Uncategorized

केएल राहुल से लेकर विराट तक, इन 8 क्रिकेटर्स का ससुराल बना बॉलीवुड

भारतीय क्रिकेटर्स और बॉलीवुड अभिनेत्रियों का रिश्ता और शादी कोई नई बात नहीं है। मंसूर अली खान पटौदी से लेकर हार्दिक पांड्या तक कई स्टार क्रिकेटर अभिनेत्रियों के दीवाने हो चुके है। हो सकता है कुछ का रिश्ता ना रहा हो, लेकिन कुछ क्रिकेटर्स ऐसे है जिनका रिश्ता मंजिल तक पहुंचा है। इसी साल 23 जनवरी को स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी के साथ शादी की है। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें भी वायरल हो चुकी है। फोटोज आने से पहले केएल राहुल के ससुर सुनील शेट्टी ने मीडिया के सामने इस रिश्ते की आधिकारिक घोषित किया था। बॉलीवुड स्टार्स और क्रिकेटर्स के बीच का संबंध 1968 से चला आ रहा है। तो आइए आपको बताते है कि अब तक कौन-कौन से क्रिकेटर्स और अभिनेत्री शादी के बंधन में बंध चुके है।

Advertisement

1- अथिया शेट्टी और के.एल. राहुल

चार साल तक चले अफेयर के बाद क्रिकेटर्स केएल राहुल और अभिनेत्री अथिया शेट्टी 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए है।इन दोनों ने खंडाला में शादी कर ली है। इस क्यूट कपल को शादी की बहुत बहुत बधाई।

2- हार्दिक पंड्या और नताशा स्तांकोविक

ऑलराउंडर क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने सर्बियाई मूल अभिनेत्री नताशा स्तांकोविक के साथ साल 2020 में शादी रचाई थी और इनका एक बेटा है जिसका नाम अगस्त्या है।

Advertisement

3- युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा 

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की शादी साल 2020 में कोरियोग्राफ़र धनश्री वर्मा के साथ हुई थी।

4- विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने 11 दिसंबर 2017 को बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शादी की थी। इस दोनों की एक बहुत ही प्यारी बेटी है, जिनका नाम वामिका है।

5- ज़हीर ख़ान और सागरिका घाटगे 

लेजेंडरी बॉलर ज़हीर ख़ान ने  चक दे इंडिया की प्रसिद्ध अभिनेत्री सागरिका घाटगे के साथ 24 अप्रैल 2017 को शादी की थी।

Advertisement

6- हरभजन सिंह और गीता बसरा

भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अभिनेत्री गीता बसरा के साथ 29 अक्टूबर 2015 को शादी की थी, इनके प्यारे से दो बच्चे हैं।

7- युवराज सिंह और हैज़ल कीच 

बल्लेबाज़ और फ़िल्डर युवराज सिंह और अभिनेत्री हेज़ल कीच के साथ 30 नवंबर 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद हेज़ल का नाम गुरबसंत कौर कर दिया गया है। इन दोनों का एक बेटा है.

8- अज़हरुद्दीन और संगीता बिजलानी

पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन और अभिनेत्री संगीता बिजलानी 14 नवंबर 1996 को शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन साल 2010 में दोनों अलग हो गए थे। संगीता, अज़हरुद्दीन की दूसरी पत्नी थी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button