EntertainmentFeature

असफलताओं के बीच से इन 5 सितारों ने खोजी सफलता की मंजिल, एक ने तो छोड़ दी थी सारी उम्मीदें

अक्सर तमाम बड़े कलाकारों की संघर्ष भरी दास्तां दर्शकों के दिलों को छू लेती हैं। बॉलीवुड (Bollywood) में भी कई ऐसे कलाकार मौजूद हैं। जिन्होंने अपने करियर को सफल बनाने से पहले जाने कितनी परेशानियों का सामना किया है। आज इस आर्टिकल में हम बॉलीवुड के उन्हीं सफल और मशहूर अभिनेताओं के बारे में बताएंगे, जिन्होंने सफल बनने के लिए अनेक असफलताओं का सामना किया हैं:-

Advertisement

1.) अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)

अमिताभ बच्चन और उनके छोटे भाई अजिताभ लेखक और कवि परिवार में पले-बढ़े। अमिताभ ने कभी अभिनेता बनने के बारे में नहीं सोचा था। हालांकि फिर भी उन्होंने मुंबई की ओर रुख किया और ऑडिशन दिया. लेकिन, ऊँचे कद की वजह से उन्हें अस्वीकार कर दिया गया।

जिसके बाद बच्चन ने उम्मीद छोड़ दी थी। तभी उन्हें एक फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ मिली और जिसमें उनके अभिनय को सभी ने जमकर पसंद किया। अमिताभ बच्चन की इस संघर्षपूर्ण कहानी ने सभी को प्रेरित किया है।

Advertisement

2.) शाहरुख खान (Shahrukh Khan)

शाहरुख खान का मानना ​​है कि असफलता हर किसी के जीवन में एक चरण है। और इसे सफलता प्राप्त करने के लिए स्वीकार किया जाना चाहिए। यही वजह है उन्होंने अपने जीवन में खूब संघर्ष किये है। आपको बता दें दिल्ली से मुंबई शहर में अपने सपनों को पूरा करने आये शाहरुख़ पैसों की कमी के कारण अक्सर होटल के बाहर ही सो जाया करते थे।

उन्होंने ‘सर्कस’ और ‘फौजी’ जैसे टीवी शो में अभिनय करते हुए अपने करियर की शुरुआत की। उनके करियर की पहली फिल्म ‘दीवाना’ थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया था।

3.) माधुरी दीक्षित ( Madhuri dixit)

धक-धक गर्ल माधुरी की कहानी भी काफी संघर्षपूर्ण रही है। दरअसल माधुरी डांसर तक ही सीमित रह गई थीं। जिसके बाद लगभग पांच साल की कड़ी मेहनत के बाद फिल्म ‘तेजाब’ में उनको कामयाबी हासिल हुई। आपको बता दें यह उनके करियर की हिट फिल्मों में से एक है। जिसमें फैंस ने उनके काम को खूब पसंद किया था।

Advertisement

4.) अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

अक्षय कुमार एक पंजाबी परिवार से हैं। वह उच्च अध्ययन के लिए मुंबई चले गए और वित्तीय संकट के कारण उन्होंने बीच में ही कॉलेज छोड़ दिया। बाद में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखने की कोशिश की। उन्होंने निर्देशकों और निर्माताओं के कार्यालय में अपना पोर्टफोलियो छोड़ना शुरू कर दिया। इतने दिनों की कड़ी मेहनत के बाद उन्हें फिल्म ‘दीदार’ में अभिनय करने का मौका मिला और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।

5.) मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpayee)

अभिनेता मनोज वाजपेयी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत थिएटर में काम करते हुए की। हालाँकि मुंबई में आने के बाद काफी लम्बे समय तक मनोज को कोई भी काम नहीं मिला था और कई बार उनके पास खाने के पैसे भी नहीं हुआ करते थे।

इन सभी मुसीबतों का डटकर सामना करते हुए मनोज ने साल 1994 में आयी फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ में अभिनय के साथ शानदार शुरुआत की। इस फिल्म में मनोज के किरदार ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया और यह उनके करियर की हिट फिल्म बन गई।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button