EntertainmentFeature

भारत की नहीं बल्कि विदेशों में भी आलीशान घरों के मालिक हैं बॉलीवुड के ये 7 सुपरस्टार्स

बॉलीवुड के तमाम सुपरस्टार्स के बीच लग्जरी कारों और महंगे घरों को लेकर होड़ लगी रहती हैं। बिगबी यानी अमिताभ बच्चन से लेकर किंग खान शाहरुख खान तक के पास मुंबई में बेहद ही आलीशान घर हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में हैं। हालांकि, आज इस लेख में हम बॉलीवुड के ऐसे स्टार्स के बारे में जिनके भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी घर हैं।

Advertisement

1.)  अमिताभ बच्चन:

बॉलीवुड में बिग बी के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन के मुंबई में दो बंगले हैं। वास्तव में फैंस यह जानते ही होंगे इन बंगलों के नाम ‘प्रतीक्षा’ और ‘जलसा’ हैं। क्योंकि, बिगबी से जुड़ी जब भी कोई खबर सामने आती है तो उसमें इन बंगलों का जिक्र अक्सर ही शामिल होता है। फ़िल्म इंडस्ट्री के महानायक ने प्रॉपर्टी में बहुत अधिक इन्वेस्ट किया हुआ है। अमिताभ बच्चन के बाद भारत के अलावा पेरिस में भी एक घर है।

2.) सलमान खान:

अमिताभ बच्चन की ही तरह सलमान खान के पास भी मुंबई में दो घर हैं। सलमान गैलेक्सी अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहते हैं। वहीं पनवेल में भी उनका एक फार्महाउस है। देश के बाहर सलमान खान के घर की बात करें तो उन्होंने दुबई में बुर्ज खलीफा के पास एक बंगला लिया हुआ है।

Advertisement

3.) जॉन अब्राहिम:

बॉलीवुड के दमदार एक्टर्स में से एक जॉन अब्राहिम बाइकों बड़े शौक़ीन हैं यह तो हर कोई जानता है। लेकिन, जॉन अब्राहम के पास मुंबई में शानदार घर है। हालांकि, इसके आलावा उन्होंने लॉस एंजेलस में भी एक बंगला लिया हुआ है।

4.) शाहरुख खान:

मायानगरी मुंबई में किंग खान के पास एक बेहतरीन आलीशान बंगला है, जिसे शाहरुख ने मन्नत नाम दिया है।  किंग खान के पास मुंबई में इस बंगले के अलावा दुबई में भी एक घर हैं। इसके आलावा उन्होंने लंदन में भी 187 करोड़ रुपये का बंगला खरीदा है।

5) प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस:

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा का मुंबई के बेहतरीन विला है। हालांकि, इसके अलावा उनके और उनके पति निक जोनस के नाम लॉस एंजेस में एक बंगला है, जिसकी कीमत करीब 144 करोड़ बताई जा रही है। इसके अलावा प्रियंका का एक बेहतरीन घर मोंट्रेरियल में भी है।

Advertisement

6) सैफ अली खान और करीना कपूर खान:

बॉलीवुड के पॉवर कपल के नाम से मशहूर सैफ अली खान और करीना कपूर खान के पास भोपाल और मुंबई में बेहतरीन घर हैं। हालांकि, इस खूबसूरत कपल ने स्विट्जरलैंड में भी एक बेहतरीन घर ख़रीदा हैं. जहाँ ये छुट्टियाँ बिताने के लिए अपने में जाते रहते हैं।

7.) अक्षय कुमार:

मुंबई में एक महलनुमा घर के आलावा खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार के विदेशों में भी दो घर हैं। अक्षय मूल रूप से कनाडा के नागरिक हैं। जहाँ उन्होंने, टोरंटो में पूरा पहाड़ी इलाका ही खरीद लिया है। जिसमें उनके अनेकों घर और बंगले हैं। इसके आलावा अक्षय ने मॉरिशस में भी एक बंगला लिया हुआ है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button