Entertainment

एक एपोसिड के लिए लाखों रुपए ले रहे हैं नागिन 6 के सितारे, जानिए कौन है सबसे महंगा स्टार

मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने हाल ही में अपना फैंटसी फिक्शन शो नागिन 6 लांच किया है। इस शो का प्रीमियर गत 12 फरवरी से कलर्स पर शुरु हो चुका है। सीरियल नागिन 6 के पहले एपिसोड को देखने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आयी थी।

Advertisement

कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहे इस टीवी सीरियल में तेजस्वी से ज्यादा महक का किरदार पसंद आ रहा है। ज्ञात हो कि, बिग बॉस-15 की विनर तेजस्वी प्रकाश इस शो (नागिन 6) में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। जबकि, सिंबा नागपाल महक चहल, उर्वशी ढोलकिया और सुधा चंद्रन भी इस शो में अलग-अलग भूमिकाओं में हैं।

गौरतलब है कि, एकता कपूर के इस शो के शुरुआती सभी 5 सीजन सुपरहिट रहे हैं। और, इस सीजन के भी हिट होने की भी उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, इस शो पर दर्शकों की आगे क्या प्रतिक्रिया रहती है और यह हिट होगा या नहीं या तो वक्त ही बताएगा। लेकिन, आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं नागिन-6 के मुख्य किरदारों की फीस के बारे में, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

Advertisement

1.) तेजस्वी प्रकाश

मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आ रही है कि, बिग बॉस 15 जीतने के बाद तेजस्वी प्रकाश की मांग काफी बढ़ गई है। और अब वह नागिन 6 के प्रत्येक एपिसोड के लिए 2 लाख रुपए ले रहीं हैं।

2.) महक चहल:

नागिन की मेन लीड एक्ट्रेस महक चहल की अदाओं ने दर्शकों को अब तक काफी हद तक प्रभावित किया है। नागिन 6 में प्रथा की बड़ी बहन की भूमिका में नजर आ रहीं महक चहल इस शो के प्रत्येक एपिसोड के लिए 1 लाख रुपए ले रहीं हैं।

3.) सिंबा नागपाल:

इस शो में कैप्टन ऋषभ गुजराल का किरदार निभा रहे सिंबा नागपाल तेजस्वी प्रकाश के साथ रोमांस करते हुए दिखाई देंगे। हालांकि, इनकी कमेस्ट्री कहाँ तक जाएगी यह तो आने एपिसोड्स में पता चलेगा। लेकिन, फिलहाल वह प्रत्येक एपिसोड के लिए एकता कपूर से 1 लाख रुपये वसूल रहे हैं।

Advertisement

4.) सुधा चंद्रन:

मशहूर अभिनेत्री सुधा चंद्रन इस में अहम भूमिका निभा रही हैं। और, वह इसमें ऋषभ की मां सीमा नागपाल के रोल में दिखाई दे रहीं हैं। बताया जा रहा है कि, सुधा चन्द्रन इस शो की सबसे महंगी कलाकार हैं। और, उन्हें एक एपिसोड के 3 लाख रुपए मिल रहे हैं।

5.) उर्वशी ढोलकिया:

निगेटिव किरदारों के लिए मशहूर उर्वशी ढोलकिया भी नागिन 6 में नजर आने वाली हैं। और वह  प्रत्येक एपिसोड के लिए करीब 50 हजार रुपये चार्ज कर रहीं हैं।

6.) आम्रपाली गुप्ता:

एक्ट्रेस आम्रपाली गुप्ता छोटे पर्दे के लिए जाना-पहचाना चेहरा हैं। इसीलिए, वह एकता कपूर के इस शो के लिए 75 हजार रुपये प्रति एपिसोड चार्ज कर रहीं हैं।

Advertisement

7.) अदा खान:

छोटे पर्दे की शानदार अदाकरा अदा खान भी नागिन के सीजन 6 में दिखाई दे रहीं हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें एक एपिसोड के 70 हजार रुपये मिल रहे हैं।

8.) रवि छाबड़ा:

एक्टर रवि छाबड़ा इस सीरियल में सिंबा नागपाल के भाई की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रहा है कि रवि छाबड़ा को नागिन 6 के प्रत्येक एपिसोड के लिए 45 हजार रुपये मिल रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button