बॉलीवुड के अलावा राजनीति में भी हाथ आजमा चुके हैं ये 10 सुपरस्टार

1.) धर्मेन्द्र
बॉलीवुड के सुपरहिट ऐक्टर धरम पाजी के नाम से जानें वाले धर्मेन्द्र। राजस्थान के बीकानेर निर्वाचन क्षेत्र से 2004 में भारतीय जनता पार्टी की सीट को जीत दिलाने वाले धर्मेन्द्र। अब धर्मेन्द्र राजनीति मे खास ध्यान नहीं दे रहे हैं। पर उन्होंने अपनी कामयाबी को साबित किया बॉलीवुड में भी और राजनीति मे भी।
2.) अमिताभ बच्चन
बिग-बी के नाम से फेमस अमिताभ बच्चन ने अपने नाम का डंका बजवाने के लिए बॉलीवुड और राजनीति को एक ही तराजू में तोला। लोकसभा चुनाव में इलाहबाद (प्रयागराज) सीट से 1984 में बड़ी जीत दर्ज की थी।
3.) राज बब्बर
बॉलीवुड के मशहूर ऐक्टर राज बब्बर राजनीति में भी हिरो ही निकले। भारतीय जनता पार्टी से अपने राजनीति कैरियर की शुरूवात करके समाजवादी पार्टी मे भी अपनी छाप छोड़ी। अभी कांग्रेस के कर्मठ नेता के रुप मे काम कर रहे हैं।
4.) शत्रुघ्न सिन्हा
अपने समय के सुपरहिट कहे जाने वाले बॉलीवुड ऐक्टर शत्रुघ्न सिन्हा। भारतीय जनता पार्टी के नेता बनकर 3 दशकों तक जनता की सेवा की। 2019 से कांग्रेस मे शामिल हुए हैं।
5.) रेखा
बॉलीवुड की क्वीन अपने समय में बॉलीवुड पर राज करने वाली रेखा भी 2012 मे राजनीति मे कदम रख चुकी हैं। राज्यसभा पद को अपने नाम मे शामिल करने वाली रेखा ने राजनीति में भी धूम मचाई है।
6.) हेमा मालिनी
डांसर, ऐक्ट्रेस, राजनीति सूत्रधार इन सब नामो से फेमस बॉलीवुड की एक ओर मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी। लोकसभा सीट मथुरा मे, राजनीति मे अपनी खास पकड़ बनाने वाली, भारतीय जनता पार्टी की सदस्य है।
7.) सनी देओल
बहुत सी सुपर हिट फिल्में देने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल ने राजनीति में भी सफलता हासिल की। एक शानदार जीत भारतीय जनता पार्टी की टिकट से, गुरदासपुर सीट को अपने नाम करने वाले सनी देओल अच्छे साबित हुऐ।
8.) जया प्रदा
खूबसूरती की मिसाल बनने वाली सुपरहिट एक्ट्रेस जया प्रदा। अपने राजनिति कैरियर में 2 पार्टियों की सदस्य रह चुकी हैं। कुछ समय समाजवादी पार्टी मे योगदान दिया और फिर 2019 में भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा चुनाव में शामिल हुई।
9.) किरण खेर
काफी पुरानी एक्ट्रेस लेकिन अपने नाम को आजतक इस बॉलीवुड इंडस्ट्री में बरकरार रखने वाली किरण खेर। 2014 में लोकसभा सीट चंडीगढ़ की भी हिरोइन बनी। ऐसा भी कहा जाता है कि किरण खेर पीएम मोदी जी की पसंदीदा लोगो मे से एक हैं।
10.) जया बच्चन
बच्चन परिवार से रिश्ता जोड़ने वाली वो एक्ट्रेस, जिसने अपने कदम राजनिति में भी शानदार तरीके से जमाए हैं। जया बच्चन एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने फिल्मों के बाद अपना इंट्रेस्ट राजनिति में कायम किया। सामाजवादी पार्टी से 2004 में राज्यसभा सांसद रही।