Entertainment

5 यादगार बॉलीवुड इतिहास की फिल्में जो आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं

बॉलीवुड ने कई सारी शानदार फिल्मों से हिन्दी दर्शकों का मनोरंजन किया है। कई सारी फिल्में ऐसी भी हैं जिन्हें आज भी काफी पसंद किया जाता है। जहां एक और कई सारी फिल्में एक-आध सप्ताह के अंदर थिएटर से उतर जाती हैं तो वहीं कई सारी फिल्में सिल्वर जुबली और गोल्डन जुबली भी हुई हैं। यहाँ हम आपको बताएंगे बॉलीवुड इतिहास की 5 यादगार फिल्में जो आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं।

Advertisement

बॉलीवुड इतिहास की 5 यादगार फिल्में

कई सारी यादगार फिल्में बनी हैं जिनमें से कई फिल्में आज भी दर्शकों द्वारा काफी अधिक पसंद की जाती हैं। नीचे हम आपको बॉलीवुड इतिहास की 5 यादगार फिल्में बताने जा रहे हैं।

5. लगान (2001)

जब भी कभी बॉलीवुड इतिहास में सबसे यादगार फिल्मों का नाम लिया जाएगा तो उसमें ‘लगान’ फिल्म का नाम जरूर आता है। इस फिल्म को ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेशन मिला था और टाइम मैगजीन द्वारा इसे सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ 25 खेल फिल्मों की सूची में भी रखा गया है।

Advertisement

इस फिल्म ने आमिर खान को बॉलीवुड का बड़ा सुपरस्टार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

4. दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे (1995)

‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे ‘ फिल्म को सबसे बेहतरीन रोमांटिक फिल्म माना जाता है। यह फिल्म गोल्डन जुबली साबित हुई थी और इसने शाहरूख खान के करियर ग्राफ को और भी ऊँचा करने का काम किया।

इसी फिल्म के बाद से शाहरुख खान बॉलीवुड में ‘किंग ऑफ रोमांस’ के नाम से जाने गए। इसके बाद उन्हें लगातार कई सारी रोमांटिक फिल्में मिलती गई और उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

Advertisement

3. आनंद (1971) भी बॉलीवुड की यादगार फिल्मों में से हैं 

आनंद फ़िल्म में राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन जैसे बेहतरीन कलाकारों ने काम किया था। इस फ़िल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बल्कि टीवी दर्शकों की संख्या और रेटिंग के मामले में भी कीर्तिमान स्थापित किया। इस फिल्मों के कुछ शानदार डायलॉग आज भी लोगों की जुबान से सुनने को मिलते हैं। इसी फिल्म से अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड में पहचान मिली।

2. मदर इंडिया (1957)

1957 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई मदर इंडिया फिल्म ने विदेश में भी भारतीय सिनेमा को पहचान दिलाई। यह पहली ऐसी भारतीय फिल्म थी जिसे ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषी फ़िल्म के लिए नॉमिनेट किया गया था।

इस फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया बल्कि कई सारे फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं को भी प्रेरित करने का काम किया। नरगिस दत्त को इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय करने के लिए आज भी याद किया जाता है।

Advertisement

1. शोले (1975)

भारतीय सिनेमा में जब भी कभी सबसे सफल फिल्मों का नाम लिया जाएगा तो उसमें शोले का नाम अवश्य ही शामिल होगा। इस फिल्म ने उस समय बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए थे और आज भी यह दर्शकों द्वारा काफी अधिक पसंद किए जाते हैं।

इस फिल्म ने न सिर्फ नए-नए अभिनेताओं को बॉलीवुड की तरफ आकर्षित करने का काम किया, बल्कि आज भी इससे संबंधित कई सारे कॉमेडी और स्पूफ वीडियो बनाकर कई लोग पॉपुलर हो रहे हैं।

बॉलीवुड की अन्य यादगार फिल्में

आवारा (1951), दो बीघा ज़मीन (1953), प्यासा (1957), दो आँखें बारह हाथ (1957), कागज़ के फूल (1959), मुगल-ए-आज़म (1960), साहब बीवी और गुलाम (1962), पड़ोसन (1964), गाइड (1965), मेरा नाम जोकर (1971), दीवार (1975), अमर अकबर एंथनी (1977), जाने भी दो यारों (1981), अर्थ (1982), मिस्टर इंडिया (1989), अंदाज अपना-अपना (1994), लम्हे (1991), सत्या (1997), दिल चाहता है (2001), स्वदेस (2004), रंग दे बसंती (2006), जब वी मेट (2007), गैंग्स ऑफ वासेपुर (2012)।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button