EntertainmentFeature

जानिए अजय देवगन से लेकर अक्षय खन्ना तक, कितनी हैं दृश्यम 2 की पूरी स्टारकास्ट की नेट वर्थ

साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म का सीक्वल दृश्यम 2 रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। 50 करोड़ की बजट वाली इस फिल्म का कलेक्शन का ग्राफ काफी तेजी के साथ बढ़ रहा है। दृश्यम 2 अब तक करीब 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और अब भी फिल्म का कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है। फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के अलावा श्रेया सरन जैसे कई बड़े-बड़े कलाकार है।

Advertisement

तो आइए आपको दृश्यम 2 की स्टारकास्ट की नेट वर्थ के बारे में बताते है कि किस कलाकार की कितनी नेट वर्थ है।

1- तब्बू

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म दृश्यम 2 में बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू (Tabu) ने डीआईजी मीरा देशमुख की भूमिका निभाई थी। वर्तमान में करीब 22 करोड़ रुपए की संपत्ति की स्वामिनी है। इसके साथ ही उनके पास ऑडी क्यू 7, जगुआर एक्स 7 और मर्सडीज भी है। 90 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री तब्बू एक फिल्म के लिए करीब 3 से 4 करोड़ रुपए फीस चार्ज करती है।

2- श्रेया सरन

श्रेया सरन साउथ की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक है। दृश्यम 2 में वह नंदिनी सलगांवकर की भूमिका में दिखाई दी थी। इसके लिए उन्हें करीब दो करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। अगर बात अभिनेत्री की नेववर्थ की हो, तो इनके पास करीब 80 करोड़ की संपत्ति के साथ एक जगुआर एक्सएफ, ऑडी क्यू7 है।

Advertisement

3- अक्षय खन्ना

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म दृश्यम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन वह दृश्यम 2 में एक पुलिस वाले के किरदार में नजर आए है। इसके लिए उन्होंने करीब 2.5 करोड़ रुपए फीस ली है। बात अगर अक्षय की नेट वर्थ की करें, तो वर्तमान में करीब 148 करोड़ रुपए की संपत्ति के स्वामी है। इसके अलावा उनके पास ऑडी और बीएमडब्ल्यू हैं।

4- अजय देवगन

अजय देवगन बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता है। उन्होंने फिल्म दृश्यम और दृश्यम 2 में विजय सलगांवकर की मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके लिए अजय को 30 करोड़ रुपए की मोटी फीस दी गई है। हालांकि उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से मेकर्स को काफी फायदा कराया है। इतना ही नहीं वह इंडस्ट्री के सबसे अमीर अभिनेता माने जाते है। वर्तमान में वह करीब 427 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक है। इसके अलावा उनके पास रोल्स रॉयस, मैजराती, रेंज रोवर, बीएमडब्ल्यू, मर्सडीज और मिनी कूपर है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button