Entertainment

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने नहीं की है अब तक शादी, देखें लिस्ट

हमारे समाज मे ऐसा अक्सर देखा गया है कि, जैसे ही लड़कियाँ 21-25 की उम्र के बीच होती हैं तो लोग उनकी शादी के बारे में बात करने लग जाते हैं। हालांकि, ऐसा भी कई बार देखा जाता है कि परिवार करियर को लेकर सपोर्ट करता है। और, शादी की बजाय आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

Advertisement

एक बात तो साफ है कि, बॉलीवुड स्टार्स समाज के इन मायनों से हटकर अपनी जिंदगी जीते हुए नजर आते हैं। और, जब कोई बात होती है तो यह भी कहा जाता है कि, ऐसा अक्सर फिल्मों में ही होता है। लेकिन, जब बात शादी की ही आती है तो जहाँ कुछ बॉलीवुड स्टार्स काफी कम उम्र में शादी के बंधन में बंध जाते हैं। वहीं, कुछ ऐसे स्टार्स भी हैं जो काफी अधिक उम्र में विवाह करते हैं।

आज के इस लेख में, हम बॉलीवुड की ऐसी ही एक्ट्रेस पर नजर डालने जा रहे हैं जो 40 से अधिक की उम्र की हो चुकी हैं। लेकिन, अब तक विवाह नहीं किया है।

Advertisement

1.) सुष्मिता सेन:

इस सूची में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और मिस यूनिवर्स रहीं सुष्मिता सेन का नाम पहले नंबर है। सुष्मिता सेन अब 45 वर्ष की हो चुकीं हैं। लेकिन, उन्होंने अब तक विवाह नहीं किया है। और न ही इस बारे में उन्होंने कभी खुलकर बात की है।

गौरतलब है कि, अपने फ़िल्मी करियर के दौरान सुष्मिता सेन का नाम कई बड़े सितारों के साथ जोड़ा गया था। जिनमें, विक्रम भट्ट, रणदीप हुड्डा, मुद्दसर अजीज जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि, सुष्मिता का रिश्ता किसी के साथ भीनही बन सका। और, वह अब तक अविवाहित हैं। ऐसे में इन्होने दो बच्चियों और हाल ही में एक बच्चे को गोद लिया है। हालांकि, ऐसी खबरें थीं कि सुष्मिता मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। लेकिन, अब उनका रोहमन के साथ भी ब्रेकअप हो चुका है।

Advertisement

2.) तब्बू:

अपने खूबसूरत लुक्स और दमदार एक्टिंग के जरिये लाखों दिलों में राज करने वाली मशहूर अदाकारा तब्बू का नाम भी इस सूची में शामिल है। तब्बू अब 49 वर्ष की हो चुकी हैं। लेकिन, बावजूद इसके आज तक उन्होंने शादी नही की है। एक इंटरव्यू में जब तब्बू से उनके इस अकेलपन और विवाह न करने को लेकर कहा था कि, उन्हें इस बात का कोई अफसोस नहीं है।

उल्लेखनीय है, तब्बू का नाम भी बॉलीवुड के कुछ स्टार्स से लेकर डायरेक्टर और तेलगू फिल्मों के हीरो नागार्जुन तक के साथ नाम जुड़ चुका है। इतना ही नहीं, उन्होंने एक बार कहा था कि वह आज अजय देवगन के कारण अकेली हैं।

Advertisement

3.) तनीषा मुखर्जी:

तनिषा मुखर्जी के बारे में बहुत सारे लोग नहीं जानते होंगे। लेकिन, हम आपको बता दें कि वह कोई और नहीं बल्कि काजोल की बहन हैं। आज तनिषा की उम्र 43 साल हो चुकी है। और, वह बिल्कुल अकेली हैं।

ज्ञात हो कि, कुछ साल पहले तनीषा की रिलेशनशिप की खबरें जोरों पर थीं। यहाँ तक कि, अरमान कोहली के साथ उनकी कुछ फोटोज भी वायरल हुईं थीं। लेकिन, दोनों लोगों ने कभी भी अपनी रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी नहीं कहा है।

Advertisement

4.) साक्षी तंवर:

‘कहानी घर घर की’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे टीवी शोज से लाखों दिलों में जगह बनाने वाली साक्षी तंवर भी इस सूची का हिस्सा हैं। वास्तव में छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपने अभिनय का डंका बजवा चुकीं साक्षी तंवर किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं।

हालांकि, वह एक हमसफ़र की मोहताज जरूर होंगी। क्योंकि, उनकी उम्र अब 48 वर्ष हो चुकी है। लेकिन, वो अब तक सिंगल हैं। बता दें कि, साक्षी ने साल 2019 में एक बेटी गोद ली थी। जिसके सहारे वह जिंदगी आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहीं हैं। और, एक इंटरव्यू में जब उनसे शादी के बारे में पूछा गया था। तब उन्होंने कहा था कि, ”मुझे ऐसा कोई मिला नहीं जिससे मैं शादी करना चाहूँ। आमतौर पर लोग प्यार को तलाशते हैं। हालांकि, मेरे मामले में प्यार को मुझे खुद ढूंढने आना पड़ेगा।”

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button