EntertainmentFeature

जानिए आखिर 2013 को क्यों कहा जाता है बॉलीवुड का सिनेमा साल

वर्तमान समय में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री बन चुकी है। जहां हर साल भारत में लगभग 20 भाषाओं की 1500 से ज्यादा फिल्में बनती हैं। जिनमें से कुछ फिल्में हिट होती है तो कुछ फ्लॉप। एक फिल्म बनाने के दौरान अरबों रूपयों का इन्वेस्टमेंट होता है। आज बॉलीवुड की फिल्में विदेशों से भी करोड़ों रूपयों की कमाई करती है। इस कारण ही  पिछले कुछ सालों से भारत में ग्लोबल रीच के अनुसार फिल्में बनाई जाती है। इसका एक उदाहरण एस.एस. राजामौली की बहुचर्चित फिल्म आरआरआर है।

Advertisement

हाल ही में इस फिल्म के नाटू नाटू गाने ने  गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड हासिल किया था। इतना ही नहीं अब इस गाने को ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया गया है। खैर अब मुद्दे की बात पर आते है साल 2023 की तरह से ही 2013 भी हिंदी सिनेमा के लिए बेहद ही अच्छा साबित हुआ था। ये वहीं साल था, जिसने हिंदी सिनेमा को एक से एक बेहतरीन फिल्में दी थी। कमर्शियल हिट फिल्मों के साथ साल 2013 में कई बेहतरीन कहानी वाली फिल्मों ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया था। इसी कारण इसको बॉलीवुड का सिनेमा साल कहते है।

तो आइए आपको बताते है कि साल 2013 में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हुई थी।

1- शाहिद

हंसल मेहता के निर्देशन में बनी हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक फिल्म शाहिद (Shahid ) साल 2013 में ही रिलीज हुई थी। यह फिल्म एक वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता शाहिद आज़मी के जीवन पर आधारित है, जिनकी 2010 में मुंबई में हत्या कर दी जाती है। इस फिल्म में राजकुमार राव ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राजकुमार राव को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और हंसल मेहता को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार भी मिला था।

Advertisement

2- द लंच बॉक्स

इरफान खान की द लंच बॉक्स फिल्म की कहानी दर्शकों को बेहद पंसद आई थी। यह भी 2013 की सबसे बेहतरीन और सफल फिल्मों में से एक थी। इसके निर्देशक रितेश बत्रा है। यह फिल्म मात्र 22 करोड़ रूपए के बजट में बनी थी, लेकिन इसने वर्ल्डवाइड 100.85 करोड़ रूपए की कमाई की थी।

3- जॉली एलएलबी

जॉली एलएलबी अरशद वारसी के करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है।  यह फिल्म भी साल 2013 की बेहतरीन फिल्मों में शुमार थी। सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित भारतीय न्याय व्यवस्था पर कटाक्ष करती इस फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था।

4- लुटेरा

विक्रमादित्य मोटवानी के द्वारा निर्देशित रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म लुटेरा (Lootera)भी 2013 में रिलीज हुई थी। आज भी यह फिल्म सिनेमाप्रेमियों की लिस्ट में सबसे टॉप पर होगी। इस फिल्म की कहानी से लेकर गाने और कलाकारों की एक्टिंग सब कुछ बेहद ही शानदार था।

Advertisement

5- मद्रास कैफ़े

जॉन अब्राहम की पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म श्रीलंका के सिविल वॉर और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की घटना पर आधारित थी। यह फिल्म 35 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने वर्ल्डवाइड 67 करोड़ रुपये कमाए थे।

Advertisement

Related Articles

Back to top button