Entertainment

सुपरस्टार बनने के पहले कुछ ऐसे दिखते थे साउथ फिल्म इंडस्ट्री के ये टॉप एक्टर्स

बॉलीवुड वर्तमान में देश की सबसे लोकप्रिय फ़िल्म इंडस्ट्री में से एक है। हालंकि, बीते कुछ सालों में साउथ फिल्म इंडस्ट्री द्वारा धमाकेदार फ़िल्म रिलीज करने के कारण बॉलीवुड को कड़ी टक्कर मिल रही है। यही कारण है कि, साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों के हीरोज को अब पूरे देश में पसंद किया जाने लगा है। यही नहीं, बॉलीवुड डायरेक्टर्स द्वारा अब साउथ के सुपरस्टार्स को साइन करने की होड़ दिखाई दे रही है।

Advertisement

निश्चित तौर पर, आज साउथ के स्टार्स अपने बेहतरीन लुक और एक्शन के लिए जाने जाते हैं। लेकिन, मशहूर होने से पहले ये ऐसे नहीं दिखाई देते थे जैसे कि ये आज दिखाई देते हैं। तो चलिए, आज के इस लेख में हम एक नजर डालते हैं साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार्स की स्ट्रगल के दौर की फोटोज पर…

1) अल्लू अर्जुन:

बीते महीने रिलीज हुई पुष्पा: द राइज के सुपर हिट होने के बाद अल्लू अर्जुन को अब पूरे देश में सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है। उनकी इस फ़िल्म के डायलॉग भी लोगों की जुबान पर अब तक चढ़े हुए हैं।

Advertisement

साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री

यही नहीं, उनके लुक को भी अब देश की युवा पीढ़ी द्वारा फॉलो किया जाने लगा है। हालांकि, करियर की शुरुआती दौर में पुष्पा यानी अल्लू अर्जुन बिल्कुल अलग दिखाई देते थे।

2.) महेश बाबू:

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक के रूप में अपनी पहचान बना चुके महेश बाबू अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपने शानदार लुक के लिए भी हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहते हैं।

Advertisement

साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री

हालांकि, यह बेहद दिलचस्प है कि करियर की शुरुआत में महेश बाबू बिल्कुल अलग दिखाई देते थे। और, अब लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचने के बाद उनके लुक में काफी बदलाव आ गया है।

3.) रामचरण:

सुपरस्टार रामचरण इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म आरआरआर के कारण चर्चा में बने हुए हैं। गौरतलब है कि, कोरोना के कारण इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदली गई थी।

Advertisement

साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री

लेकिन, अब यह रिलीज होते ही रिकॉर्ड बना रही है। रामचरण को करियर की शरूआत में लम्बे बाल रखना बेहद पसंद था हालांकि अब वह एकदम बदल चुके हैं।

4.) विजय देवरकोंडा:

हैंडसम हंक विजय देवरकोंडा की देशभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। विजय अपने बेहतरीन लुक के साथ जो भी करते हैं उसे आज की पीढ़ी फॉलो करने लगती है।

Advertisement

हालांकि, करियर की शुरुआत में विजय देवरकोंडा इतने खूबसूरत नहीं दिखाई देते थे। यहां तक कि वह चश्मा भी लगाते थे। लेकिन, अब समय बदल चुका है और विजय देवरकोंडा भी पूरी तरह बदल चुके हैं।

5.) यश:

केजीएफ स्टार यश एक ऐसे एक्टर हैं जो अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ ही अपने आकर्षक लुक के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। यश को न केवल साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री में बल्कि बॉलीवुड में भी काफी पसंद किया जाता है।

Advertisement

मगर, करियर की शुरुआत में ये यश छोटे बाल और हल्की दाढ़ी रखते थे। लेकिन अब उनके लम्बे बाल और बड़ी दाढ़ी ही उनकी पहचान बन चुकी है।

6.) जूनियर एनटीआर:

जूनियर एनटीआर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित चेहरों में से एक हैं। साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए जूनियर एनटीआर को कड़ी मेहनत करनी पड़ी है।

Advertisement

साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री

वास्तव में, एक समय ऐसा था जब उनका लुक इतना खास नहीं था हालांकि अब वह एक बेहतरीन स्टाइलिश एक्टर के रूप में पहचाने जाते हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button