EntertainmentFeature

शराब को कभी हाथ ना लगाने वाले 9 बॉलीवुड सितारें

बॉलीवुड स्टार अपने प्रोफेशनल जीवन को लेकर तो लोगों के बीच चर्चा का विषय बने ही रहते है। लेकिन ये सितारे अपने निजी जीवन को लेकर भी हमेशा ही सुर्खियों में छाए रहते है। जैसा कि हम जानते है कि बॉलीवुड के कई सितारे शराब की हालत में कई बार स्पॉट किए गए है। लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी है जो शराब को हाथ तक नहीं लगाते है। फिर चाहे ये स्टार कितनी भी बड़ी पार्टी में क्यों ना चले जाए। लेकिन इनका शराब से कोई भी संबंध नहीं है। तो आइए आज आपको उन बॉलीवुड सितारों के बारे में बताते है। जो शराब से दूरी बनाकर रखते है।

Advertisement

1- शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की बहुत ही शानदार और प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक शिल्पा शेट्टी है। अधिकतर ये सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती है और योग करते हुए या फिर जिम में मेहनत करने हुए नजर आती है। ये अपनी इन्हीं तस्वीरों को अपने फैंस के साथ साझा करती रहती है। यही वजह है कि वह एकदम फिट रहती है। लेकिन शिल्पा शेट्टी का कहना है कि कभी भी उन्होंने शराब को हाथ नहीं लगाया है।

2- अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते है इन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है लेकिन रिपोर्टों के मुताबिक, इन्होंने आज तक शराब को हाथ नहीं लगाया है।

Advertisement

3- दीपिका पादुकोण

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से शादी की है। दीपिका ने अपने फिल्मी करियर में बेहद ही शानदार फिल्में दी है लेकिन इन्होंने भी आज तक कभी शराब को हाथ नहीं लगाया है।

4- सोनाक्षी सिन्हा

शत्रुध्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आए दिन लोगों की चर्चा का विषय बनी रहती है। फिल्म दबंग से उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। सोनाक्षी अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान देती है। इसी के चलते उन्होंने आज तक शराब से दूरी बना रखी है।

5- परिणीति चोपड़ा

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर अधिकतर अपने योग करते हुए की तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा करती रहती है। वह अपनी सेहत का खास ध्यान रखती है। आज तक इन्होंने कभी भी शराब को हाथ नहीं लगाया है।

Advertisement

6- अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के बिग बी कहे जाने वाले सुपरस्टार महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का नाम भी इसी सूची में शामिल है। उन्होंने भी आज तक कभी शराब को हाथ नहीं लगाया है। हालांकि उन्होंने फिल्मों में शराबी की भूमिका निभाई है। लेकिन असल जिदंगी में उन्होंने कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया है।

7- सोनू सूद

मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता के प्रतियोगी रहे चुके सोनू सूद (Sonu Sood) आए दिन लोगों की चर्चा का विषय बने रहते है। साथ ही ये लोगों की बहुत सहायता भी करते है। इनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते है। इन्होंने हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में अभिनय किया है। लेकिन आज तक इन्होंने भी कभी अल्कोहल को हाथ तक नहीं लगाया है।

8- जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम अपनी फिटनेस को लेकर काफी ज्यादा गंभीर रहते है और फिटनेस के चलते ही जॉन बी-टाउन में बेहद प्रसिद्ध भी है। इसी के कारण इन्होंने भी आज तक कभी शराब को हाथ नहीं लगाया है।

Advertisement

9- सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अपनी फिटनेस को लेकर बेहद ही फिक्रमंद रहते है। इन्होंने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। लेकिन इन्होंने भी कभी शराब और सिगरेट को हाथ नहीं लगाया है.

Advertisement

Related Articles

Back to top button