गंगूबाई से लेकर ईशा तक, आलिया भट्ट के 10 दमदार क़िरदार

आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक है, जिन्होंने पिछले 10 सालों से बॉलीवुड को कमाल की फिल्में दी है। वह अपने हर किरदार को बखूबी निभाना जानती है। हाल ही में उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई जिसमें वह ईशा के किरदार में दिखाई दी है। उनके बेहतरीन एक्सप्रेशन और डायलॉग्स डिलीवरी ही उन्हें सबसे अलग बनाती हैं। हाल ही में आलिया की फ़िल्म डार्लिंग्स को भी लोगों ने बेहद पसंद किया है। उन्होंने 2012 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। जिसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं है। तो आइए आपको आलिया के उन बेहतरीन यूनिक किरदारों से मिलवाते है। जिनको लोगों ने बेहद पसंद किया है।
1- क़िरदार- गंगूबाई
फिल्म- गंगूबाई काठियावाड़ी- 2022
2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में आलिया ने एक सेक्स वर्कर की भूमिका निभाई थी। उनके इस किरदार की दर्शकों ने बहुत तारीफ भी की थी। इस फिल्म में उन्होंने बाकी सेक्स वर्कर के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी थी और उनको पढ़ने और समाज में डटकर खड़े होने का बढ़ावा दिया था।
2- क़िरदार- ईशा
फ़िल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 2022
यह साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। इसमें वह अपने पति रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ दिखाई दी है। फिल्म में उन्होंने ईशा का किरदार निभाया था। इसके साथ ही कथित तौर पर उनके पास कुछ शक्तियां भी थी। जिनको फिल्म के अगले पार्ट में दिखाया जाएगा।
3- क़िरदार- बदरूनीसा
फ़िल्म- डार्लिंग्स (2022)
यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। डार्लिग्स (Darling) फिल्म में उनका किरदार बेहद ही जबरदस्त था। इस फिल्म में बदरूनीसा की भूमिका अदा की थी।
4- क़िरदार- सहमत
फ़िल्म ‘राज़ी’ (2018)
2018 में आई फ़िल्म ‘राज़ी’ (Raazi ) में आलिया ने सहमत खान की भूमिका अदा की थी। इस फिल्म में उन्होंने एक जासूस की भूमिका निभाई है, जो अपने देश की ड्यूटी, एक आज्ञाकारी बेटी और एक बीवी की दोनों की ड्यूटी बखूबी निभाती है।
5- क़िरदार- अनन्या
फ़िल्म- 2 स्टेट्स (2014)
2014 की फ़िल्म ‘2 स्टेट्स’ में आलिया ने अनन्या की भूमिका में थी। दरअसल, यह फ़िल्म एक प्रसिद्ध लेखक चेतन भगत (Chetan Bhagat ) की क़िताब ‘2 स्टेट्स’ पर आधारित है।
6- क़िरदार- वीरा
फ़िल्म- हाईवे (2014)
फ़िल्म ‘हाईवे’ 2014 में रिलीज़ हुई थी। इसमें आलिया “वीरा” के क़िरदार में दिखाई दी थी। जिसमें वीरा दुनिया भर में उन लाखों लड़कियों की कहानी को बयां करती है, जो बाल शोषण का शिकार हुई हैं। इसके साथ ही फ़िल्म में आलिया भट्ट को एक यंग लड़की के रूप में दिखाया गया है, जो हमेशा अपने घर से भागने के सपने देखती रहती है।
7- क़िरदार- सैफ़ीना
फ़िल्म- गली बॉय (2019)
साल 2019 में रिलीज हुई गली बॉय संगीतमय ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म जोया अख्तर के निर्देशन में बनी थी। इसमें अभिनेत्री ने प्रेमिका की भूमिका निभाई थी।
8- क़िरदार- कायरा
डियर ज़िंदगी (2016)
गौरी शिंदे के निर्देशन में बनी फ़िल्म ‘डियर ज़िन्दगी’ 2016 में रिलीज़ हुई थी। फिल्म में अभिनेत्री कायरा नाम के किरदार में नजर आई थी। जो अपनी जिंदगी से जुड़े फैसले ठीक से नहीं ले पाती है। इसीलिए वह थेरेपिस्ट डॉ. जग (शाहरुख खान) के पास जाती हैं. जो उनके सारे सवालों और मसलों को ठीक करने की कोशिश करते हैं। फिल्म डॉ.जग की भूमिका शाहरुख खान ने निभाई थी।
9- क़िरदार- शनाया
फ़िल्म- स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर (2012)
साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ से आलिया ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उन्होंने शनाया की भूमिका निभाई थी। फिल्म में वह बहुत ही अमीर परिवार से संबंध रखती है और कॉलेज, डांस और दोस्तों के बीच खुद को फिट करने का प्रयास करती है।
10- क़िरदार- मैरी जेन
फ़िल्म- उड़ता पंजाब (2016)
फ़िल्म ‘उड़ता पंजाब’ 2016 में रिलीज़ हुई थी। इसमें अभिनेत्री के क़िरदार का नाम ‘मैरी जेन’ था। जिसका बचपन से ही एक सपना होता है और वो है हॉकी खेलना। लेकिन वह कुछ ऐसी परिस्थितयों में उलझ जाती है कि उसकी लाइफ दूसरा ही मोड़ ले लेती है।