EntertainmentFeature

ये बॉलीवुड सितारे है जो जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाते है।

पूरे देश में जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हम आम और खास लोग जन्माष्टमी का त्यौहार मनाते है। जन्माष्टमी हिंदुओं के पवित्र त्योहारों में से एक है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक जन्माष्टमी के दिन रोहिणी नक्षत्र में आधी रात को मथुरा में श्री कृष्ण का जन्म हुआ था और बाल गोपाल के आगमन की खुशी में ही जन्माष्टमी मनाई जाती है।

Advertisement

यहां तक कि बॉलीवुड सितारें भी जन्माष्टमी का त्यौहार मनाते है जैसे कंगना रनौत, शिल्पा शेट्टी, अमिताभ बच्चन और अन्य सितारे भी इस बहुत ही उत्साह के साथ मनाने के लिए तैयार है।

1- कंगना रनौत

जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में लीन होने का समय है। बॉलीवुड की कई प्रसिद्ध हस्तियां भी भगवान कृष्ण के भक्त माने जाते है और इन्हीं में से एक नाम कंगना रनौत का भी है। वे भी भगवान श्री कृष्ण की भक्त है। कंगना रनौत जन्माष्टमी को बड़े उत्साह के साथ मनाती है। वह भगवान कृष्ण की जन्मभूमि पर भी गई है। इतना ही नहीं बल्कि वह हर साल जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देने वाले प्रशंसकों के लिए संदेश भी शेयर करती है।

Advertisement

2- अमिताभ बच्चन

बिग बी अमिताभ बच्चन अन्य सभी त्योहारों की तरह ही जन्माष्टमी को भी बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाते है और वह बॉलीवुड के उन सभी लोगों में शामिल है जिन्होंने सभी को बधाई देते हुए ट्वीट किए है।

3- शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी भगवान श्री कृष्ण की अनुयायी है। वह अक्सर अपने परिवार के साथ मुंबई के इस्कॉन मंदिर जाती रहती है और जन्माष्टमी के दौरान वह घर पर अपने बेटे के लिए दही हांडी समारोह का आयोजन भी करती है।

4- हेमा मालिनी

फिल्म सपनों के सौदागर से अपने फिल्म करियर की शुरूआत करने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री और राजनेता हेमा मालिनी भी भगवान श्री कृष्ण की बहुत बड़ी भक्त है। अपने नृत्य प्रदर्शन के जरिए उन्होंने अक्सर भगवान श्री कृष्ण के प्रति अपनी भक्ति का प्रदर्शन किया है। उनके पास भक्ति गीतों की एक एल्बम भी है। बता दे कि वर्तमान समय में हेमा मालिनी उत्तरप्रदेश के मथुरा से भारतीय जनता पार्टी  की लोकसभा की सांसद भी है।

Advertisement

Advertisement

5- काजल अग्रवाल

भारतीय फिल्म अभिनेत्री काजल अग्रवाल हर त्योहार को बेहद उत्साह के साथ मनाती हैं लेकिन जन्माष्टमी हमेशा उनके लिए खास ही होती है। यह साल और भी खास है क्योंकि अब वह जन्माष्टमी का त्योहार अपने बच्चे के साथ मनाएंगी।

Advertisement

Related Articles

Back to top button