डूबते बॉलीवुड को बचाने आ रहीं हैं 2023 में ये 5 धमाकेदार फिल्में।

साल 2022 तो अब खत्म होने पर है, लेकिन बॉलीवुड में 2023 की तैयारियां अभी से ही शुरू हो गई हैं। फैन्स को अपने फेवरेट स्टार्स की फिल्मों का इंतज़ार है। साल 2022 बॉलीवुड के लिए उतना अच्छा नहीं रहा। इसके पीछे कई कारण है, जिसमें ओटीटी, भाई-भतीजाबाद और धर्म सहित कई वजह हैं।
वहीं साउथ की फिल्मों ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर बहुत धमाल मचाया। ‘RRR’, ‘KGF’ और ऐसी और भी फिल्में फैंस को बहुत पसंद आईं हैं। तो चलिए बिना देरी किए आपको बताते हैं कि साल 2023 में आने वाली बड़ी फिल्में कौन सी हैं जिनमें बड़े नाम और बड़े बजट शामिल है।
1.) आदिपुरुष:
सुपरस्टार प्रभास की यह फिल्म महाकाव्य ‘रामायण’ पर आधारित है। बॉक्सऑफिस में यह फिल्म 12 जनवरी 2023 रिलीज को होगी। ये शायद साल की सबसे बड़ी और सबसे पहले आने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी। इसमें प्रभास राघव,कृति सेनन, लीड रोल में हैं।
इस फिल्म की कहानी भगवान श्री राम के जीवन पर आधारित है। इसमें, माता जानकी (सीता) के रावण द्वारा हरण से लेकर भगवान हनुमान द्वारा उनकी तलाश और फिर राम-रावण युद्ध में रावण की हार को अधर्म की हार के रूप में दिखाया गया है। इस फिल्म का इंतजार फैंस अभी से कर रहे हैं।
2.) पठान:
शाहरुख खान की फिल्म पठान का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। जिसमें शाहरुख के लुक की काफी तारीफ हो रही है। इसमें जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण ने भी काम किया है।
यह फिल्म 25 जनवरी 2023 पर रिलीज होगी। यह फिल्म 250 करोड़ की लागत में बनी है। इसके प्रड्यूसर यशराज हैं। 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ के बाद से किंग खान दोबारा 2023 में सिल्वर स्क्रीन पर लौटेंगे।
3.) रॉकी और रानी की प्रेम कहानी:
करन जौहर की अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बॉक्सऑफिस पर 28 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी। करन ने सोशल मीडिया पर अपने शायराना अंदाज में फिल्म की रिलीज डेट बताई है।
इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीरसिंह, धर्मेंद्र और जया बच्चन नें भी काम किया हैं। आलिया नें बताया कि “लव स्टोरी पर बनी यह फिल्म परंपराओं की जड़ो तक जाती है”। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
4.) जवान:
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ बहुत सुर्खियों में हैं। इसका निर्देशन एटली कुमार ने किया है। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसमें शाहरुख के साथ एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म से नयनतारा बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। बॉक्सऑफिस में यह फिल्म 2 जून को रिलीज होगी।
जवान में हर उम्र के आदमी के लिए कुछ न कुछ है। इसमें एक्शन के अलावा ड्रामा, इमोशन और विजुअल ट्रीट भी है। इसलिए यह फिल्म देख कर आपको काफी मजा आने वाला है। क्योंकि फिल्म का नाम ही जवान है, तो अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म की कहानी भी कुछ-कुछ आर्मी बैकग्राउंड पर हो सकती है।
5.) डंकी:
यह शाहरुख खान का साल है। शाहरुख साल 2023 में लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। किंग खान बैक टू बैक तीन फिल्मों में नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ दोनों में शाहरुख का क्या किरदार है, इसकी झलक फैंस ने देख ली है। अब फैंस को फिल्म ‘डंकी’ (Dhunki) का इंतजार हैं।
यह फिल्म राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी है। इसमें शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू भी नजर आएंगी। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो क्रिसमस 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।