EntertainmentFeature

दूरदर्शन से सीधे फ़िल्मी पर्दे पर छाने वाले जावेद खान अमरोही के 9 ऐसे किरदार, जिन्हें हम भूल ना पाएंगे

1980 के दशक के मशहूर अभिनेता जावेद खान अमरोही का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। खबरों के अनुसार, उनको बीमारी के कारण 14 फरवरी को मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। दरअसल, पिछले साल से ही जावेद अपनी बीमारी के चलते बिस्तर पर थे। उनकी देखभाल उनके बेटे और बेटी करते थे। जावेद खान अमरोही के निधन पर फिल्मी सितारों समेत कई अन्य लोगों ने दुख प्रकट किया है। इस दौरान उनके चाहने वालों ने उनकी बेहतरीन एक्टिंग को याद किया। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया था। तो आइए आपको उनके ऐसे 10 किरदारों के बारे में बताएंगे जिन्हे हम कभी भुला नहीं सकते है।

1- शो- नुक्कड़ (1986-87)

किरदार- करीम हजाम
80s के दशक में जावेद का दूरदर्शन के मशहूर कॉमेडी शो ‘नुक्कड़ (1986-87)’ में करीम हजाम को किरदार को बेहद पसंद किया था। यह वह दौर था, जब जावेद ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना कदम रखा ही था। उसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन  किरदार निभाए थे। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने लगभग 150 से अधिक प्रोजेक्ट्स पर काम किया है।

2- शो- ये जो है ज़िंदगी (1984)

किरदार- झुमरू (नौकर)
1984 में डीडी नेशनल पर प्रसारित होने वाला मशहूर शो ये जो है जिंदगी (Yeh Jo Hai Zindagi) एक सिटकॉम है। इसे शो को  कॉमेडी लेखक शरद जोशी के द्वारा लिखा गया था और कुंदन शाह, एस.एस. ओबेरॉय और रमन कुमार के द्वारा निर्देशित किया गया था। इस शो में भी अभिनेता ने अपना कभी ना भुलाया जाने वाला किरदार दिया है झुमरू। जो नौकर बनता है।

3- फ़िल्म- लगान (2001)

किरदार- राम सिंह
आशुतोष गोवारिकर के द्वारा निर्देशित 2001 की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म लगान निर्माण आमिर खान ने किया था और इसके साथ ही फिल्म में भूमिका भी निभाई थी। बात जब लगान फिल्म की हो, तो भला राम सिंह के किरदार को कौन भूलेगा। जिसे अमरोही जी के द्वारा निभाया गया था।

4- फ़िल्म- अंदाज़ अपना अपना (1994)

किरदार- आनंद अकेला
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म अंदाज अपना अपना (Andaz Apna Apna ) में अभिनेता जावेद खान के आनंद अकेला के किरदार में नजर आए थे। इनके अलावा फिल्म में आमिर खान, सलमान खान, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर परेश रावल और शक्ति कपूर ने भी काम किया था।

5- फ़िल्म- चक दे! इंडिया (2007)

किरदार- सुखलाल
2007 में रिलीज़ हुई चक दे इंडिया एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का सुखलाल तो सभी को याद होगा, जिस किरदार को जावेद जी ने निभाया था। यह फिल्म शिमित अमीन के द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में शाहरुख खान ने कबीर खान की भूमिका निभाई है,जो भारत की पुरुषों की राष्ट्रीय फील्ड हॉकी की टीम के पूर्व कप्तान है।

6- फ़िल्म- लाडला (1994)

किरदार- जावेद खान अमरोही
राज कंवर के निर्देशन में बनी फिल्म लाडला में जावेद खान अमरोही का किरदार निभाया था, जिसे हम कभी नही भूल सकते। इस फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।

7- फ़िल्म- फिर हेरा फेरी (2006)

किरदार- पुलिस चौकी कांस्टेबल
फिल्म फिर हेरा फेरी में पुलिस चौकी कांस्टेबल की भूमिका निभाने वाला कोई और नहीं बल्कि जावेद खान अमरोही जी ही है। यह 2006 में रिलीज हुई एक कॉमेडी फिल्म है। जिसको नीरज वोरा के द्वारा निर्देशित किया है।  

8- फ़िल्म- सड़क (1991)

किरदार- पक्या
1991 की हिन्दी रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में अभिनेता ने पक्या का किरदार निभाया था। इसमें उनका अभिनय देखने वाला था। इस फिल्म के निर्देशक महेश भट्ट है।
पूजा भट्ट और संजय दत्त इसमें मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

9- फ़िल्म- त्रिदेव (1989)

किरदार- रामू
राजीव राय के द्वारा निर्देशित त्रिदेव एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें सनी देओल, नसीरुद्दीन शाह, जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित समेत कई अन्य अभिनेता है। जावेद खान ने इस फिल्म में रामू का किरदार निभाते हुए नजर आए थे।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Back to top button