EntertainmentFeature

अज़हर ने 0 तो धोनी ने लिए थे 45 करोड़ रुपए, जानिए इन 7 शख्सियत ने बायोपिक के लिए कितनी फीस ली      

आपने बायोपिक फिल्मों के बारे में तो सुना ही होगा, इन फिल्मों का चलन 90 के दशक से चला आ रहा है। ऐसा कहा जाता है कि ‘बैंडिट क्वीन’ उस समय की पहली बायोपिक फ़िल्म थी और इस फिल्म को 1994 में शेखर कपूर के द्वारा निर्देशित किया गया था। बायोपिक फिल्मों के जरिए हम किसी के भी जीवन के बारे में बहुत गहराई से जान सकते हैं और पिछले कुछ सालों में कई प्रसिद्ध पर्सनालिटीज़ पर बायोपिक बनाई गई है। आपको बता दें कि इन फिल्मों को बनाने के लिए उन पर्सनालिटीज़ की इजाजत लेनी पड़ती हैं। जिनकी आप बायोपिक बना रहे है। यहां तक कि अभिनेताओं के अलावा उस शख़्सियत को अच्छी खासी मोटी फ़ीस देनी पड़ती है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि अपनी बायोपिक के लिए किस शख़्सियत ने  कितनी फ़ीस ली थी।

Advertisement

1- फ़िल्म-मैरी कॉम

फ़ीस- 25 लाख रुपये

‘मैरी कॉम’ फिल्म 5 सितंबर 2014 में रिलीज़ हुई थीं। इसमें अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने मणिपुरी बॉक्सर का किरदार निभाया था। लेकिन मैरी कॉम ने इस फ़िल्म के लिए  25 लाख रुपये चार्ज किये थे।

Advertisement

2- फ़िल्म- भाग मिल्खा भाग

फ़ीस- 1 रुपये

राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फ़िल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ 11 जुलाई 2013 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में मिल्खा सिंह का किरदार अभिनेता फरहान अख्तर ने निभाया था। आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए मिल्खा सिंह ने केवल एक रुपए फीस चार्ज किया था।

3- फ़िल्म- एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी

फ़ीस- 45 करोड़ रुपये

Advertisement

फिल्म‘एमएस धोनी– द अनटोल्ड स्टोरी’ 30 सितंबर 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी का  किरदार निभाया था। लेकिन इसके लिए महेंद्र सिंह धोनी ने 45 करोड़ रुपये बतौर फीस चार्ज किये थे।

4- फ़िल्म- अज़हर

फ़ीस- 0

फिल्म अज़हर, 13 मई 2013 में सिनेमा घरों में रिलीज़ हुई थी। इसमें क्रिकेटर अज़हर का दमदार किरदार इमरान हाशमी ने निभाया था। आपको बता दें कि अज़हर ने इसके लिए कोई भी रुपए चार्ज नहीं किया था।

Advertisement

5- फ़िल्म- सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स

फ़ीस- 40 करोड़ रुपये

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बायोपिक फिल्म 26 मई 2017 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म के लिए पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने 40 करोड़ रुपये फीस चार्ज की थी।

6- फ़िल्म- दंगल

फ़ीस- 80 लाख रुपये

Advertisement

23 दिसंबर 2016 में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘दंगल’ में मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने ओलम्पिक चैम्पियन गीता फोगाट और उनकी बहनों के पिता महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाया था। इसके लिए महावीर सिंह फोगाट ने 80 लाख रुपये फीस ली थी।

7- फ़िल्म- 83

फ़ीस- 5 करोड़ रुपये

फिल्म 83, 24 दिसंबर 2021 में सिनेमा घरों में रिलीज़ हुई थी। इसमें रणवीर सिंह ने भारत के पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाया था, लेकिन इसके लिए कपिल देव ने 5 करोड़ रुपये फीस चार्ज किया था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button