EntertainmentFeature

57 के शाहरुख की 9 यादगार और बेहद स्पेशल तस्वीरें

शाहरुख खान बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक है। जिनके स्टाइल और पर्सनालिटी का दीवाना हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि पूरा विश्व है। उन्हें लोग बोलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान कहते है। हिंदी सिनेमा को उन्होंने एक नहीं बल्कि कई लाजवाब फिल्मे दी है। अगर कहा जाए तो हमे किंग खान ने ही रोमांटिक होना भी सिखाया है। आज वो जिस मुकाम पर है वो उनकी मेहनत का ही परिणाम है
शाहरुख खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। टेलीविजन की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत करने वाले शाहरुख को लोग रोमांटिक किरदारों में बेहद पसंद करते है। 90 के दशक से लेकर अब तक वे कई अलग अलग लुक्स में रील और रियल लाइफ में दिखाई दे चुके है। जल्दी ही उनकी फिल्म पठान रिलीज होने वाली है जिनमें वे एक अलग लुक में नज़र आएंगे। तो आइए आपको बोलीवुड के बादशाह के 57वां जन्मदिन पर उनकी कुछ तस्वीरों के बारे में बताते है। जिनमें वे अपने अलग ही अंदाज में दिख रहे है।

1- शाहरुख खान की बचपन की तस्वीर

 
शाहरुख का जन्म दिल्ली में 2 नवंबर 1965 में हुआ था। उनका दक्षिण भारत के साथ बहुत ही गहरा संबंध रहा है। वह बचपन में ऐसे दिखा करते थे। उन्होंने अपने बचपन के पांच साल अपने नाना के साथ मंगलौर में बिताए थे।

2- शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी की फोटो 

यह तस्वीर उनके बचपन के जन्मदिन पार्टी की है। जिसमें वे अपने दोस्तों के साथ है इसमें उनको पहचान पाना बेहद ही मुश्किल है। और अब किंग खान अपने हर जन्मदिन पर अपने घर मन्नत की छत से अपने फैंस के साथ रूबरू होते है और उनको पार्टी देते है।

3- शाहरुख खान की स्कूल के दिनों की तस्वीर

बॉलीवुड के बादशाह हमेशा ही एक होनहार छात्र रहे है। उन्होंने अपनी पढ़ाई सेंट्रल दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल गए थे। जहां उन्होंने स्कूल का सर्वोच्च स्वॉर्ड ऑफ ऑनर पुरुस्कार हासिल किया। वे पढ़ाई में ही नहीं बल्कि उन्होंने खेलकूद में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आपको बता दे कि वे अपना करियर स्पॉट्स में बनाना चाहते थे।

Advertisement

4- शाहरुख खान की उनकी फ्रेंड के साथ तस्वीर 

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख इंडस्ट्री के पसंदीदा अभिनेताओं में से एक है। जिन्होंने अपनी प्रतिभा और हूनर के दम पर लोगों के दिलों में जगह बनाई है। उनकी एक ऐसी ही पुरानी तस्वीर भी सुर्खियों में है। जिसमें उन्हें पहचान पाना बहुत ही मुश्किल है। यह पुरानी तस्वीर उनके कॉलेज के टाइम की है, जिसमें वह पतले-दुबले अपने दोस्तों के साथ खड़े दिख रहे है। तस्वीर में उनके कई दोस्त क्लीन शेव में दिख रहे हैं। तो वहीं शाहरुख के चेहरे पर भी  हल्की सी मूछें दिखाई दे रही हैं।

5- शाहरुख और गौरी खान की कॉलेज की फोटो

शाहरुख अपनी प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि निजी लाइफ के लिए भी पहचाने जाते हैं। शाहरुख खान और गौरी की लव स्टोरी बहुत प्रसिद्ध है। इन दोनों की पहली मुलाकात स्कूल के दिनों में एक डांस पार्टी के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों करीब आ गए, लेकिन फिर गौरी मुंबई आ गईं। शाहरुख ने मुंबई आकर गौरी को ढूंढा। गौरी तैराकी की शौकीन है जिस के कारण वे दोनों एक बार फिर बीच पर मिल गए। फिर इन दोनों ने 25 अक्टूबर 1991 को शादी कर ली।

Advertisement

6- शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के साथ तस्वीर 

शाहरुख खान और गौरी खान (Gauri khan) बॉलीवुड की उन पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। जिनकी लोग मिसाल देते है। गौरी एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। वह अपनी फैशन सेंस के लिए भी पहचानी जाती हैं। इसके अलावा गौरी फिल्म प्रोडयूसर भी है। उन्होंने साल 2004 में अपनी पहली फिल्म ‘मैं हूं ना’ प्रोड्यूस की थी। ज्यादातर अपनी फिल्मों में उन्होंने शाहरूख को ही बतौर अभिनेता लिया है। इसके अलावा उन्होंने चेन्नई एक्सप्रेस,हैप्पी न्यू ईयर,दिलवाले और जीरो जैसी फिल्में प्रोड्यूस की है।

7- शाहरुख खान की जीवनी की क़िताब पर हुई लॉचिंग पार्टी की तस्वीर 

कुछ साल पहले जब किंग खान ने सिनेमा में 25 साल पूरे किए थे तो समर खान ने एक किताब  SRK-25 इयर्स ऑफ लाइफ लिखी थी। यह तस्वीर उसी वक्त की है। साथ ही किताब लॉचिंग के दौरान उन्होंने बताया कि जब मैं हेमा जी के साथ दिल आशना है फिल्म कर रहा था। तो उन्होने मुझसे कहा, कि ये फिल्म तुम्हे तुम्हारी नाक के कारण मिली है। क्योंकि तुम्हारी नाक बाकी सब से अलग है।

8- शाहरुख खान और गौरी खान की प्यारी तस्वीर 

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कुछ जोड़े हैं जिनकी प्रेम कहानी किसी फिल्म की प्रेम कहानी से कम नहीं लगती है। किंग खान और गौरी खान की प्रेम कहानी भी उन्हीं में से एक हैं। इस जोड़े की गिनती इंडस्ट्री के सबसे प्यारी जोड़ियों में की जाती है

9- शाहरुख खान और काजोल की फिल्म DDLJ के दौरान अवॉर्ड मिलने के बाद की फोटो 

बोलीवुड के बादशाह के जन्मदिन यानि 2 नवंबर को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज की गई। यह फिल्म साल 1995 में रिलीज की गई थी। फ़िल्म दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे फिल्म ने  नेशनल अवॉर्ड समेत उस साल के कई अवॉर्ड्स हासिल किए थे। इस फिल्म के फिल्मफेयर ने शाहरुख खान और काजोल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड दिया था। ये तस्वीर उसी समय की है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button