EntertainmentFeature

सैफ अली खान से लेकर मनीषा कोइराला तक, राजघराने से ताल्लुक रखने वाले 11 बॉलीवुड स्टार्स

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे है जिन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर अपना नाम और पैसा कमाया है। लेकिन कई ऐसे सितारे भी है जो इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही काफी पैसे वाले है। जिनकी रगों में राजघराने का खून दौड़ता है। इनमें से किसी के दादा तो किसी के नाना राजघराने से संबंध रखते है। तो आइए आपको ऐसी ही दस बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताते है जो राजघराने से ताल्लुक रखते है।

Advertisement

1- सैफ अली खान और सोहा अली खान

बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान और सोहा अली खान पटौदी परिवार से संबंध रखते है। इनके दादा इफ्तिखार अली खान आठवें पटौदी नवाह थे। इनकी दादी साजिदा सुल्तान भोपाल की बेगम थी। सैफ अली खान और सोहा अली खान के पिता मंसूर अली खान पटौदी भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन रह चुके है।

2- अदिति राव हैदरी

बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी भी एक नहीं बल्कि दो राजघरानों से ताल्लुक रखती है। वह असम के पूर्व राज्यपाल मोहम्मद सालेह अकबर की भतीजी और अकबर हैदरी की परपोती है। इनके नाना राज जे रामेश्वर राव तेलंगाना के वनार्थी के राजा थे।

Advertisement

3- इरफ़ान खान

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) भी शाही परिवार से ताल्लुक रखते थे। इनका जन्म साहबजादे इरफान अली खान के रूप में हुआ था। इनकी माता शाही टोंक हकीम घराने से थी और पूरे टोंक गांव पर इनके परिवार का ही अधिकार था। इनके पिता एक प्रतिष्ठित जमीदार थे। इरफान ने अपने नाम से साहबजादे हटा दिया था।

4- भाग्यश्री

बॉलीवुड की प्रसिद्द अभिनेत्री भाग्यश्री भी राजघराने से ताल्लुक रखती है। भाग्यश्री महाराष्ट्र की सांगली परिवार से सम्बन्ध रखती हैं। इनके पिता विजय सिंहराव माधवराव पटवर्धन सांगली के राजा थे।

5- किरण राव

मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव (Kiran Rao) निर्देशक और निर्माता है। किरण तेलंगाना के वनापर्थी के राजघराने से संबंध रखती है। इनके दादाजी जे. रामेश्वर वनापर्थी के राजा हुआ करते थे। अदिति राव हैदरी और किरण राव दोनों कजिन हैं।

Advertisement

6- रिया सेन तथा राइमा सेन

बॉलीवुड अभिनेत्रियां रिया सेन और राइमा सेन भी राज घराने से आती हैं। इनकी परदादी महाराजा सायाजीराव गायकवाड़ 3 की इकलौती बेटी थी। इनकी दादी इला देवी कूच बेहर की राजकुमारी थी और उनकी दादी की बड़ी बहन गायत्री देवी जयपुर की महारानी थीं।

7- अलीशा खान

अभिनेत्री अलीशा खान भी राज घराने से ताल्लुक रखती हैं। इनका सम्बन्ध मोहम्मद नवाब गजियाउद्दीन खान के परिवार से है। गाजियाबाद शहर का नाम इन्ही के नाम पर रखा गया है.

8- सोनल चौहान

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान उत्तर प्रदेश के शाही घराने से ताल्लुक रखती है। इनका परिवार उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से सम्बन्ध रखता है।

Advertisement

9- मनीषा कोइराला

अभिनेत्री मनीषा कोइराला नेपाल के राजसी खानदान से हैं इनके पिता और चाचा नेपाल के प्रधान मंत्री रहे हैं। बता दे कि उनके दादाजी ने उनके पिता को नेपाल के राजनीतिक आंदोलन में उतार दिया। और उन्हें बनारस में दादी के पास भेज दिया । उनकी दादी भरतनाट्यम व मणिपुरी डांसर थीं

10- सागरिका घाटगे

बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे शाही परिवार से आती है। वह चर्चित होलकर राजघराने से संबंध रखती हैं। उनके पिता विजय सिंह घाटगे सीता राजे घाटगे के बेटे हैं।

11- परवीन बॉबी

70-80 के दशक की चर्चित दिवंगत अभिनेत्री परवीन बॉबी (Parveen Babi ) जूनागढ़ के बॉबी परिवार से ताल्लुक रखती थी। 2005 में इनका निधन हो गया था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button