Entertainment

जानिए, इंडिया का पहला सुपरहीरो शो ‘शक्तिमान’ अचानक क्यों हो गया था बंद

जानिए, इंडिया का पहला सुपरहीरो शो ‘शक्तिमान’ अचानक क्यों हो गया था बंद

शक्तिमान एक इंडियन फिक्शनल सुपरहीरो बेस्ड टेलिविज़न शो है। इसे मुकेश खन्ना और निर्देशित दिनकर जानी ने बनाया था। इसके 400 से ज्यादा एपिसोड दूरदर्शन नेशनल पर दिखाए गए थे।

Advertisement

 

शक्तिमान

Advertisement

यह टेलीविजन शो 90 के दशक का सबसे ज्यादा पापुलर शो माना जाता था। इस शो का क्रेज बच्चों में तो इतना ज्यादा था कि बच्चे इस शो को देखने के लिए अपनी पढ़ाई तक को भूल जाया करते थे और तो और कई बच्चे तो इस शो को देखने के लिए खाना तक छोड़ दिया करते थे और सारा ध्यान इस शो के तरफ रहता था।

 

शक्तिमान

Advertisement

 

90 के दशक में बड़े हुए बच्चे इस शो को इतना अधिक पसंद करते थे कि इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है। 90 के दशक के समय यह बहुत ज्यादा पॉपुलर शो माना जाता था बावजूद इसके आखिर क्यों इस पॉपुलर शो को बीच में ही बंद करना पड़ा था।

आईये जानते हैं..आखिर बीच में क्यों बंद हो गया था बच्चों का सबसे पसंदीदा शो “शक्तिमान”

 

Advertisement

90’s में शक्तिमान टेलीविजन की दुनिया का सबसे पॉपुलर शो माना जाता था। इस शो का बच्चों में इतना ज्यादा क्रेज हुआ करता था कि आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। ऐसा क्या हुआ कि इस शो को बीच में ही बंद कर दिया गया है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। इस सवाल का जवाब खुद शक्तिमान यानी कि मुकेश खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर दिया था।

 

Advertisement

 

 

दरअसल, मुकेश खन्ना ने बताया था कि यह उस समय सबसे पसंदीदा शो था और हर कोई इस शो को पसंद करता था। हालांकि, यह जैसे-जैसे पॉपुलर होने लगा और हम सफलता पाने लगे तो दूरदर्शन टीवी वालों ने इस शो को प्रदर्शित करने के लिए लगातार अपनी फीस इंक्रीज करने लगे।

Advertisement

इसके बाद एक समय ऐसा आया जब दूरदर्शन टीवी वालों ने इस शो को चलाने के लिए इतनी ज्यादा फीस चार्ज करना शुरू कर दिया कि इस शो के मेकर्स को ही नुकसान होने लगा और इतना ज्यादा पॉपुलर होने के बाद भी यह शो बनाने में मुकेश खन्ना और मेकर्स को नुकसान होने लगा था।

 

Advertisement

ऐसे में मुकेश खन्ना ने फैसला किया कि इस शो को बंद करना ही उचित उपाय होगा और यही वजह थी कि मुकेश खन्ना ने इस शो को बीच में ही बंद कर दिया था। हालांकि, अब भी बीच-बीच मे इसे दूरदर्शन पर प्रसारित किया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण इस कार्यक्रम की लोकप्रियता ही है।

 

.

Advertisement

.

Advertisement

Related Articles

Back to top button