मलाइका अरोड़ा को छैय्या छैय्या गाने में नहीं मिलने वाला था रोल, सेलेक्शन की कहानी है दिलचस्प

डायरेक्टर मणिरत्नम ने बॉलीवुड में अपनी एक यूनिक पहचान बनाई है। इन्होंने दिल से, रोजा, गुरु और पोन्नियन सेलेवन जैसी फिल्में दी है। उनकी एक फिल्म दिल से साल 1998 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म सुपरहिट तो नहीं हुई लेकिन इसका आइकॉनिक गाना छैय्यां छैय्यां एक बार फिर से सुर्खियों में छाया हुआ है। सालों बाद भी यह गाना लोगों के बीच आज भी सुना जाता है। छैय्यां छैय्यां गाने में पहली बार मलाइक सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई दी थी और अपने लचीले मूब्स से सभी दर्शकों को दिल चुरा लिया।
आज भी जब यह गाना याद आता है, तो दिमाग में सबसे पहले मलाइका की ट्रेन के ऊपर डांस करते हुए तस्वीर नजर आती है। इसी गाने से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। मलाइको को छैय्यां छैय्यां गर्ल भी कहा जाने लगा था। लेकिन आप शायद ही जानते है कि इस गाने के लिए कोरियोग्राफर फराह खान की पहली पसंद मलाइका नहीं थी। तो आइए आपको मलाइका के सलेक्शन की कहानी बताते है।
फराह खान ने शेयर किया किस्सा
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ओटीटी वर्ल्ड में अपनी शुरुआत कर चुकी है। उनका चैट शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ 5 दिसंबर को’ डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुका है। इसके जरिए अभिनेत्री ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू कर चुकी है।इस शो के पहले एपिसोड में गेस्ट के तौर पर उनकी दोस्त और मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान कुंदर शामिल हुई थी। जिन्होंने उनके साथ दोस्ताना जर्नी को बयां किया।
इस दौरान फराह खान ने पुराने दिनों को याद करते हुए बात की। फराह ने कहा, कि आप छैय्यां छैय्यां गर्ल है। लेकिन किस्मत की बात है कि पांच हीरोइनों ने ट्रेन में चढ़ने से मना कर दिया और यह गाना मलाइका की झोली में चला गया। शायद यह गाना मलाइका के लिए ही बना था। मलाइका के इस शो के सोशल मीडिया पर काफी चर्चे है।
शिल्पा शेट्टी को किया था अप्रोच
दरअसल छैय्या छैय्या गाने की शूटिंग चलती ट्रेन के ऊपर की गई थी। फराह खान ने बताया, कि इस गाने के लिए सभी अभिनेत्रियों के पास ऑफर गया था। लेकिन सभी के पास इस गाने को मना करने के अपने-अपने कारण थे। मलाइका का नाम तो उनके दिमाग में दूर दूर तक नहीं था। फिर उन्होंने कहा, कि हमने शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और शिल्पा शिरोडकर के अलावा दो- तीन और अभिनेत्रियों से संपर्क किया था। किसी को ट्रेन से डर लगता था तो कोई मौजूद नहीं था। फिर मेकअप आर्टिस्ट ने कहा, कि मलाइका अरोड़ा एक बहुत अच्छी डांसर है।
शिल्पा शिरोडकर को छैय्या छैय्या का मिला था ऑफर
एक इंटरव्यू के दौरान शिल्पा शिरोडकर ने बताया, कि मुझे छैय्या छैय्या के लिए अप्रोच किया था।लेकिन बाद में उन्हें लगा कि मैं इस गाने के लिए मोटी हूं ।मेरे बाद यह गाना मलाइका अरोड़ा के पास गया । अगर शिल्पा इस गाने में होती तो उनके करियर को चार चांद लग जाते ।उन्हें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) जैसे बड़े अभिनेता के साथ काम करने का मौक मिलता
मलाइका का कैसे हुआ सेलेक्शन?
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका को इस गाने का ऑफर दिया गया और उन्होंने इसके हां कर दी। लेकिन जैसे ही वह ट्रेन पर चढ़ी। तो फराह खान की सांसें ऊपर-नीचे होने लगी। उनको यह डर लग रहा था, कि अभिनेत्री ट्रेन पर ठीक से डांस स्टेप्स कर पाएंगी या नहीं। लेकिन मलाइका ने अपना बेस्ट से बेस्ट दिया और बॉलीवुड को अपने डांस स्टेप्स के जरिए एक आइकॉनिक गाना दिया। जिसे लोग आज भी गुनगुनाते है।
मलाइका अरोड़ा का नया शो हुआ स्ट्रीम
मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने ये सभी बाते मलाइका के नए शो मूविंग इन विद मलाइका के दौरान कही। इस बारे में उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा था, कि आज तक मुझे दुनिया सोशल मीडिया पर देखती आई है। अब मैं उनको खुद से रूबरू कराना चाहती हूं। मैं यह चाहती हूं कि मेरे प्रशंसक मेरी दुनिया में आएं और मुझे करीब से जाने।