EntertainmentFeature

सिद्धार्थ शुक्ला के 8 यादगार किरदार, जिनकी वजह वो दर्शकों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे

शायद ही कोई दिन ऐसा हो जब दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस उनको याद ना करते हो। अक्सर सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला की तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच सुर्खियों में छाए रहते है। उन्होंने कई शो और फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई। टेलीविजन इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिद्धार्थ शुक्ला का निधन सितंबर 2021 में हुआ था। उनकी इस तरह अचानक हुई मौत से पूरा बॉलीवुड चौंक गया था।

Advertisement

प्रशंसक आज भी उनके जाने का गम सहन नहीं कर सके है। सिद्धार्थ साल 2020 में बिग बॉस 13 के विजेता भी बने थे। इसके अलावा सिद्धार्थ ने साल 2016 में फीयर फैक्टरः खतरों के खिलाड़ी 7 में भी जीत हासिल की थी। इतना ही नहीं वह झलक दिखला जा 6, आहट और सीआईडी जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में भी नजर आए थे। उन्होंने साल 2008 से 2009 में टेलीविजन धारावाहिक बाबुल का आंगन छूटे ना से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस धारावाहिक में उन्होंने शुभ रनावत नाम के गेस्ट की भूमिका निभाई थी और इसके बाद फिर कभी सिद्धार्थ शुक्ला ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

तो आइए आपको सिद्धार्थ शुक्ला के ऐसे यादगार किरदारों के बारे में बताते है, जिन्हें आज भी फैंस याद करते है।

1- जाने पहचाने से… ये अजनबी

धारावाहिक जाने पहचाने से… ये अजनबी साल 2009 से 2010 तक स्टार वन पर प्रसारित हुआ था। इसी सीरियल में सिद्धार्थ शुक्ला पहली बार मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। उन्होंने इसमें वीर वर्धन सिंह की भूमिका अदा की थी। उन्हें टीवी इंडस्ट्री में इसी सीरियल से पहचान मिली थी।

Advertisement

2- बालिका वधू

साल 2012 में कलर्स पर प्रसारित होने वाला बालिका वधू (Balika Vadhu) वह सीरियल था,जिसने सिद्धार्थ शुक्ला को टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा स्टार बना दिया था। इस धारावाहिक में उन्होंने शिवराज शेखर की भूमिका निभाई थी। लेकिन वह हर घर में शिव के नाम से प्रसिद्ध हो गए।

3- दिल से दिल तक

सिद्धार्थ शुक्ला ने साल 2017 में सीरियल दिल से दिल तक में पार्थ भानुशाली की भूमिका निभाई और एक बार फिर वह घर घर में बहुत मशहूर हो गए थे। इसमें उनके साथ रश्मि देसाई और जैस्मिन भसीन भी दिखाई दी थी।

4- सावधान इंडिया

अभिनेता सिद्धार्थ ने साल 2014 से लेकर 2015 तक लाइफ ओके टीवी के सबसे प्रसिद्ध क्राइम शो सावधान इंडिया को भी होस्ट किया था। और बतौर होस्ट उन्हें दर्शकों ने बेहद पसंद भी किया था। यह उनका पहला ऐसा शो था, जिसकी उन्होंने होस्टिंग की थी।

Advertisement

5- इंडियाज गॉट टैलेंट 6

क्राइम शो सावधान इंडिया को होस्ट करने के बाद सिद्धार्थ साल 2015 में इंडियाज गॉट टैलेंट 6 की भी होस्टिंग करते हुए दिखाई दिए थे। इसमें बतौर होस्ट वह भारती सिंह के साथ दिखे थे। इस दौरान भारती और सिद्धार्थ ने दर्शकों का मनोरंजन भी खूब किया था। इसके बाद इंडियाज गॉट टैलेंट 7 शो को भी होस्ट किया था।

6- बिग बॉस 13

रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 का जिक्र हो और सिद्धार्थ शुक्ला की याद ना आए, भला ऐसा कैसे हो सकता है। वह बिग बॉस 13 के विनर बन कर बाहर आए थे। इस सीजन ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। आज भी उनको बिग बॉस के इतिहास का बेहतरीन कंटेस्टेंट माना जाता है।

7- हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया

शशांक खेतान द्वारा निर्देशित फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया से सिद्धार्थ शुक्ला ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ ने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के मंगेतर अंगद बेदी की भूमिका निभाई थी।

Advertisement

8- ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3

ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 एकता कपूर (Ekta Kapoor) द्वारा निर्मित एक हिंदी रोमांस वेब सीरीज़ है।  इस वेब सीरीज में सिद्धार्थ शुक्ला ने मई 2021 में काम किया है। उन्होंने इसमें अगस्त्य राव की भूमिका निभाई थी। इस सीरीज़ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। लेकिन यह उनकी पहली और आखिरी वेब सीरीज़ सिद्ध हुई, क्योंकि 4 महीने बाद ही उनकी मौत हो गई।

Advertisement

Related Articles

Back to top button