90 के दशक की वो 5 हीरोइनें, जिन्होंने OTT पर की वापसी! देखिए पूरी लिस्ट

कोरोना के बाद ओटीटी (OTT) के चलन से तो आप सभी वाकिफ हैं। कई ऐसी फिल्में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर औंधे पाँव गिरी हैं। लेकिन, ओटीटी पर उन फिल्मों ने अच्छी कमाई की हैं। इसी के साथ बॉलीवुड में 90 के दशक की पांच अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं। जिन्होंने ओटीटी (OTT) के साथ सफल वापसी की है। तो आइये जानते है उन अभिनेत्रियों के बारे में:-
1.) माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit)
लिस्ट में पहला नाम माधुरी दीक्षित का है। जिन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1984 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘अबोध’ के साथ की थी। इसके बाद माधुरी ने लगभग 70 से अधिक बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। उन्होंने साल 2022 में रिलीज़ हुई वेब सीरीज ‘द फेम गेम’ के साथ बॉलीवुड जगत में वापसी की। इस सीरीज का निर्देशन बिजॉय नांबियार ने किया। यह एक फॅमिली ड्रामा सीरीज है, जिसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया था।
2.) जूही चावला (Juhi Chawla)
हमारी इस लिस्ट में अगला नाम अभिनेत्री जूही चावला का है। जो हाल ही में 22 सितम्बर 2022 को रिलीज़ हुई अमेज़न प्राइम की नयी सीरीज ‘हश यश’ में दिखाई दी थी। जूही चावला ने लगभग आठ साल बाद डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से वापसी की है। आखिरी बार जूही चावला को 2014 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘गुलाबी गैंग’ में देखा गया था।
3.) रवीना टंडन (Raveena Tandon)
आपको बता दें रवीना ने लम्बे समय के लिए फिल्म जगत से कभी भी विराम नहीं लिया। बस 2004 के बाद उनके द्वारा अभिनय की जाने वाली फिल्मों की संख्या जरूर कम हो गई। लेकिन, उन्होंने काम करना बंद नहीं किया। इसी के साथ साल 2021 में रवीना टंडन को वेबसीरीज ‘अरण्यक’ में क्राइम थ्रिलर सीरीज के माध्यम से डिजिटल डेब्यू करते हुए देखा गया था। इस सीरीज में उनके फैंस ने उनके काम को काफी पसंद किया था।
4.) सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)
लिस्ट में अगला नाम पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन का है। जिन्होंने लगभग दो दशकों तक फैंस के दिलों पर राज किया। आखिरी बार उन्हें 2020 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘निर्बाक’ में देखा गया था। इसके बाद सीधा 2020 में उन्हें हॉटस्टार की क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘आर्या’ में देखा गया। यह हॉटस्टार की नंबर 1 सीरीज में से एक हैं।
5.) करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor)
हमारी इस लिस्ट में अगला नाम अभिनेत्री करिश्मा कपूर का है। जिन्होंने बॉलीवुड से लंबे समय के लिए आराम ले लिया था। एक संक्षिप्त विश्राम के बाद वह आखिरी बार 2012 की हिंदी फिल्म डेंजरस इश्क में ओटीटी पर प्रदर्शित होने से पहले दिखाई दीं। इसके बाद उन्होंने ड्रामा सीरीज ‘मेंटलहुड’ के साथ डिजिटल डेब्यू के माध्यम से वापसी की। इस सीरीज को ऑल्ट बालाजी के साथ-साथ ज़ी5 प्लेटफार्म पर भी प्रसारित किया गया। आपको बता दे करिश्मा कपूर की इस सीरीज को उनके फैंस ने काफी प्यार दिया और साथ ही उनके काम की सराहना की।