EntertainmentFeature

रेमो डिसूज़ा से लेकर धर्मेश तक, 10 मेल कोरियोग्राफर, जिन्होंने सभी को बताया कि ‘Any Body Can Dance’

पुराने जमाने में नाच-गाना लड़कियों का काम माना जाता है। अगर गलती से किसी लड़के ने नाच लिया तो समझ लो, कि उसने बहुत बड़ा गुनाह कर दिया। लोगों द्वारा उसे बहुत ताने मारे जाते थे, कि देखो लड़का होकर लड़कियों की तरह नाच रहा है। शर्म नहीं आती इसको। हालांकि डांस को लड़कियों का काम बताने वाले भी कोई और लोग नहीं हम जैसे इंसान ही है भगवान नहीं।

Advertisement

खैर ये सब बाते तो पुराने जमाने की है लेकिन जमाना अब बदल चुका है। वैसे ही लोगों की सोच में भी बदलाव आया है और अब डांस करने में लड़कियों से ज्यादा रूचि लड़कों में है। लड़कियों से ज्यादा लड़के डांस कॉम्प्टीशन में हिस्सा ले रहे है और डांस को घर-घर तक पहुंचाने का काम हमारे बॉलीवुड के मेल कोरियोग्राफर्स ने किया है। तो आइए आपको ऐसे ही मेल कोरियोग्राफरों के बारे में बताते है जिन्होंने हर घर को थिरकने पर मजबूर कर दिया है।

1- रेमो डिसूज़ा ( Remo D’souza)

किसी जमाने में हीरो और हीरोइन के पीछे खड़े होकर डांस करने वाले रेमो डिसूज़ा (Remo D’Souza) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने डांस करियर की शुरूआत परदेस, रंगीला और अफलातून जैसी फिल्मों में एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी। लेकिन रेमो ने डांस ने बहुत मेहनत की और उनकी मेहनत रंग लाई। इसीलिए तो आज लोग उन्हें डांस गुरू कहते है। वे डीआईडी समेत कई डांस के रियलिटी शोज को जज कर चुके है। इसके अलावा वो अपने शो Dance+ में सुपरजज भी रह चुके है। रेमो डिसूज़ा F.A.L.T.U, ABCD, Any Body Can Dance, ABCD 2, रेस 3 और A Flying Jatt समेत कई फिल्मों को डायरेक्ट भी कर चुके है।

Advertisement

2- गणेश आचार्य (Ganesh Acharya)

गोविंदा को अपने डांस स्टेप पर नचाने वाले गणेश आचार्य अपने 30 सालों के करियर में 100 से भी ज्यादा फिल्मों में कोरियोग्राफी कर चुके है। इसके अलावा उन्होंने ऋतिक रोशन,संजय दत्त, रणवीर सिंह, अमिताभ बच्चन समेत कई बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को अबतक कोरियोग्राफ कर चुके है। इसके अलावा उन्हें फिल्म भाग मिल्खा भाग के गाने मस्तों का जुंड की सबसे बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। कोरियोग्राफी के बाद गणेश आचार्य ने निर्देशन की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाई और फिल्म स्वामी निर्देशित की।

3- गणेश हेगड़े (Ganesh Hegde)

मशहूर गायक, वीडियो निर्देशक और बॉलीवुड कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े ने साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म खामोशी से अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद इन्होंने रा-वन, मैंने दिल तुझको दिया और प्यार तूने क्या किया समत कई फिल्मों में कोरियोग्राफी की है। इनका मैं ‘दीवाना गाना’ काफी फेमस हुआ था।

4- प्रभु देवा (Prabhu Deva)

प्रभु देवा (Prabhu Deva) वैसे तो को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। मुकाबला गाने में सिर पैर और हाथ गायब कर डांस करने के बाद वो डांस के बाप बन गए। वह अपने फास्ट डांस मूवमेंट्स के लिए इंडिया के माइकल जैक्सन कहे जाते है। 32 साल के अपने करियर में प्रभु देवा बड़े से बड़े स्टार्स को कोरियोग्राफ कर चुके है। जिनमें ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा समेत कई स्टार्सों के नाम शामिल है। प्रभु देवा को बेहतरीन नृत्य शैली के लिए दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिया जा चुका है।

Advertisement

5- टेरेंस लुईस (Terence Lewis)

टेरेंस लुईस डांस की दुनिया में एक जाना पहचाना नाम है। डांस रियलिटी शोज में टेरेंस को अक्सर जज की कुर्सी संभालते हुए देखा है। इनकी जिंदगी बहुत ही संघर्ष से भरी रही है। 2009 में टेरेंस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस के जज बने थे। इन्होंने नच बलिए के सीजन 5,6,8, डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स 2, डास चैम्पियंस और इंडियाज़ बेस्ट डांसर 1 और 2 सीजन को भी जज किया है। टेरेंस की Terence Lewis Contemporary Dance Company भी है।

6- धर्मेश (Dharmesh)

धर्मेश डांसिंग की दुनिया का वह नाम है जिसने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। डांस रियलिटी शो बूगी वूगी में कंटेस्टेंट के तौर पर आए धर्मेश इस शो के विजेता थे। इसके बाद उन्होंने डांस इंडिया डांस सीजन 2 में जब धर्मेश कंटेस्टेंट बनकर आए तो उनकी प्रसिद्धी वहीं से शुरू हो गई थी। एक कंटेस्टेंट के रूप में शुरू हुआ यह सफर डांस शो जज और अभिनेता बनने तक चालू है। धर्मेश फिल्म ABCD 1 और 2 समेत नवाबजादे बैंजो और स्ट्रीट डांसर 3 डी में भी काम कर चुके है।

7- पुनीत जे पाठक (Punit J Pathak)

धर्मेश के साथ-साथ पुनीत जयेश पाठक भी डांस इंडिया डांस सीजन टू का हिस्सा रहे थे। हालांकि पुनीत यह शो तो नहीं जीत सके लेकिन अपने डांस से सभी का दिल जरूर जीत लिया। पुनीत जे पाठक डांस रियलिटी शो डांस+ के जज है। इसके अलावा उन्होंने 2019 में फियर फैक्टरः खतरों के खिलाड़ी 9 में भी जीत हासिल की थी। और पुनीत भी फ़िल्म ABCD 1 और 2, नवाबज़ादे और स्ट्रीट डांसर 3डी में काम कर चुके हैं.

Advertisement

8- राघव (Raghav)

क्रोक्रोअक्स्ज़ राघव ने अपने स्लोमोशन से पूरी दुनिया जैसे थाम सा दिया था। राघव अपने डांस के अलावा होस्टिंग और कॉमेडी टाइमिंग के लिए भी काफी मशहूर है। इसके साथ ही राघव  ‘ABCD 1 और 2, ‘नवाबज़ादे’, ‘अभय’, ‘बहुत हुआ सम्मान’ और ‘स्ट्रीट डांसर 3डी‘ जैसी फ़िल्मों में काम कर चुके हैं।

9- सलमान युसुफ़ खान (Salman Yusuff Khan)

सलमान युसुफ खान आज एक अभिनेता, कोरियोग्राफर और डांस रियलिटी शो के जज है। इन्होंने भी डांस इंडिया डांस सीजन वन में जीत हासिल की थी। इसके अलावा सलमान ने फियर फैक्टरः खतरों के खिलाड़ी सीजन 5 और झलक दिखला जा सीजन 9 में भी हिस्सा लिया था।

 10- अहमद ख़ान (Ahmed Khan)

अहमद खान (Ahmed Khan) एक मशहूर  कोरियोग्राफ़र, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और राइटर हैं। इन्होंने कोरियोग्राफी करने के साथ ही कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट भी लिखी है। इसके साथ ही ‘बाग़ी 2 और 3’ ‘हीरोपंती 2’ को डायरेक्ट भी किया है इसके अलावा अहमद 2019 में सेलिब्रिटी डांस शो ‘नच बलिए 9’ के जज पैनल का हिस्सा भी रह चुके हैं.

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button