EntertainmentFeatureMovies

बॉलीवुड की ‘ग्लैमरस क्वीन’ रेखा की वो 5 बेस्ट फिल्में, जो आज भी नहीं भूले फैंस

लाखों करोड़ो दिलों की धड़कन रेखा (Rekha) 90 के दशक की प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों में से एक हैं। जो ग्लैमरस क्वीन के नाम से भी जानी जाती है। 14 साल की उम्र से 150 से अधिक फिल्मों में अभिनय करने के बाद रेखा आज राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, पद्म श्री और 22 अन्य पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं।

Advertisement

बॉलीवुड में उन्होंने साल 1969 में आई फिल्म ‘अनजाना सफर’ से अपने फ़िल्मी करियर की शरुआत की थी। रेखा (Rekha) की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को एक छोटी सूची में सीमित नहीं किया जा सकता है। लेकिन, आज हम आपको इनकी कुछ सदाबहार फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप एक बार जरूर देखना पसंद करोगे:-

1.) मुकद्दर का सिकंदर (Muqaddar Ka Sikandar)

रेखा ने मुकद्दर का सिकंदर में ‘जोहरा बाई’ के किरदार के रूप में अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को खूब लुभाया था। प्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, रेखा और राखी गुलजार ने काम किया है। यह एक कोठे की मालकिन जोहरा की कहानी है। जो सिकंदर से बेहद प्यार करती है। इस फिल्म का गाना ‘सलाम-ए-इश्क’ आज भी याद किया जाता है। यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है।

Advertisement

2.) उमराव जान (Umrao Jaan)

इस फिल्म में रेखा का अभिनय उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक है। उन्होंने उमराव जान की भूमिका निभाई जो एक नर्तकी और कवयित्री है। फिल्म में फारूक शेख, राज बब्बर, शौकत आज़मी और प्रेमा नारायण भी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें रेखा को फिल्म ‘उमराव जान’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था।

3.) खूबसूरत (Khubsoorat)

हृषिकेश मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रेखा ने मंजू दयाल की भूमिका निभाई हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग और मजाकिया संवाद प्रफुल्लित करने वाले है। और फिल्म के मुख्य आकर्षण भी हैं। इस फिल्म में रेखा को उनके प्रदर्शन के लिए लोगों से खूब वाहवाही मिली थी। इसके अलावा फिल्म में अशोक कुमार, राकेश रोशन और शशिकला ने भी रेखा के साथ काम किया है।

4.) सिलसिला (Silsila)

साल 1981 की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और रेखा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रेखा की केमेस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। हालाँकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ख़ास प्रदर्शन करने में असफल रही। लेकिन, इसे बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ कल्ट फिल्म माना जाता है।

Advertisement

5.) खून भरी माँग (Khoon Bhari Maang)

बॉलीवुड में फीमेल लीड्स का दमदार होना कोई नई बात नहीं है। 1988 में आई फिल्म ‘खून भरी मांग’  में रेखा ने यह साबित कर दिया था। इस फिल्म में रेखा ने एक पत्नी की भूमिका को निभाया है जो अपने पति से बदला लेने के लिए लौटती है। जिसने उसे मृत समझ लिया था। रेखा के साथ इस फिल्म में कबीर बेदी, शत्रुघ्न सिन्हा, राकेश रोशन और सोनू वालिया ने अभिनय किया है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button