EntertainmentFeature

‘दृश्यम 2’ के अलावा इन 6 हिंदी फिल्मों में भी कमलेश सावंत पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते हुए आये है नजर

दृश्यम 2 18 नवंबर को बड़े परदे पर रिलीज हुई थी और इस फिल्म को दर्शक अपना भरपूर प्यार दे रहे है। फिल्म अभी तक 150 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी हैं। इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन और इशिता दत्ता ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं इस फिल्म का पहला पार्ट 2013 में रिलीज हुआ था उसको भी दर्शकों ने अपना भरपूर प्यार दिया था।

Advertisement

इस फिल्म के दोनों पार्ट में गणेश गायतोंडे नाम का एक पुलिस ऑफिसर था जिनके अभिनय की काफी तारीफ की थी। गणेश गायतोंडे के रियल नाम की बात की जाए तो वो कमलेश सावंत है। दृश्यम के अलावा कमलेश ने अन्य फिल्मों में भी पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है।

1. खाकी

यह फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, अक्षय कुमार, तुषार कपूर और अजय देवगन मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आये थे। कमलेश सावंत इस फिल्म में कांस्टेबल कमलेश सावंत का ही किरदार निभाते हुए दिखाई दिए थे। इस फिल्म के डायरेक्टर और लेखक की बात की जाये तो वो राजकुमार संतोषी है।

Advertisement

2. मुंबई मेरी जान

मुंबई मेरी जान साल 2008 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 11 जुलाई 2016 को मुंबई में हुए बम धमाके की सत्य घटना पर बनाई गयी थी। इस इस अटैक में
लगभग 209 लोगोंकी मौत हुईं थी। वहीं 700 लोग घायल हो गए थे। मुंबई मेरी जान में सोहा अली ख़ान, आर माधवन, इरफान खान, परेश रावल और के के मेनन मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दिए थे। इस फिल्म में कमलेश सावंत की बात की जाए तो उन्होंने पुलिस स्टेशन इन चार्ज का किरदार निभाया था।

3. फोर्स

साल 2010 में रिलीज हुई इस फिल्म में जॉन अब्राहम, विद्युत जामवाल और जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दिए थे। फोर्स में कमलेश सावंत ने ‘इन्स्पेक्टर कमलेश सावंत‘ की ही भूमिका निभाते हुए नजर आये थे। फोर्स फिल्म में एक ऐसे पुलिस ऑफिसर की कहानी है, जो एक खूंखार गैंगस्टर की तलाश में लगा हुआ है।

4. भूतनाथ रिटर्न्स

साल 2014 में आई फिल्म भूतनाथ रिटर्न्स में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आये थे। इस फिल्म में कमलेश सावंत ने पुलिस इन्स्पेक्टर कमलेश तुकाराम सावंत का किरदार निभाया था। इस फिल्म का पहला भाग 2008 में रिलीज हुआ था। ये सुपरनैचुरल हिंदी कॉमेडी फिल्म ‘भूतनाथ’ (अमिताभ बच्चन) के इर्द-गिर्द घूमती रहती हैं। यह भूत बच्चों को डराने में नाकाम रहते हैं।

Advertisement

5. कोई जाने ना

यह फिल्म पिछले साल अप्रैल में रिलीज हुई थी। साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म कोई जाने ना में कुणाल कपूर और अमायरा दस्तूर मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दिए थे। इस फिल्म में कमलेश सावंत पुलिस इंस्पेक्टर बने थे।

6. सूर्यवंशी

यह फिल्म भी साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, कटरीना कैफ मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दिए थे। वहीं अजय देवगन और रणवीर सिंह कैमियो करते हुए नजर आये थे। सूर्यवंशी में कमलेश ने ऑफिसर अर्नब देशपांडे का किरदार निभाया था।

इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि मुंबई पर एक आतंकवादी हमला होता हैं। ऐसे में एटीएस प्रमुख सूर्यवंशी (अक्षय कुमार), 600 किलोग्राम लापता आरडीएक्स और साजिश रचने वालों की तलाश में निकल जाता हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button