जन्मदिन विशेष: अभिषेक बच्चन ने नकली अंगूठी पहनाकर किया था ऐश्वर्या को प्रपोज, जानिए अभिषेक बच्चन से जुड़ी कुछ बातें

सदी के महानायक अमिताभ बच्चनन के लाड़ले अभिषेक बच्चन 5 फरवरी को अपना 46 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अभिषेक का जन्म आज ही के दिन बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के घर साल 1976 को माया नगरी मुंबई में हुआ था।
अभिषेक बच्चन ने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2000 में फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से की थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। और, दर्शकों ने उसे अधिक नहीं सराहा था। बॉलीवुड में अधिक सफलता प्राप्त न करने के बाद भी वह आज अपनी लाइफ पार्टनर ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ बेहद खुश हैं।
गौरतलब है कि, अभिषेक बच्चन की ऐश्वर्या राय से एंट्री फिल्म ‘गुरु’ के सेट पर हुई थी। ऐसा माना जाता है कि, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों ने साल 2007 में इस शादी कर ली थी। फ़िल्म इंडस्ट्री में परफेक्ट कपल की लिस्ट में शामिल अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन की एक प्यारी सी बेटी भी है। जिसका नाम आराध्या बच्चन है।
नकली रिंग देकर अभिषेक बच्चन ने किया था प्यार का इजहार
उल्लेखनीय है कि, अभिषेक और ऐश्वर्या पहले भी कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके थे। लेकिन, इनके प्यार की शुरुआत फिल्म ‘गुरु’ से ही हुई थी। एक इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ के बारे में बात करते अभिषेक ने बताया था कि, उन्होंने मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय से अपने प्यार का इजहार नकली रिंग देकर किया था।
अपने प्यार के इजहार को लेकर बताते हुए अभिषेक बच्चन ने कहा था कि उस समय हम दोनों फिल्म ‘गुरु’ के प्रीमियर के लिए टोरंटो में थे। इस दौरान होटल की बालकनी में अभिषेक ने ऐश्वर्या राय को प्रपोज किया था।
निश्चित ही अभिषेक और ऐश्वर्या की लव लाइफ बेहद इंट्रेस्टिंग है। हालांकि, ऐश्वर्या उम्र में अभिषेक से 3 साल बड़ी हैं। मगर, इस कपल के बीच उम्र की कभी कोई जगह ही नहीं थी।
यह भी पढ़ें: बाजीराव मस्तानी से ट्रॉय तक, ऐश्वर्या राय द्वारा ठुकराई गई 5 सुपरहिट फिल्में
यही कारण है कि, साल बता दें कि साल 2010 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, ”वह (अभिषेक) काफी रियल हैं और ऐसा ही हमारा रिलेशनशिप भी है। हमारी लाइफ में बोरिंग जैसा कुछ भी नहीं है। भगवान की हम पर बहुत मेहरबानी है।”