EntertainmentFeature

6 ऐसे कॉमेडियंस,जिनके चुटकुलों पर दांत फाड़ कर खिलखिलाते हो, उनकी नेट वर्थ जान हैरान हो जाओगे

कॉमेडी करना एक वह कला है, जिसे करना हर किसी के बस में नहीं होता है। लेकिन कुछ ऐसे कॉमेडियंस भी हैं,जिनके वन लाइनर्स और चुटकुले इस तरह के होते हैं,जो दिलोदिमाग में हंसी की एक सी लहर छोड़ जाते है। जब भी उनको सुन लो,तो खराब से खराब मूड में भी इंसान हसने लगे जाता है। इसी के चलते अब उनका नाम घर-घर की पहचान बन चुका है। लेकिन क्या आप जानते है कि लोगो को अपनी कॉमेडी से गुदगुदाने वाले ये कॉमेडियंस करोड़ों रुपए कमाते हैं। तो आइए आपको कुछ मशहूर कॉमेडियंस की नेट वर्थ के बारे में बताते हैं,जिसको जानकर आप चौंक जाएंगे।

Advertisement

1- सुनील ग्रोवर

सुनील ग्रोवर एक ऐसे फिल्म अभिनेता हैं। जो किसी भी परिचय के मोहताज नहीं है। इन्होंने कॉमेडी नाइट विद कपिल में लोकप्रियता हासिल करने के बाद में स्टार के प्रोग्राम में मेड इन इंडिया पर पर काम किया है। ये एक ऐसा नाम बन चुके है जो हर घर में अपनी पहचान बना चुके है।  अभिनेता अपनी पत्नी और बेटे के साथ मुंबई के पॉश इलाके में रहते है। उनके पास दो लग्जरी कारें है बीएमडबल्यू5 और बीएमडबल्यू7। एक रिपोर्ट के अनुसार, सुनील ग्रोवर की कमाई 22 करोड़ रूपए के करीब है।

2- कपिल शर्मा 

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला द कपिल शर्मा शो के बारे में भला ऐसा कौन होगा जो नही जानता हो? उनके शो का कोई भी एपिसोड ऐसा नहीं है जिसमें कोई ना कोई सेलिब्रिटी नहीं आता हो। कपिल शर्मा एक कॉमेडी अभिनेता है। साथ ही वह फरवरी 2013 में फोर्ब्स इंडिया पत्रिकाओं में सौ हस्तियों के बीच में चुने गए थे। और लिस्ट में वे 96वें स्थान पर थे। एक रिपोर्ट के अनुसार उनकी नेट वर्थ करीब 245 करोड़ रूपए है

3- जॉनी लीवर

 
जॉनी लीवर फिल्मों के एक हास्य अभिनेता है और वह अपनी परफेक्ट कॉमेडी टाइमिंग के लिए पहचाने जाते है। उनको फिल्मी सितारों की मिमिक्री करने में महारत हासिल है। उन्हें फिल्म दर्द का रिश्ता में पहला ब्रेक मिला था। कथित तौर पर जॉनी लीवर की कमाई करीब 227 करोड़ रूपए है।

4- भारती सिंह

भारती सिंह स्टैंड अप हास्य कलाकार और अभिनेत्री है। इनकी देश में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में खूब फैन फॉलोइंग है। वह हर शो में अपने परफेक्ट कॉमिक किरदार को निभाने के लिए पहचानी जाती हैं। वह स्टार वन पर प्रसारित होने वाले द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज सीजन 4 की दूसरी रनर अप रह चुकी हैं। अगर बात भारती की नेट वर्थ की करे तो वह 30 करोड़ के करीब है।

5- परेश रावल 

 
परेश रावल एक हास्य फिल्म अभिनेता है। जो अपनी फिल्मों में अच्छी कॉमिक टाइमिंग और शानदार प्रदर्शन के लिए पहचाने जाते है। उनको 2014 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही 1994 में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार सहायक किरदार के लिए भी सम्मानित हुए हैं। फिर बाद में ये सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फ़िल्मफेयर पुरस्कार भी हासिल कर चुके है। कथित तौर पर परेश रावल की नेट वर्थ 100 करोड़ रुपए के क़रीब है।

6- राजपाल यादव 

राजपाल यादव (Rajpal Yadav) सबसे मशहूर और टॉप कॉमेडियंस में से एक हैं, जो अपनी भूमिका और कैरेक्टर्स के लिए पहचाने जाते हैं। ये कॉमेडी स्टार क्रिकेट टीम मुंबई स्ट्राइकर विश्व दिव्यांग टी 10 के मालिक भी हैं। रिपोर्ट के अनुसार उनकी नेट वर्थ 50 करोड़ रुपए है.

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button