EntertainmentFeature

शहनाज गिल से लेकर रेखा तक ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्रियां, जिन्होंने कम उम्र में अपने जीवनसाथी को खो दिया

बिना जीवन साथी के जीवन गुजरना बेहद ही मुश्किल होता है। और उसके बावजूद सफलता हासिल करने और भी कठिन। हालांकि बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी है जिन्होंने कम उम्र में लोकप्रियता हासिल की है। बावजूद इसके कि उन्होंने कुछ बेहद ही कम उम्र में अपने जीवन साथी को खोने का दुख भी सहा। इसके बाद भी ये सेलेब्स अपने जीवन में एक सितारे की तरह आगे बढ़े। तो आइए आपको उन अभिनेत्रियों से रूबरू कराते है जिन्होंने कम उम्र में अपने जीवनसाथी को खोने के बाद एक ऊंचा मुकाम हासिल किया।

Advertisement

1- शहनाज़ गिल

मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 13 से प्रसिद्ध हुई शहनाज गिल ने दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपनी बेहतरीन केमिस्ट्री के जरिए अपने प्रशंसकों को काफी ज्यादा प्रभावित किया है। सिद्धार्थ के मौत के बाद शहनाज का दिल टूट गया । लेकिन कुछ समय के बाद शहनाज अपने काम पर वापस लौटी और कभी ना खत्म होने वाली भावना से सभी का दिल जीत लिया। ऐसी अफवाहें सुनने में थी, कि शहनाज और सिद्धार्थ एक रिश्ते में थे, लेकिन इन दोनों ने इस बात की कभी पुष्टि नहीं की थी।

2- रेखा

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रेखा (Rekha) की शादी साल 1990 में दिल्ली के उद्योगपति मुकेश अग्रवाल से हुई थी। उस वक्त रेखा की शादी चर्चाओं का विषय रही थी। लेकिन उनकी शादी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई और उनके पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले साल 1973 में विनोद मेहर से भी उनकी शादी होने की अफवाहे थी। हालांकि रेखा ने इस बात से इंकार किया था लेकिन विनोद की हार्टअटैक से मौत हो गई। रेखा इन सभी दुखों से उभरी और अपने जीवन में आगे बढ़कर कई लोगों के लिए प्रेरणा बनी है।

Advertisement

3- कयाकशन पटेल

एक जमाने में जानी मानी अभिनेत्री कयाकशन पटेल की शादी एक व्यवसायी आरिफ पटेल से हुई थी। ये दोनों अरहान और नुमैरे नाम के बेटों के माता-पिता थे। 2018 में कार्डिएक अरेस्ट के चलते आरिफ की मौत हो गई और कायाकशन एक सितारे की तरह इस दुख से बाहर निकली और सफलता प्राप्त की।

4- विजयता पंडित

भारतीय अभिनेत्री विजयता पंडित (Vijayta Pandit) ने 1990 में बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक और संगीतकार आदेश श्रीवास्तव के साथ शादी की थी। ये दोनों दो बेटों अनवेश श्रीवास्तव और अवितेश श्रीवास्तव के माता-पिता थे। साल 2015 में आदेश श्रीवास्तव की कैंसर से मौत हो गई। जिससे सभी लोग हैरान हो गए। उनकी पत्नी इस त्रासदी से उभर गईं।

5- लीना चंदावरकर

बॉलीवुड अभिनेत्री लीना चंदावरकर ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त की फिल्म मन का मीत से अपने करियर की शुरुआत की थी और सभी को चौंका दिया। लीना चंदावरकर ने एक नहीं बल्कि दो शादियां की थी। पहली शादी उन्होंने साल 1975 में सिद्धार्थ बंदोदकर के साथ की थी लेकिन दुर्भाग्यवश सिद्धार्थ ने शादी के कुछ दिन बाद ही खुल को गोली मार ली और उनकी मौत हो गई। इसके बाद लीना ने दूसरी शादी साल 1980 में किशोर कुमार से की थी। लेकिन शादी के सात साल बाद किशोर कुमार की भी मौत हो गई। लीना उस समय महज 37 वर्ष की थी और वह एक स्टार की तरह उठी।

Advertisement

6- शांतिप्रिया

बॉलीवुड अभिनेत्री शांतिप्रिया 1991 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म सौगंध में नजर आई थी। इसके बाद इन्होंने साल 1999 में अभिनेता सिद्धार्थ रे (Siddharth Ray) से शादी की थी। लेकिन उनकी शादी महज पांच साल ही चली और साल 2004 में अभिनेता ये दुनिया छोड़कर चले गए। उस वक्त शांतिप्रिय केवल 35 साल की थी। लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं खोई।

Advertisement

Related Articles

Back to top button