कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी के करियर की 5 बेस्ट फिल्में, जिनके दम पर बजाया बॉलीवुड में डंका

कम समय में अधिक नाम प्राप्त करने वाले अभिनेताओं में से एक कालीन भईया उर्फ़ पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने फिल्म ‘रन’ में एक छोटी भूमिका के साथ बॉलीवुड में अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। तब से, पंकज त्रिपाठी ने एक के बाद एक के बाद एक हिट फिल्में देने का यह दौर जारी है।
इसी के साथ उन्होंने फिल्म ‘न्यूटन’ में अपनी भूमिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार ‘विशेष उल्लेख’ भी जीता। जो ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि थी। आज इस आर्टिकल में हम आपको मुख्यतौर पर उनके करियर की पांच बेस्ट फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं। जिन फिल्मों में उनका काम सराहनीय रहा है:-
1.) गैंग्स ऑफ वासेपुर (Gangs of Wasseypur)
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ साल 2012 की हिट फिल्मों में से एक है। जिसमें पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) के साथ नावजुद्दीन सिदकी, ऋचा चड्डा और हुमा कुरैशी जैसी बड़ी हस्तियों ने काम किया है। इस फिल्म में बिहार के लाला पंकज त्रिपाठी के रोल को काफी पसंद किया गया था। यह उनके करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक हैं।
2.) बरेली की बर्फी (Bareilly Ki Barfi)
फिल्म की अन्य कास्ट के रूप में इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने अपनी भूमिका को बखूबी पेश किया है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी कृति सेनन के पिता बने हैं। आपको बता दें फिल्म में पंकज के किरदार को जनता ने काफी पसंद किया था। यही वजह है इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया था।
3.) मिमी (Mimi)
पंकज त्रिपाठी के उत्साही प्रदर्शन की बदौलत यह फिल्म दर्शकों को लुभाने और मोहित करने में सफल रही है। एक साइड रोल निभाते हुए भी उन्होंने फिल्म में दमदार प्रदर्शन किया है। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन ने भी काफी अच्छा काम किया है। आपको बता दें पंकज के साथ यह उनकी दूसरी हिट फिल्म साबित हुई।
4.) लुका चिपी (Luka Chuppi)
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म सुपरहिट फिल्मों में से एक हैं। पंकज त्रिपाठी ने इस फिल्म में बाबूलाल का किरदार निभाया है। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था इसके अलावा इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन ने भी काम किया हैं। यह फिल्म उस साल की सबसे हिट फिल्मों से एक साबित भी हुई थी।
5.) कागज (kaagaz)
‘कागज़’ उत्तर प्रदेश के एक लड़के की विचित्र और मार्मिक कहानी है। जिसने अपने जीवन के 18 साल यह साबित करने में लगा दिए कि वह अभी भी जीवित है। दुर्भाग्य से, लाल बिहारी के जीवन के बारे में इस सुविचारित फिल्म की तुलना में एक बड़ी त्रासदी उसके सामने आती है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने अविश्वसनीय काम किया है। जिसमें उनके काम को फैंस ने खूब पसंद किया हैं।