EntertainmentFeature

वो 5 बॉलीवुड की फ़िल्में जिसमें नवाबों के शहर ‘लखनऊ’ को खूबसूरती के साथ दिखाया गया

इस भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में अगर सुकून के साथ शहरी जगह का फ़ील भी चाहिए, तो अदबो आदाब का शहर लखनऊ आपका इंतज़ार कर रहा है। यहां की फिज़ाओ में एक अलग़ ही रुमानियत है। यहां के पकवान में ग़ज़ब का स्वाद है।

Advertisement

इस शहर की संस्कृति और यहां के वासियों में एक अलग़ ही नवाबियत है, जो इसे और भी ख़ास बना देती है। हालांकि, ये शहर कभी भी बॉलीवुड में शूट के लिहाज से लोकप्रिय नहीं रहा, लेकिन ऐसी कई मूवीज़ हैं, जिनकी शूटिंग नवाबों के इस शहर में हुई है। इस आर्टिकल में हम ऐसी ही कुछ फिल्मों का जिक्र करने जा रहे हैं।

इन 5 फिल्मों को किया गया लखनऊ में शूट

1. दावत-ए-इश्क़

फ़िल्म ‘दावत-ए-इश्क़‘ उन चीज़ों पर आधारित थी, जो लखनऊ वासियों को एक साथ लाती है। इनमें से सबसे अहम यहां का खाना है। इस शहर का खाने के प्रति प्यार बेजोड़ है। इसमें नवाबों के शहर के लोकप्रिय व्यंजन के बारे में बड़ी ही खूबसूरती के साथ बताया गया है।

Advertisement

2. इशकज़ादे फिल्म लखनऊ में ही शूट हुई थी

लखनऊ के बारे में एक और बेहतरीन मूवी ‘इशकजादे’ में शहर के धार्मिक भेदभाव, समुदायों और युवा जोड़ी के प्यार के बारे में दर्शाया है। मूवी का ज़्यादातर हिस्सा लखनऊ के पुराने शहर में शूट हुआ है और कई लोकप्रिय जगहों को दिखाया गया है। इस मूवी में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने लीड रोल निभाए थे और फिल्म काफी सफल भी हुई थी।

3. उमराव जान

इस फिल्म में लखनऊ की एक मशहूर तवायफ़ के बारे में और युग के लखनऊ को दिखाया गया था। प्यार और दर्द की बात करने वाली फ़िल्म में शहर की खूबसूरत हवेलियों और आर्किटेक्चर को शानदार ढंग से चित्रित किया गया ।

4. यंगिस्तान में लखनऊ के फेमस पार्क को दिखाया गया है

लखनऊ की भव्यता को दर्शाने वाली एक और फ़िल्म ‘यंगिस्तान’ थी। इसमें एक युवा नेता को दिखाया गया है, जो बदलाव लाना चाहता है। साथ में प्रेम कहानी भी दिखाई गई है। इस फिल्म का एक लोकप्रिय गाना ‘सुनो ना संगमरमर’ शहर के फेमस अम्बेडकर पार्क में शूट किया गया था।

Advertisement

5. तनु वेड्स मनु

‘तनु वेड्स मनु’ में एक पति और पत्नी की कहानी दिखाई गई थी। इस फिल्म में लखनऊ के कई लोकप्रिय स्थानों को दिखाना गया है, जिसमें गोमती ब्रिज, पुराने शहर की सड़कें और भी कई चीजें शामिल हैं।

Advertisement
Back to top button