EntertainmentFeature

साउथ सिनेमा के 6 सुपरस्टार्स, जो बॉलीवुड स्टार्स से कहीं ज्यादा ले रहे फीस

साउथ इंडियन फिल्में पिछले कुछ सालों से देशभर में ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। बॉलीवुड फिल्मों के दर्शक अब साउथ की फिल्मों को बेहद पसंद कर रहे हैं। फैंस रीजनल सिनेमा की इन फिल्मों का बेसब्री के साथ प्रतीक्षा करते है। इसमें बाहुबली, केजीएफ, आरआरआर, 2.0, पुष्पा, रोबोट, पोन्नियन सेलेवन, विक्रम, कार्तिकेय और कंतारा जैसी फिल्में शामिल है। साउथ की फिल्में भारत में ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड भी कमाई के मामले में अव्वल रही हैं।

Advertisement

इन फिल्मों के कलाकार दुनियाभर में मशहूर है। रजनीकांत, कमल हसन, चिरंजीवी, विक्रम, प्रभास जैसे कई ऐसे कलाकार है जो आज बॉलीवुड की लोकप्रियता के मामले में बॉलीवुड स्टार्स से बहुत आगे निकल चुके है और बॉलीवुड अभिनेताओं से कई गुना ज्यादा फीस वसूल रहे है। तो आज हम आपको साउथ के उन सुपरस्टार्स के बारे में बताने जा रहे है, जो बॉलीवुड स्टार्स से कहीं अधिक फीस ले रहे है।

1- रजनीकांत

रजनीकांत दुनिया के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक है। उनकी बात ही निराली है। 71 साल की उम्र में भी वह युवा कलाकारों को बराबर की टक्कर दे रहे हैं। तेलुगु 360 के अनुसार, रजनीकांत ने साल 2021 में अन्नात्थे फिल्म के लिए सौ करोड़ रूपए चार्ज किए थे। जी न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, सुपरस्टार रजनीकांत ने आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म के लिए 150 करोड़ रूपए फीस ली है।

Advertisement

2- कमल हासन

कमल हासन (Kamal Haasan) का नाम भारतीय सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार है। बॉलीवुड और टॉलीवुड में केवल इनका नाम ही काफ़ी है। बीते 6 दशकों से भारतीय सिनेमा में अपने अभिनय का जलवा दिखाने वाले कमल हासन ने साल 2022 में फ़िल्म विक्रम से शानदार वापसी की की थी। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, कमल हासन ने अपनी आने वाली फ़िल्म इंडियन 2 के लिए 150 करोड़ रुपये की फ़ीस चार्ज की है।

3- विजय

पिछले 5 सालों में लगातार 5 सुपरहिट फ़िल्में देने वाले विजय साउथ के सबसे लोकप्रिय अभिनेता है। इनमें मर्सल, सरकार, बिगिल, मास्टर और बीस्ट जैसी फिल्में शामिल है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अनुसार अब तक विजय अपनी हर फ़िल्म के लिए 120 करोड़ रुपये की फ़ीस ले रहे थे। लेकिन उन्होंने अब अपने करियर की 67वीं फ़िल्म थलपथी 67 के लिए 130 करोड़ रुपये चार्ज किये हैं।

4- प्रभास

तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की लोकप्रियता अभी भी बरकरार है। जबकि बॉक्स ऑफिस पर उनकी दो फिल्में फ्लॉप हो गई। जल्द ही उन्होंने सालार, आदिपुरुष और प्रोजेक्ट के जैसी मेगा बजट की फिल्मों में दिखाई देंगी। सियासत डेली की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने ओम राउत के निर्देशन में बन रहीं फिल्म आदिपुरुष के लिए 120 करोड़ रुपए चार्ज किए है। जिसका बजट 500 करोड़ रुपए के करीब है।

Advertisement

5- अल्लू अर्जुन

तेलुगु फिल्म पुष्पाःद रूल से भारतीय सिनेमा पर राज करने वाले साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) वर्तमान में देश के सबसे महंगे सुपरस्टारों में से एक है। उन्होंने पुष्पा पार्ट 1 की सफलता के बाद इसके सीक्वल के लिए अपनी फीस भी दोगुनी कर दी है। सियासत डेली की रिपोर्ट के अनुसार अल्लू अर्जुन ने पुष्पा पार्ट 2 के लिए 120 करोड़ रूपए चार्ज किए है।

6- राम चरण

निर्देशक एस.एस. राजामौली की पीरियड एक्शन ड्रामा फ़िल्म आरआरआर ने साउथ स्टार राम चरण के करियर को ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया है। इन्होंने इस फ़िल्म में स्वतंत्रता सेनानी कअल्लूरी सीताराम राजू की भूमिका निभाई थी। जिसके लिए 45 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, राम चरण ने अपनी अगली अब फिल्म आरसी 15  के लिए सौ करोड़ रूपए की फीस चार्ज की है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button