EntertainmentFeature

देखिए अपनी डेब्यू फिल्म के दौरान कैसे दिखते थे बॉलीवुड के टॉप 9 सुपरस्टार्स

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे है, जो बीते कई दशकों से इस इंडस्ट्री में कड़ी मेहनत कर रहे है और अपनी मेहनत के दम पर वह इंडस्ट्री में छाए हुए है। ये सितारे आज भी डायरेक्टर की निगाहों में एक हीरो है और आज भी उन्हें मुख्य भूमिकाएं ही दी जाती है। बॉलीवुड के इन सितारों ने इस उम्र में भी अपनी बॉडी और फिटनेस को बहुत अच्छे से संभाला हुआ है। संजय दत्त, सलमान खान और शाहरुख खान जैसे कई सितारों के नाम इस सूची में शामिल है लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताते है कि अपनी डेब्यू फिल्म के वक्त ये कैसे दिखाई देते थे।

Advertisement

1- शाहरुख खान

शाहरुख खान को बॉलीवुड के किंग खान कहा जाता है। वे पिछले 30 सालों से इस इंडस्ट्री में काम कर रहे है। उन्होंने 1992 में रिलीज हुई फिल्म दीवाना से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था और 25 जनवरी को एक लंबे समय के बाद फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले है। पठान में उनके अलावा दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

2- आमिर खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने साल 1988 में फिल्म कयामत से कयामत तक में बतौर हीरो बॉलीवुड में कदम रखा था। आखिरी बार आमिर खान को फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Advertisement

3- सलमान खान

भाई जान के नाम से प्रसिद्ध सलमान खान ने साल 1988 में फिल्म बीवी हो तो ऐसी के माध्यम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि इस फिल्म में उन्होंने सपोर्टिंग अभिनेता की भूमिका निभाई थी। लेकिन वह आज ब्लॉकबस्टर फिल्म्स में मुख्य भूमिका में नजर आते हैं। जल्दी ही सलमान खान फिल्म टाइगर 3 में दिखाई देने वाले है।

4- अक्षय कुमार

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने फिल्म सौगंध से बॉलीवुड में कदम रखा था। बॉलीवुड में उनको एक्शन हीरो के नाम से भी पहचाना जाता है। उन्हें आखिरी बार फिल्म रामसेतु में देखा गया था।

5- बॉबी देओल

बॉबी देओल (Bobby Deol) ने बेहद कम उम्र से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। जब वह 10 साल के थे तो वे एक बाल कलाकार के रूप में फिल्म धर्मवीर में दिखाई दिए थे। उसके बाद उन्होंने 1995 में फिल्म बरसात से बतौर हीरो बॉलीवुड में एंट्री की थी। हाल ही में बॉबी वेब सीरीज आश्रम में दिख चुके है और इसमें उनके अभिनय की काफी सराहना भी की गई है।

Advertisement

6- सुनील शेट्टी

साल 1992 में फिल्म बलवान से बॉलीवुड में प्रवेश करने वाले सुनील शेट्टी कई भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुके है। फिलहाल में वह फिल्म घानी में दिखाई देने वाले है।

7- सैफ अली खान

1993 में फिल्म परंपरा से सैफ अली खान ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। अब तक वह कई बेहतरीन फिल्मों में दिख चुके है। हाल ही में उनकी फिल्म विक्रम बेधा रिलीज हुई थी और आने वाले समय में वह आदिपुरुष जैसे फिल्म में नजर आने वाले है।

8- अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल ने साल 2001 में फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत (Pyaar Ishq Aur Mohabbat) से बॉलीवुड में कदम रखा था। हाल ही में वह दिव्या दत्ता और कंगना रनौत के साथ फिल्म धाकड़ में नजर आए थे।

Advertisement

9- सनी देओल

सनी देओल ने 1983 में रिलीज हुई फिल्म बेताब से अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था। जल्द ही उनकी फिल्म गदर 2 आने वाली है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button