कॉफी विद करण ही नहीं, बल्कि ये 6 टॉक शो भी है, जो कि एंटरटेनमेंट जगत के बादशाह है।

टीवी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा बहुचर्चित रियलिटी शो कॉफी विद करण अपने विवादों और सिलेब्रिटीज के खुलासे करने के लिए मशहूर है। करण उनसे कई ऐसे निजी सवाल पूछ लेते है जिनकों सिलेब्रिटीज जवाब देकर ग्लोबल स्तर पर प्रसिद्ध हो जाते है। हालांकि टीवी की दुनिया में कॉफी विद करण जैसे कई और भी मजेदार टॉक शो है। जिनको दर्शकों ने बेहद पसंद भी किया है।
1- Bffs With Vogue
यह रियलिटी शो कॉफी विद करण से भी ज्यादा चर्चित है। क्योंकि इस शो की होस्ट नेहा धूपिया है। नेहा धूपिया के इस शो में सिलेब्रिटीज के कॉफी विद करण के शो से भी ज्यादा खुलासे किए जाते है। अभिनेता शाहिद कपूर ने भी इसी शो के दौरान खुलासा किया था। कि उनको जिंदगी में धोखा कैसे मिला था। नेहा धूपिया का यह शो कलर्स वूट प्लेटफार्म पर प्रसारित होता है।
2- द कपिल शर्मा शो
दुनिया का सबसे बड़ा कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में कई बड़े से बड़े सेलिब्रिटी जाते है। और अपनी जिंदगी के राज खोलते है। यह शो सोनी लिव और एक्स प्लेयर पर प्रसारित होता है।
3- सन ऑफ एबिश
यह शो भी मनोरंजन की दुनिया का एक बहुत बड़ा टॉक शो है। यहां भी बड़े बड़े सेलिब्रिटीज आते है और कई गेम्स खेलते है। और गेम्स खेलते हुए बड़े राज का खुलासा करते है। यह शो डिजनी प्लस हॉटस्टार और यूट्यूब पर प्रसारित किया जाता है।
4- द अनुपम खेर शो
द अनुपम खेर शो मनोरंजन की दुनिया का सबसे बड़ा शो है। और यह शो कॉफी विद करण से भी ज्यादा ड्रैमेटिक और भावनात्मक है क्योंकि यहां पर सिलेब्रिटीज आते है। और अपने जिंदगी में किए गए संघर्षों को बताते हैं। यह शो वूट पर प्रसारित किया जाता है।
5- यादों की बारात
यादों की बारात मनोरंजन की दुनिया का एक और सबसे बड़ा शो है। इस शो को रितेश देशमुख और साजिद खान होस्ट करते है। यहां पर भी सिलेब्रिटीज आते है और अपनी जिंदगी के खट्टे मीठे राज को दुनिया के सामने खोलते है। यह शो Zee5 पर प्रसारित किया जाता है।
6- Rendezvous with Simi Garewal
दुनिया का एक रियलिटी टॉक शो, जिसे काफी समझ और बेहतरीन होस्ट के साथ बनाया गया था। और इसके सेलिब्रिटी भी रतन टाटा, बेनजीर भुट्टो, सैफ अली खान और पूर्व पत्नी अमृता अरोड़ा जैसे बड़े नाम रहे हैं