Movies

आलिया भट्ट ने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के गाने पर रणवीर सिंह के साथ लगाए ठुमके, देखें वीडियो

आलिया भट्ट अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुईं हैं। इस फ़िल्म के प्रमोशन को लेकर आलिया लगातार प्रयास कर रहीं हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि, गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है। और हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना ढोलीड़ा भी रिलीज हो चुका है। जिसमें, आलिया बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं और गरबा करती हुई नजर आ रही हैं।

चूंकि, किसी भी फ़िल्म का भविष्य बहुत हद तक उसके प्रमोशन पर निर्भर करता है। इसलिए, अब आलिया भट्ट को इस फ़िल्म के प्रमोशन में रणवीर सिंह का साथ मिला है।दरअसल, रणवीर सिंह इस वीडियो में आलिया भट्ट के साथ ढोलीड़ा गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट पर शेयर किया है। जोकि, अब वायरल हो गया है।

Advertisement

रणवीर सिंह के साथ डांस

गंगूबाई काठियावाड़ी के ढोलीड़ा गाने पर रणवीर सिंह के साथ डांस का वीडियो आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, रणवीर हर बार की तरह एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। और, आलिया के साथ डांस स्टेप्स कर रहे हैं। साथ ही वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि रणवीर का डांस देखकर आलिया हंस रहीं है। और, फिर वह भी रणवीर के साथ डांस करने लगती हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा है कि, “ये भी देखिए कि किस स्टार ने हमें अपनी उपस्थिति दी है।” इस वीडियो में एक्टर रणवीर सिंह व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं। जबकि आलिया भट्ट व्हाइट फ्लोरल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

गंगूबाई काठियावाड़ी की कहानी:

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी गंगूबाई काठियावाड़ी की कहानी बेहद दिलचस्प है। इस फिल्म में आलिया भट्ट माफिया क्वीन गंगूबाई के रोल में नजर आएंगीं। इस फिल्म में आलिया के अलावा अजय देवगन, विजय राज और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि, यह फिल्म मशहूर लेखक हुसैन जैदी की एक पुस्तक माफिया क्वीन के एक अध्याय पर आधारित है। जोकि, आगामी 25 फरवरी देश भर के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Advertisement

आलिया भट्ट के अपकमिंग प्रोजेक्ट

आलिया भट्ट के लिए साल 2022 पूरी तरह बिजी रहने वाला है। वह बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी के साथ ही आलिया दक्षिण स्टार जुनियार एनटीआर और राम चरण के साथ एसएस राजामौली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म आरआरआर में मुख्य भूमिका में नजर आने वालीं हैं। इसके अलावा वह अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगी। और फिर, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के साथ मुख्य भूमिका में भी नजर आने वाली हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button