Entertainment

इन बड़ी प्रॉपर्टी के मालिक हैं सलमान खान, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

सलमान खानये तो हर कोई जानता है कि, बॉलीवुड की खान तिकड़ी शाहरुख, सलमान और आमिर बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। हालांकि, ऐसा भी कहा जाता है कि इन सबमें से सलमान खान बॉलीवुड के सबसे महंगे सुपरस्टार्स हैं. यही कारण है कि, उन्हें कास्ट करने में फिल्ममेकर्स के पसीने छूट जाते हैं।

Advertisement

वास्तव में, सलमान जितनी फीस लेते हैं वह हर फिल्म मेकर खर्च नहीं कर पाता है। आज, दुनिया भर में सलमान खान के करोड़ों फैन हैं। और, उन्हें हर कोई जानता है। हालांकि, इतनी बड़ी सख्शियत होने के बाद भी वह अपने पैरेंट्स के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहना पसंद करते हैं। वहीं, आउटिंग या वीकेंड में घूमने की बजाय वह फैमिली के साथ अपने पनवेल फार्म हाउस में रहना प्रिफर करते हैं।

हालांकि, कई लोग सलमान की इन दो प्रॉपर्टी के बारे में ही जानते हैं। यदि आप भी यही सोचते हैं तो आप गलत हैं क्योंकि, सलमान खान की मुंबई, लेकर दुबई तक आलीशान प्रॉपर्टीज हैं।

Advertisement

इस नोट पर आइये, आज के इस लेख में सलमान खान की प्रॉपर्टीज और उनकी कीमत बारे में जानें।

1.) गैलेक्सी अपार्टमेंट:

सलमान खान का गैलेक्सी अपार्टमेंट किसी अन्य सेलिब्रिटी के घर की तरह बहुत बड़ा नहीं है। लेकिन, उनके इस अपार्टमेंट में हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। एक ओर जहाँ सलमान गैलेक्सी अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर में रहते हैं। वहीं, उनके पैरेंट्स फर्स्ट फ्लोर पर रहते हैं। विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार, गैलेक्सी अपार्टमेंट की लगभग 16 करोड़ रुपये है।

2.) पनवेल फार्महाउस:

हमने इस बात का ऊपर उल्लेख भी किया है कि, सलमान छुट्टियां मनाने विदेश बहुत कम ही जाते हैं। उनका फेवरेट हॉलिडे डेस्टिनेशन पनवेल फार्महाउस है। जिसे, अर्पिता फार्म्स भी कहा जाता है। कोविड-19 महामारी के दौरान सलमान अपनी फैमिली और दोस्तों संग यहीं रहते थे।

Advertisement

बताया जाता है कि, सलमान का पनवेल फार्महाउस लगभग 150 एकड़ में फैला है। जिसमें, फार्महाउस जिम, पूल और अन्य तरह की सुविधाएं उपलब्ध है। इस फार्महाउस की कीमत लगभग 80 करोड़ रुपये है।

3.) गोराई बीच हाउस

खबर है कि, सलमान खान का मुंबई के धारावी के पास गोराई में एक बीच हाउस है। इस बीच हाउस को उन्होंने अपने 51वें जन्मदिन पर खरीदा था। जिसमें स्विमिंग पूल, जिम और मूवी थियेटर जैसी तमाम लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। जिसकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये है।

4.) बांद्रा फ्लैट

इन प्रॉपर्टीज के अलावा, सलमान ने कुछ समय पहले मुंबई के बांद्रा में एक 4BHK फ्लैट भी खरीदा है। जिसकी लगभग करीब 30 करोड़ रुपये बताई जाती है।

Advertisement

5.) दुबई होम

इसके अलावा, सलमान खान के पास दुबई में भी प्रॉपर्टी है। यह लैविश प्रॉपर्टी दुबई में बुर्ज खलीफा के पास डाउनटाउन में स्थित है। सलमान जब भी दुबई जाते हैं यहां रहना ही प्रिफर करते हैं।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस 15 के रनर अप प्रतीक सहजपाल को सलमान खान ने दिया खास तोहफा

Source: click here

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button