माधुरी दीक्षित की ये 5 बेहतरीन फिल्में हैं सदाबहार, दर्शक आज भी करते हैं पसंद

भारत में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को पसंद करने वाले उन लोगों की संख्या काफी अधिक है। अपने समय की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार माधुरी आज भी उतनी ही अधिक खूबसूरत हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई सारी सुपरहिट फिल्में देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। कई फिल्मों को आज भी लोग काफी पसंद करते हैं।
अपने 37 सालों के करियर में माधुरी ने फिल्मों में बेहतरीन डांस के साथ-साथ शानदार अभिनय के बलबूते दुनिया भर में अपना नाम रोशन किया। वो आज भी फ़िल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और कई प्रोजेक्ट्स पर काम भी कर रहीं हैं। उनकी कुछ फिल्में आज भी लोगों को काफी अच्छे लगते हैं और वे उन्हें बार-बार देखना चाहते हैं।
माधुरी दीक्षित की 5 बेहतरीन सदाबहार फिल्में
माधुरी दीक्षित की कुछ सदाबहार फिल्में आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाई रहती है, जिनमें से 5 बेहतरीन फिल्मों के बारे में हम आपको नीचे बताने जा रहे हैं।
1. बेटा (1992)
बेटा फिल्म में अनिल कपूर, अरूणा ईरानी और माधुरी ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थी। सरोज खान की कोरियोग्राफी में बना ‘धक धक करने लगा’ गाना आज भी लोगों के जबान पर छाया रहता है।
यह फिल्म काफी इमोशनल थी, जिसमें माँ के प्रति बेटे के समर्पण को दिखाया गया है। इसमें अरूणा ईरानी ने सौतेली माँ की भूमिका अदा की है।
2. प्रहार (1991)
प्रहार फिल्म देशभक्ति पर आधारित है, जिसमें नाना पाटेकर ने एक मिलिट्री ऑफिसर मेजर चौहान की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में शिर्ली (माधुरी दीक्षित); लेफ्टिनेंट पीटर डिसूजा (गौतम जोगलेकर) की मंगेतर रहती हैं।
जब पीटर अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए घर से चला जाता है, तो माधुरी दीक्षित काफी गुस्सा हो जाती हैं क्योंकि वह उन्हें खोने से डरती हैं।
यह फिल्म देशभक्ति के साथ साथ प्रेमी, माँ और बेटे, इत्यादि के प्यार को दर्शाती है। माधुरी दीक्षित की सदाबहार फिल्मों में प्रहार का नाम भी शामिल है।
3. हम आपके हैं कौन? (1994) को माधुरी के करियर की बेहतरीन फिल्मों में शामिल किया जाता है
माधुरी दीक्षित के साथ-साथ सलमान खान की भी सबसे सदाबहार फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म में निशा (माधुरी दीक्षित) का मुख्य उद्देश्य अपने परिवार को जोड़कर रखना होता है।
इसके अलावा सलमान खान के साथ उनकी केमिस्ट्री आज भी लोगों को काफी पसंद आती है। बॉलीवुड की सबसे सुपरहिट फिल्मों के लिस्ट में जिसका भी नाम शामिल है।
4. देवदास (2002)
देवदास फिल्म बॉलीवुड की सबसे सुपरहिट फिल्मों में से एक है जिसे आज भी लोग देखना चाहते हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जबकि जैकी श्रॉफ ने भी चुन्नी बाबू का बेहतरीन किरदार निभाया था।
इस फिल्म का ‘मार डाला’ गाना आज भी लोगों के दिलोदिमाग में छाया रहता है। माधुरी दीक्षित ने भी इस फिल्म में क्या खूब अभिनय किया था।
5. अंजाम (1994) में माधुरी दीक्षित के किरदार को काफी पसंद किया गया था
अपने समय की सबसे सुपरहिट साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्मों में अंजाम का नाम जरूर लिया जाता है। इस फिल्म में शाहरुख खान ने विजय अग्निहोत्री के रूप में नकारात्मक किरदार निभाया था, जो शिवानी चोपड़ा (माधुरी दीक्षित) से बहुत प्यार करता रहता है और उसे किसी भी हाल में पाना चाहता है।
इसीलिए वह शिवानी चोपड़ा के पति अशोक चोपड़ा (दीपक तिजोरी) को भी जान से मार देता है। हालांकि फिल्म के अंत में शिवानी चोपड़ा भी अपने पति के कातिल विजय अग्निहोत्री को जान से मार देती है।