रियल लाइफ कैरेक्टर्स का रोल प्ले कर दिल जीतने वाले 5 अभिनेता

फिल्मों में असल जिंदगी के किरदारों को निभाना इतना आसान नहीं होता है, खासकर बात जब रियल लाइफ कैरेक्टर की आती है, तो ऐसे सितारे बहुत ही कम होते है। जो उनके साथ पूरा न्याय करते है। शायद यही कारण है, कि डायरेक्टर्स किसी भी शख्सियत को लेकर फिल्म बनाने से पहले उसके लिए एक सही अभिनेता या अभिनेत्री की तलाश करते है। साल 2022 में भी कई ऐसी रियल लाइफ कैरेक्टर्स पर फिल्में बनी है।
तो आइए आपको उन अभिनेताओं के बारे में बताते है, जो इस साल पर्दे पर किसी रियल किरदार को हूबहू निभाकर दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे है।
1- आलिया भट्ट- गंगूबाई
फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी 2022 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने मुख्य भूमिका अदा की थी। उन्होंने गंगूबाई की एक असहाय लड़की से दमदार लीडर बनने की कहानी से पूरी तरह न्याय किया। उनकी तारीफ ना केवल दर्शकों ने की बल्कि क्रिटिक्स ने भी की थी।
2- इश्वाक सिंह- डॉ. विक्रम साराभाई
वेब सीरीज़ रॉकेट बॉयज़ के माध्यम से इंडियन स्पेस प्रोग्राम के पिता कहलाने वाले डॉ. विक्रम साराभाई की कहानी को दर्शकों तक पहुंचाया था। इस फिल्म में उनकी भूमिका पाताल लोक के प्रसिद्ध अभिनेता इश्वाक सिंह ने निभाई थी। उन्होंने इस भूमिका को इस प्रकार निभाया, कि हम इस कैरेक्टर में किसी और अभिनेता के बारे में सपने में भी नहीं सोच सकते थे।
3- अजय देवगन- कैप्टन विक्रांत खन्ना
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म रनवे 34 इसी साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी एक इंडियन फ्लाइट के साथ 2015 में हुए एक हादसे पर आधारित थी। उन्होंने इस फिल्म में कैप्टन विक्रांत खन्ना की भूमिका निभाई थी। इस भूमिका अजय देवगन ने बहुत ही बेहतरीन तरीके से निभाया था और अपने अभिनय के जरिए सभी का दिल जीत लिया था।
4- करण टैकर- आईपीएस अमित लोढ़ा
हाल ही में रिलीज़ हुई वेब सीरीज़ खाकी: द बिहार चैप्टर इन दिनों दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। इसके साथ ही दर्शक मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता करण चैकर की एक्टिंग को भी बहुत पसंद कर रहे है। उनको देख कर ऐसा लगता है, कि हम एक आईपीएस ऑफिसर को ही स्क्रीन पर देख रहे हैं।
5- आर. माधवन- नंबी नारायणन
रॉकेट्री: द नंबी इफे़क्ट फिल्म 1 जुलाई 2022 को रिलीज हुई है। इस फिल्म में मशहूर अभिनेता आर.माधवन ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म की कहानी इसरो के मशहूर वैज्ञानिक नंबी नारायणन पर बेस्ड थी, जिन पर जासूसी का आरोप लगाया था। अभिनय के साथ ही आर. माधवन ने नंबी सर का एक ऐसा रूप धारण किया है, कि लोगों को असली और नकली में कोई फर्क ही नजर नहीं आया।