Entertainment

फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखते ही इन 9 हिरोइनों को हो गया था प्यार, देखें लिस्ट

फिल्म स्टार्स अपने लव अफेयर और रिलेशनशिप की खबरों को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में रहते है। कई लव अफेयर्स को तो उनके फैंस पसंद भी करते हैं। ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेसेज के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके अफेयर की खबरें कैरियर के शुरुआती दिनों में ही सामने आने लगी थीं…

Advertisement

1.) जाह्नवी कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर नें फिल्म ‘धड़क’ के जरिये इंडस्ट्री में एंट्री की थी जिसमें उनके साथ एक्टर ईशान खट्टर लीड रोल में नजर आए थे और इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान जान्हवी कपूर का नाम एक्टर ईशान खट्टर के साथ जुड़ा था। और, इनके अफेयर की खबरें भी बहुत वायरल हुई थीं। हालांकि, अब ये दोनों सितारे साथ में नहीं दिखाई देते हैं।

2.) श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने सुपरहिट फिल्म आशिकी 2 से बॉलीवुड में कदम रखा था जिसमें उनके साथ एक्टर आदित्य रॉय कपूर नजर आए थे।

Advertisement

इस फिल्म में यह दोनों सितारे कई जगह रोमांटिक सींस भी किए थे जिस वजह से इनके अफेयर की खबरों ने मीडिया में खूब जोर पकड़ा था। पर बाद में इन अफवाहों को गलत साबित कर दिया गया।

 

3.) सारा अली खान

पटौदी नवाब सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। उन दिनों सारा अली खान और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के अफेयर के चर्चे काफी होने लगे थे।

Advertisement

4.) ऐश्वर्या राय

अभी हाल ही में सिमी ग्रेवाल के शो मैं बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पहुंची थीं जहां उन्होंने अपने पहले क्रश के बारे में बताया, उनके पहले क्रश और कोई नहीं सलमान खान थे।

बता दें, सलमान खान और ऐश्वर्या राय की दोस्ती फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी जिसके बाद दोनो रिलेशनशिप में आ गए थे। हालांकि इनका रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया।

 

Advertisement

5.) दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक समय क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ अपने अफेयर की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में नजर आई थीं।

कुछ, रिपोर्टस के मुताबिक इन्होंने एक दूसरे को काफी टाइम तक डेट भी किया था। पर इन दोनों का यह रिश्ता आगे तक नहीं चल पाया।

 

Advertisement

6.) अनुष्का शर्मा

भारतीय कप्तान विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की सक्सेसफुल एक्ट्रेस भी हैं जिनका नाम फिल्म बैंड बाजा बाराती के दौरान एक्टर रणवीर सिंह के साथ जोड़ा गया थ। कुछ टाइम तक इनके अफेयर की खबरें मीडिया में रहीं लेकिन वक्त के साथ यह रिश्ता भी खत्म हो गया।

 

7.) करीना कपूर खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर के रिश्ते ने कितनी सुर्खियां बटोरी थीं यह बात बताने की जरूरत नहीं है। इन दोनों का रिश्ता काफी लंबे वक्त तक चला भी था पर शादी से पहले ही इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

Advertisement

8.) आलिया भट्ट

कारण जोहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नाम उनके को एक्टर वरुण धवन के साथ जुड़ने लगा था। लेकिन, वरुण धवन पहले से नताशा से कमिटेड थे जिस वजह से आलिया और वरुण साथ नहीं हो पाए।

 

9.) तारा सुतारिया

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस तारा सुतारिया एक्टर सिद्धार्थ के साथ अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं। हालांकि, अब ये दोनों ही सितारे साथ नहीं हैं।

Advertisement

 

 

 

Advertisement

 

Source: click here

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button