EntertainmentMovies

वो लोकप्रिय कार्टून शो जिन्हें विभिन्न देशों में बैन कर दिया गया था

कार्टून हर किसी के बचपन का यादगार हिस्सा होता है। हम सभी टीवी स्क्रीन और पत्रिकाओं पर कार्टून देखते हुए ही बड़े हुए हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि कुछ कार्टून शो को विवादास्पद कारणों से अलग-अलग देशों में प्रतिबंधित कर दिया गया था?

Advertisement

यहां, इस लेख में, हम आपके लिए उन कार्टूनों की एक सूची लेकर आए हैं जिन्हें किसी न किसी कारण से विभिन्न देशों में प्रतिबंधित कर दिया गया था।

1.) पेप्पा पिग:

साल 2004 में रिलीज किए गए पेप्पा पिग नामक इस कार्टून सीरीज के अब तक 329 एपिसोड्स रिलीज किए जा चुके हैं। यह कार्टून दुनिया भर में बेहद लोकप्रिय हुआ। जिस कारण इसे विभिन्न भाषाओं में प्रसारित भी किया गया।

Advertisement

हालांकि, भारी लोकप्रियता के बाद भी पेप्पा पिग के एक एपिसोड को ऑस्ट्रेलिया में प्रतिबंधित कर दिया गया था। उस खास एपिसोड में लोगों को मकड़ियों और कीड़ों से दोस्ती करना सिखाया गया था। चूंकि, ऑस्ट्रेलिया में, मकड़ियों की 10,000 से अधिक प्रजातियाँ पायी जाती हैं। जिनमें से कुछ जहरीली भी होती हैं। ऐसे में बच्चों के लिए यह बेहद घातक हो सकता था। इस प्रकार, ऑस्ट्रेलिया में पेप्पा पिग के इस पूरे एपिसोड पर बैन लगा दिया गया।

2.) टॉम एंड जेरी:

आज की युवा पीढ़ी और बच्चों में शायद ही कोई ऐसा हो जिसने टॉम एंड जेरी न देखा हो। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि टॉम एन्ड जेरी का पहला एपिसोड साल 1989 में रिलीज किया गया था। इसके बाद अगले 5 वर्षों तक यानि कि साल 1994 तक इसे लगातार प्रसारित किया गया था।

टॉम एंड जेरी अब तक के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा कार्टून शो में से एक है। हालाँकि, इस कार्टून के कुछ एपिसोड को दुनिया भर से हटा दिया गया था क्योंकि इसमें हिंसा को सही ठहराया गया था। वास्तव में कुछ एपिसोड में, कार्टून को शराब पीते, धूम्रपान करते और अन्य ऐसी हरकतें करते हुए भी देखा गया था जो बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं थीं।

Advertisement

3.) श्रेक 2:

साल 2004 में रिलीज किए गए कार्टून शो श्रेक 2 ने लोकप्रियता के नए मुकाम को हासिल किया था। इस कम्प्यूटर एनिमेशन शो ने बच्चों के दिल में एक अलग ही जगह बना ली थी। चूंकि यह लगातार लोकप्रिय हो रहा था और इसकी मांग भी बढ़ रही थी। इसलिए इसे दुनिया भर के कई देशों में अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया था।

हालांकि, इस लोकप्रिय कार्टून शो श्रेक 2 को इज़राइल में प्रतिबंधित कर दिया गया था क्योंकि इसने सार्वजनिक आंकड़ों का मज़ाक उड़ाया था और कुछ एपिसोड्स में यौन संकेत भी दिए थे। इसके अलावा, कुछ एपिसोड्स में अंगों को काटते हुए भी दिखाया गया था।

4.) शिन चेन:

जापानी कार्टून शो शिन चेन दुनिया के सबसे पसंदीदा कार्टूनों में से एक है। इस मेगा कार्टून शो के अब तक 1077 एपिसोड्स प्रसारित किए जा चुके हैं। शिन चेन को जब दुनिया भर में रिलीज किया गया तब यह काफी लोकप्रिय हुआ। लेकिन इसके कुछ एपिसोड्स विवादस्पद थे जिस कारण यह सवालों के घेरे में रहा।

Advertisement

शिन चैन को भारत मे साल 2006 में रिलीज किया गया था। लेकिन, फिर शरारती व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए इस पर विवाद हुआ जिस कारण साल 2008 में इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

5.) विनी द पूह:

विनी द पूह कार्टून सीरीज को पूह बियर और पूह के नाम से भी जाना जाता है। वास्तव में, इसका मुख्य कैरेक्टर एक भालू है जिस कारण इसे पूह बियर भी कहा गया। यह शो दुनिया भर के बच्चों के बीच आज भी लोकप्रिय है। बच्चों के अलावा वयस्क भी इस कार्टून शो को देखते हैं।

हालांकि, इस कार्टून शो में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तुलना एक कार्टून कैरेक्टर के साथ सामने आने के बाद चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा इसे साल 2017 में पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया था। इतना ही नहीं, चीनी सरकार अपने नेताओं के किसी भी तरह के मजाक के खिलाफ थी। इसलिए विनी द पूह से जुड़े फोटोज़ को भी बैन कर दिया गया था।

Advertisement
Advertisement
Back to top button