोटे बजट में बनी थी।

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 19 करोड़ तक की कमाई थी। फिल्म में निभाए गए ‘पान सिंह तोमर’ के किरदार के लिए इरफान को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला और इसने बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी जीता।

6.) विक्की डोनर:

‘विक्की डोनर’ आयुष्मान खुराना की डेब्यू फिल्म थी।इसका बजट सबसे कम था। फिल्म मात्र 5 करोड़ के बजट में बनी और तगड़ी कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही। फिल्म ने पहले ही हफ्ते में अपने बजट जितनी कमाई कर ली थी।

Advertisement

दूसरी बड़ी फिल्मों जैसे हाउसफुल 2 और हेट स्टोरी के रिलीज़ होने के कारण कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ा था फिर भी फिल्म की कमाई में कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ा था। इसने 5 करोड़ की लागत में 67 करोड़ की कमाई की थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने 60वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता था। 2012 में रिलीज हुई ‘विक्की डोनर’ को शूजित सरकार ने डायरेक्ट किया था।

 

 

Advertisement

 

 

 

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button