ये ऐसे बॉलीवुड स्टार किड्स है जो एक दूसरे के पक्के दोस्त है

दोस्ती का रिश्ता काफी सुनहरा और पवित्र होता है जिसे बिना किसी स्वार्थ के निभाया जाता है। और फ्रेंडशिप डे पर पूरे देश के सभी लोग इस दिन को अपने दोस्तों के साथ मनाने में व्यस्त रहते है। क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि दोस्ती का रिश्ता काफी सच्चा होता है। कुछ ऐसी बाते जो कि हम अपने परिवार वालों से नहीं कह पाते वो बातें हम अपने दोस्तों से कह देते है। क्योंकि हमारे दोस्त हमें कभी जज नहीं करते है। आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारे भी आज फ्रेंडशिप डे मना रहे है। और ऐसे में हम आपको बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के बच्चों के बारे में बताने वाले है। जिनकी दोस्ती काफी गहरी है। और अक्सर ये स्टार किड्स अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साक्षा करते रहते है।
1- जाह्नवी कपूर और सारा अली खान
हाल फिलहाल इन दिनों में जिन स्टार किड्स की दोस्ती सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग में है। वो हैं बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान। और इन दोनों की दोस्ती किसी से नहीं छिपी है। ये दोनों एक दूसरे की बेस्टीज है। सारा और जाह्नवी को अक्सर पार्टी में एक साथ घूमते-फिरते देखा गया है। हाल ही में इऩ दोनों को करण जौहर के मशहूर चैट शो कॉफी विद करण में भी एक साथ देखा गया था।
Things you need if you watch Sara Ali Khan and Jahnavi Kapoor episode on Koffee with Karan pic.twitter.com/uhhQfjl5MT
Advertisement— Pakchikpak Raja Babu (@HaramiParindey) July 18, 2022
2- आरव कुमार और इब्राहिम
जहां बात दोस्ती की आती है वहां लिस्ट में आरव कुमार और इब्राहिम का नाम भी जुड़ जाता है। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के बेटे आरव और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम भी काफी अच्छे दोस्त है। और इन दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया है।
3- अहान पांडे और आलिया एफ
अभिनेता चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे और अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी आलिया एफ , ये दोनों भी एक दूसरे के काफी अच्छे मित्र है। और इन दोनों के फैंस भी इनकी फ्रेंडशिप को देखकर काफी ज्यादा खुश होते है। अक्सर ये दोनों साथ में अपनी तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते है। जिन्हें प्रशंसकों का बेहद प्यार मिलता है।
4- सुहाना खान और शनाया कपूर
बॉलीवुड के किंग खान की बेटी सुहाना खान और अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी एक दूसरे के पक्के मित्र है। और ये दोनों अक्सर कई जगहों पर एक साथ ही जाती है।
5- आराध्या बच्चन और अबराम खान
बिगबी अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन और सुपरस्टार शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान की भी आपस में काफी बनती है। और ये दोनों एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त बन चुके हैं।
6- अंजलि धवन और खुशी कपूर
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की रिश्तेदार अंजलि धवन और स्वर्गीय श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त मानते हैं। और अक्सर इन दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर छायी रहती हैं।
7- अनन्या पांडे और आर्यन खान
हाल ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और शाहरूख खान के बेटे आर्यन एक दूसरे के काफी अच्छे मित्र है।
8- तैमूर अली खान और लक्ष्य कपूर
अभिनेत्री करीना कपूर के बेटे तैमूर और तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य कपूर भी एक दूसरे की कंपनी काफी एन्ज्वॉय करते हैं। एक बार तैमूर को लक्ष्य के बर्थडे पर देखा गया था, जहां पर वे दोनों एक दूसरे के साथ काफी मजे कर रहे थे।
9- अलाविया जाफरी और नव्या नवेली नंदा
जावेद जाफरी की बेटी अलाविया और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भी आपस में अच्छी दोस्ती रखते है। और इन दोनों की तस्वीरें भी अक्सर साथ में देखने को मिलती है