EntertainmentFeatureMovies

क्राइम और थ्रिलर है पसंद तो देखिए सच्ची घटनाओं पर आधारित ये 5 बेहतरीन फिल्में

कई बार देखा जाता है कि लोग काल्पनिक चीजों से ज्यादा असल जिंदगी पर बनी फिल्में देखना पसंद करते हैं। ये फिल्में हमेशा ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हैं। सच में जो हुआ उसके पीछे का सच बताती हैं। मन में चल रहे प्रश्नों का उत्तर देती हैं।

Advertisement

क्राइम पर ऐसी कई फिल्में बनी हैं। जो सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं। तो आइए जानें ऐसी ही 5 फिल्मों के बारे में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

1.) नो वन किल्ड जेसिका:

ये फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विद्या बालन विद्या बालन और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में है। फिल्म की कहानी, 1999 में हुई ‘जेसिका लाल’ के हत्याकांड की है।

Advertisement

जेसिका को सिर्फ इसलिए गोली मार दी गई क्योंकि उसने समय खत्म होने के बाद ड्रिंक सर्व करने से मना कर दिया था। हत्यारे पर शराब के नशे से ज्यादा इस बात का था कि वह मंत्री का बेटा है। उसके लिए जान की कीमत एक ड्रिंक से कम थी। ये कहानी वर्षों तक चले मुकदमे की है। ये फिल्म न्याय में होने वाली देरी का एक अच्छा उदाहरण है।

2.) तलवार:

साल 2015 में आई फिल्म ‘तलवार’ की कहानी दोहरे हत्याकांड की है। 2008 में नोएडा (यूपी) में एक लड़की और नौकर के साथ हुए हत्याकांड का मामला। देश की राजधानी के पास हुए ‘आरुषि हत्याकांड’ से पूरा देश डर गया था। इसी घटना से प्रेरित होकर मेघना गुलजार के निर्देशन में ये फिल्म बनी।

ये फिल्म रहस्यो को सुलझाने और उसके लिए उठाए गए कदमों पर बनी है। पाए गए सबूतों के बाद भी यूपी पुलिस और अधिकारियों की लापरवाही को दिखाया गया है। इरफ़ान खान और कोंकणा सेन शर्मा की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म देखने लायक है।

Advertisement

3.) शाहिद:

हंसल मेहता के निर्देशन में बनी ये कार्यकर्ता/वकील शाहिद आज़मी  पर आधारित है। जिनकी 2010 में दो बंदूकधारियों ने हत्या कर दी थी। फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। जिसमें राजकुमार राव मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म असल जिंदगी की घटनाओं को बताती है।

इसकी कहानी शाहिद आज़मी पर बनी हैं। जो मुस्लिम पुरुषों के लिए केस लड़ते हैं। उन पर आतंकवाद के गलत आरोप लगाए जाते हैं और उनकी हत्या कर दी जाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे गलत आरोपों की वजह से एक निर्दोष की हत्या कर दी गई।

4.) रुस्तम:

ये फिल्म साल 2016 में बनी थी। इसमे ‘अक्षय कुमार’ और ‘इलियाना डी क्रूज’ हैं। ये फिल्म 1959 की सत्य घटना पर है। कहानी नौसेना के अधिकारी ‘के एम नानावटी’ के जीवन में घटी घटना की है।

Advertisement

यह अपने परिवार के साथ बहुत खुशी से रहते हैं। नौ सेना में होने की वजह से वो घर में बहुत कम रहते हैं। उन्हें ये पता नही होता कि घर में उनके पीछे क्या हो रहा है। जब उन्हें सच पता चलता है तो वो अपनी पत्नी, ‘सिल्विया’ के प्रेमी, ‘प्रेम आहूजा’ को गोली मार देते हैं। इसके बाद उन पर मुकदमा चलता है।

5.) मैं और चार्ल्स:

अपराध की दुनिया में खास पहचान रखने वाले चार्ल्स सोभराज की जिंदगी के बारे में अगर आप नहीं जानते तो निर्देशक ‘प्रवल रमन’ की यह फिल्म देखिए। फिल्म की कहानी 1980 में ‘चार्ल्स शोभराज’ द्वारा की गई हत्याओ और चोरी के बारे में है।

चार्ल्स की वजह से पुलिस की नींद हराम रहती। वह साल भर में लाखों डॉलर कमा लेता था। चार्ल्स को कभी ‘बिकनी किलर’ कहा गया तो कभी ‘सांप’। यह भेष बदलने में माहिर था। चार्ल्स कम से कम 7 उच्च सुरक्षा वाली जेलों से भागने में सफल रहा। ‘प्रवल रमन’ की फिल्म में चार्ल्स के जीवन के पहलू को बारीकी से दिखाने की कोशिश है।

Advertisement

 

Advertisement

Related Articles

Back to top button