EntertainmentFeatureMovies

ये हैं बॉलीवुड इतिहास की 4 बड़ी फिल्में, सिनेमाघरों ने भी रिलीज करने से किया था इनकार

बॉलीवुड (Bollywood) इंडस्ट्री में हर साल सैकड़ों फिल्में बनती हैं। जिसमें कुछ छोटी होती हैं, तो कुछ बड़ी। यहाँ तक कि कुछ फिल्में तो इतनी बड़ी होती हैं कि थियेटर में उन्हें रिलीज करने से भी मना कर दिया गया था। हालाँकि, ज्यादातर फिल्में ढाई घंटे से 3 घंटे की ही होती हैं।

Advertisement

लेकिन बॉलीवुड (Bollywood) में कुछ फिल्में ऐसी भी बनाई गई हैं, जो ढाई या 3 घंटे की नहीं, बल्कि 4 से 5 घंटे की हैं। इन सबके बाद भी ये फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल रहीं। आइए जानते हैं, कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में जो इतनी लंबी होने के बाद भी कमाल कर गईं और लोगों में अपनी अलग ही छाप छोड़ गई हैं।

1.) मेरा नाम जोकर (Mera Naam Joker)

साल 1970 में रिलीज हुई ‘मेरा नाम जोकर’ राज कपूर की विशेष एक्टिंग के लिए जानी जाती है। इस फ़िल्म में राज कपूर के अलावा सिमी गरेवाल, सेनिया रियाबिनकिना और पद्मिनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ‘मेरा नाम जोकर’ बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्मों में से एक थी। इस फ़िल्म का रनटाइम 3 घंटे और 44 मिनट का था।

Advertisement

बड़ी बात यह है कि इसमें कुल 28 गाने भी थे। फ़िल्म लंबी होने के कारण थियेटर में 2 बार इंटरवल हुआ करता था। यह फ़िल्म सर्कस में एक जोकर ‘राजू’ की कहानी पर आधारित हैं। शंकर-जयकिशन की जोड़ी द्वारा तैयार किया गया इस फिल्म का संगीत आज भी बेहद लोकप्रिय है। इसके लिए उन्हें 9वां फिल्मफेयर पुरुस्कार भी मिला था।

2.) लगान (Lagaan)

साल 2011 में लगान में आमिर खान, रघुवीर यादव, कुलभुषण, खरबंदा, राजेन्द्र गुप्ता और ग्रेसी सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसका निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया है। फ़िल्म का रनिंगटाइम 3 घंटे 44 मिनट है। इतनी लंबी फ़िल्म होने के बाद भी यह लोगो को बहुत पसंद आई थी। लगान को ऑस्कर अवार्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया था। यह बहुत ही लोकप्रिय फ़िल्म रही। फ़िल्म की कहानी ‘रानी विक्टोरिया’ के राज में एक सूखा पीड़ित गाँव के किसानों पर लागान वसूलने की है।

ब्रिटिश राज के दौरान एक गाँव होता है, जिसमे गाँव के लोग अंग्रेजों को लागान देने से परेशान हैं। जब गाँव के लोग लागान कम करने की मांग करते है तो फ़िल्म में एक ऐसा मोड़ आता है, जब अंग्रेज गाँव के लोगो को लागान से मुक्त करने की बात सामने रखते है,किंतु अंग्रेज गाँव वालों के सामने एक शर्त रखते है, जिसमे अंग्रेज गाँव वालों को अपने साथ क्रिकेट खेलने को बोलते हैं, और जीतने के बाद उन्हें कर से मुक्त करने की बात बोलते हैं। यह फ़िल्म लंबी होने के बाद भी लोगों को बहुत पसंद आई थी।

Advertisement

3.) मोहब्बतें (Mohabbatein)

मोहब्बतें साल 2000 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की गई थी। यह फ़िल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया लें जाएंगे’ के बाद आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म थी। इसमें अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। साथ ही इसमें जिमि शेरगिल, प्रीति झंगियानी, समिता शेट्टी जैसे कलाकारों ने भी अभिनय किया है।

यह फ़िल्म इसलिए भी उल्लेखनीय है क्यों कि इसमें अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ने पहली बार साथ में काम किया था। इसका रनिंग टाइम 216 मिनट रहा। मोहब्बतें साल 2000 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही। इस फ़िल्म के लिए अमिताभ बच्चन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार और शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला था।

4.) सलाम-ए-इश्क (Salaam-e-Ishq)

सलाम -ए-इश्क फ़िल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। इसमें जॉन अब्राहम, सलमान खान, अनिल कपूर, गोविंदा,अक्षय खन्ना, यश चोपड़ा, विधा बालन, जूही चावला, प्रियंका चोपड़ा, आयशा टाकिया, ईशा कोपिकर, सुहेल खान ने मुख्य किरदार निभाया है। कुल मिलाकर देखें तो यह फिल्म मल्टी स्टारर फिल्म थी।

Advertisement

यह फ़िल्म छः जोड़ियों की कहानी बताती है। इतनी बड़ी जोड़ियों के साथ होने के बाद भी यह फ़िल्म ज्यादा सफल नही रही। लेकिन अपने रनिंग टाइम, बड़े बॉलीवुड स्टार्स और कुछ गानों की वजह से यह लंबे समय तक चर्चा में रही यह फ़िल्म 3 घंटे 36 मिनट की रही।

Advertisement

Related Articles

Back to top button